Lifestyle

कोरोना वायरस: लॉकडाउन के दौरान हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के टिप्स।

कोरोना वायरस के चलते देश में 17 मई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है, हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में स्थितियाँ फिर से पहले जैसी सामान्य हो जाएँ। कोरोना वायरस के कारण हुए इस लॉकडाउन के कारण हमारी तेज रफ्तार से चल रही लाइफस्टाइल एकाएक थम सी गयी। जहां पहले व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते समय कि कमी महसूस होती थी, वहीं आज घर के अंदर बैठे बैठे समय व्यतीत करना मुश्किल लगने लगा है। लेकिन ये लॉकडाउन आपको कई नए अनुभवों को सिखने का मौका भी प्रदान कर रहा है। उदाहरण के तौर पर वर्क फ्रॉम होम का अनुभव, छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास का अनुभव, कुकिंग का अनुभव और बिना जिम जाये घर पर फिट रहने का अनुभव। आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कोरोना वायरस के कारण हुए इस लॉकडाउन में अपनी लाइफस्टाइल को सुचारु रूप से चलाने, खुद को फिट और हेल्दी रखने के उपायों के ऊपर।

कोरोना वायरस: लॉकडाउन लाइफस्टाइल
courtesy google

Contents

कोरोना वायरस: लॉकडाउन में हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के मंत्र – How to live healthy lifestyle during lockdown in hindi

योगा मेडिटेशन और एक्सरसाइज करें –

सुबह उठ कर बॉडी को तरोताजा करने और दुरुस्त बनाने के लिये नियमित रूप से योगा मेडिटेशन और एक्सरसाइज अवश्य करें। लॉकडाउन के दौरान ये सब कार्य आपको अपने घर के अंदर से ही करने हैं। आप चाहे तो अपने घर की छत और बालकनी का प्रयोग भी कर सकते हैं।

सबसे पहले दैनिक दिनचर्या के सभी कार्यों की लिस्ट बनाये –

लॉकडाउन के दौरान हेल्दी लाइफस्टाइल बनाने के लिए सबसे अहम कार्य है कि सर्वप्रथम आप अपने सभी दैनिक कार्यों कि एक लिस्ट तैयार करें। इसका सबसे बड़ा फायदा यह रहेगा कि आपको पुरे दिन में कौन कौन से काम करने हैं इसका एक आइडिया आपको मिल जायेगा। अब हर कार्य के लिए एक डेड लाइन डिसाइड कर लें और कोशिश करें कि तय समय के अंदर आप उस कार्य को समाप्त कर लें। ऐसा करने से आपको बोरियत भी महशुस नहीं होगी और समय कब बीत गया इसका भी आपको एहसास नहीं होगा। इन सब के बीच कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालें।

दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से करें –

नाश्ता दिन की शुरुआत करने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसलिए ये भी कहा जाता है कि आपको एक राजा-महाराजा की तरह नाश्ता करना चाहिए। आपके द्वारा किये जाने वाला नाश्ता दिन भर के लिए जरुरी पोषक तत्वों को शरीर तक पहुंचने का कार्य करता है। इसलिए दिन की शुरुआत पोषक तत्वों से भरपूर ब्रेकफास्ट के साथ करें जो आपके शरीर को जरूरी तत्व पहुचायें। हमेशा नाश्ते में अत्यधिक ऑयली और भारी खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। आप अपने नाश्ते को स्वस्थ और स्वादिष्ट बनाने के लिए जूस, ब्रेड, फल, ओट्स, डॉयफ्रुइट्स, कॉर्नफ्लेक्स, अंडे आदि को शामिल कर सकते हैं।

वर्क फ्रॉम होम के लिए तैयार करें वर्कस्टेशन –

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान कई लोगों को अपने ऑफिस का काम घर से करने को कहा गया है। चुकीं ऐसी स्थिति देश में पहली बार हुई है इसलिए कई लोगों को इसमें अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हम मानते हैं कि वर्क फॉर होम उतना आसान नहीं जितना किसी ऑफिस में बैठ कर काम करना होता है। इसलिए यदि आप भी वर्क फॉर होम कर रहें हैं तो सबसे पहले घर में किसी जगह पर एक टेबल और चेयर की व्यवस्था कर उस जगह को वर्कस्टेशन की तरह प्रयोग करें। इसके अलावा यदि आपको अपनी कम्पनी या ऑफिस से कोई डेडलाइन मिली है तो कोशिश करने की डेडलाइन समाप्ति से पहले सारा काम कर लें। कभी भी आरामदायक सोफे या बिस्तर पर बैठ कर काम करने की कोशिश न करें। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिहाज से नुकसान दायक साबित हो सकता है।

आराम के लिए भी समय निकालें –

एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के लिए जरुरी है कि काम के साथ साथ बीच में छोटे छोटे विराम भी लिए जाये। ये विराम आपको तरोताजगी देने का काम करते हैं और शरीर भी कुछ समय के लिए आराम कर पाता है। आपके द्वारा लिए जाने वाले ये अल्प विराम शरीर को रीचार्ज और री-एनर्जेट करने का कार्य करते हैं। इन ब्रेक्स के दौरान खुद को रिफ्रेश करने के लिए टीवी देखें, मोबाइल में वीडियों देखें, गेम खेलें या फिर पावर नेप लें।

इनडोर वॉक भी है जरुरी –

कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के दौरान हो सकता है, घर के अंदर आप बहुत देर तक एक ही जगह पर बैठ रहे हों। यदि आप ऐसा कर रहें हैं तो अपनी इस आदत को सुधारें और बीच बीच में घर के अंदर या बालकनी में थोड़ी देर टहलें। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत देर तक एक ही स्थान या पोजीसन में बैठने से रीढ़ की हड्डी और जोड़ों में दबाव पड़ता है। ये आगे चल कर आपको अनेक प्रकार की परेशानियाँ पहुंचा सकता है।

समय पर डिनर करने की आदत डालें –

अक्सर आफिस, बिज़नेस या अन्य किसी कारण वश रात में फैमिली के साथ डिनर करना सम्भव नहीं हो पाता। इसलिए लॉकडाउन के दौरान फैमिली के साथ डिनर का आनंद उठायें। डिनर करने का समय सुनिश्चित करें अत्यंत रात में डिनर करना भी स्वास्थ्य के लिहाज से नुकसानदेय होता है। कोशिश करें डिनर और सोने के समय में 3 से 4 घंटे का समय अवश्य हो। एक स्वस्थ्य और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डिनर करें और कभी भी डिनर में अत्यंत गरिष्ट भोजन न लें।

कोरोना वायरस की अधिक जानकारी के लिए पढ़े –

 कोरोना वायरस (COVID-19) से बचने के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखें।                                     WHO ने बताये कोरोना वायरस को लेकर अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल।                                           जानिए क्या करता है COVID-19 कोरोना वायरस आपके शरीर में प्रवेश करने के बाद।                        (COVID-19 कोरोना) इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन।                         WHO ने बताई कोरोना वायरस COVID-19 को लेकर फैल रहे मिथक (भ्रम) की सच्चाई।                         कोरोना वायरस COVID-19 से बचने के लिए घर पर होममेड सैनिटाइजर कैसे बनाएं ?                              

  क्या वाकई मास्क पहन कर कोरोना वायरस से बचा जा सकता है?                                                          क्या आपके घर में आने वाले अखबार से फ़ैल सकता है (COVID-19) कोरोना वायरस, पढ़े रिपोर्ट।                      कोरोना वायरस से बचाव हेतु घर की साफ सफाई के लिए अपनाये ये टिप्स।                                            कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के दिनों में घर में समय बिताने के टिप्स।                                कहीं आप भी कोरोना वायरस के कारण फीयर साइकोसिस के शिकार तो नहीं हो रहे?                                    क्या मच्छर के काटने से कोरोना वायरस (COVID-19) हो सकता है?                                              कोरोनावायरस: आयुष मंत्रालय ने बताये इम्युनिटी बूस्ट करने के टिप्स।                                                        कोरोना वायरस ट्रैकिंग ऐप आरोग्य सेतु कैसे काम करता है, कहाँ से करें डाऊनलोड।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *