Education

चिड़ियाघर पर 10 लाइन निबंध: 10 Lines on Zoo in Hindi.

10 Lines on Zoo in Hindi…प्यारे बच्चों कैसे हो आप सभी? आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं चिड़ियाघर पर 10 लाइन निबंध। बच्चों आप में बहुत से लोग कभी न कभी चिड़ियाघर तो जरूर गए होंगे। जो बच्चे किसी कारण चिड़ियाघर नहीं जा पाए उन्हें बता दें कि चिडयाघर एक ऐसा स्थान होता है जहाँ जंगल के बहुत सारे पशु और पक्षियों को रखा जाता है। चिड़िया घर में आपको शेर, बाघ, चीता, हाथी, भालू, गोरिल्ला, हिरन, मोर जैसे अन्य कई जीव बड़ी आसानी से देखने को मिल जाते हैं। किसी भी शहर में मौजूद चिड़ीयाघर वहां के पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करता है। चिड़ियाघर में सभी जीव जंतुओं को अलग अलग पिंजरे में रखा जाता है। बच्चों आईये जानते हैं परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए ड़ियाघर पर 10 लाइन निबंध कैसे लिखना चाहिए।

चिड़ियाघर पर 10 लाइन
Photo by Jamshed Ahmad on Pexels.com

चिड़ियाघर पर 10 लाइन निबंध : 10 Lines on Zoo in Hindi

  1. चिड़ियाघर एक स्थान है जहां एक ही स्थान पर कई तरह के जानवर देखने को मिल जाते हैं।
  2. चिड़ियाघर में सभी जानवरों को उनके अनुकूल वातावरण में रखा जाता है।
  3. चिड़ियाघर जानवरों और पक्षियों के संरक्षण और प्रजनन के लिए अध्ययन करने में मदद करता है।
  4. चिड़ियाघर में हर जानवर के बाड़े को रॉड और तारों से अच्छी तरह से सुरक्षित बनाया जाता है।
  5. ऑस्ट्रिया के विएना शहर में मौजूद शॉनब्रुन चिड़ियाघर दुनिया का सबसे पुराना चिड़ियाघर है।
  6. तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर जूलॉजिकल पार्क भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है।
  7. चिड़ियाघर में किसी भी जानवर को छूना या पिंजरे के अंदर हाथ डालना सख्त मना होता है।
  8. चिड़ियाघरों की निगरानी और जांच का कार्य उस जगह की सरकार द्वारा की जाती है।
  9. चिड़ियाघर में जानवरों के लिए ऐसा वातावरण तैयार किया जाता है जिसमें जानवरों की ठीक से देखभाल हो सके और उन्हें घूमने के लिए पर्याप्त मिले।
  10. चिड़ियाघर में अच्छी तरह से प्रशिक्षित पशु चिकित्सकों की एक टीम भी होती है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *