Health

कोरोनावायरस: आयुष मंत्रालय ने बताये इम्युनिटी बूस्ट करने के टिप्स। 

कोरोनावायरस का कहर इस समय विश्व के सभी देशों में चल रहा है, वैश्विक स्तर पर संक्रमण की रफ्तार में अत्यंत तेजी दर्ज की गयी है। जिसका डर भारत समेत विश्व के के अन्य देशों में साफ साफ देखा जा सकता है। हालाँकि कोरोनावायरस से ग्रसित कई लोगों ने इस बीमारी को मात देकर खुद को पूरी तरह से स्वस्थ्य भी कर लिया है। कोरोनावायरस के सभी मामलों में अभी तक जो बात सामने निकल कर आई हैं उससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वायरस से सबसे ज्यादा खतरा उम्रदराज लोगों और उन लोगों को अधिक है, जिनकी इम्युनिटी पहले से ही खराब है या ऐसे लोग जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। हालांकि WHO ने ये साफ कर दिया है कि यदि आप युवा हैं तो इसका मतलब ये नहीं समझे की आप बीमारी से बच जाएंगे। कोरोनावायरस की अभी तक कोई वेक्सीन ईजाद न होने के कारण ये बेहद जरुरी हो जाता की आपकी इम्युनिटी मजबूत हो। हाल ही में आयुष मंत्रालय ने कोरोनावायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए इम्युनिटी मजबूत बनाने के टिप्स बताये। आईये जानते हैं कोरोनावायरस को देखते हुए आयुष मंत्रालय ने इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए कौन से टिप्स बताये।

Contents

कोरोनावायरस: आयुष मंत्रालय ने बताये इम्युनिटी बूस्ट करने के टिप्स –

साधारण उपाय –
* जब भी पानी पियें तो सदैव गर्म पानी पियें।
* योगासन, प्राणायाम और ध्यान का दैनिक अभ्यास कम से कम 30 मिनट तक जरूर करें।
* खाना पकाने में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसून जैसे मसालों का प्रयोग करें।

आयुर्वेदिक तरीकों से इम्युनिटी बूस्ट करने के उपाय –

* नित्य सुबह उठ कर एक चम्मच च्यवनप्राश (तकरीबन 10 ग्राम) अवश्य लें। अगर आपको शुगर की समस्या है, तो आप शुगर फ्री च्यवनप्राश का प्रयोग करें।
* दिन में एक या दो बार हर्बल चाय से बना काढ़ा पियें, इसे बनाने के लिए तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, शुंठी (सूखी अदरक) और मुनक्का का इस्तेमाल करें। आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नीबू का रस, गुड़ या आर्गेनिक शुगर का प्रयोग भी कर सकते हैं।

गोल्डन मिल्क से बूस्ट करें इम्युनिटी – इसके लिए 150 मिली गर्म दूध में आधी चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर दिन में एक या दो बार अवश्य पियें।

इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए अपनाये ये आयुर्वेदिक प्रक्रियाएं –

नाक का अनुप्रयोग– इस प्रक्रिया को अपनाने के लिए तिल का तेल या नारियल का तेल या फिर शुद्ध देसी घी को नाक के दोनों नथुने (प्रतिमा नस्य) में सुबह और शाम लगायें।

ऑयल पुलिंग थेरेपी– इस प्रक्रिया को अपनाने के लिए 1 टेबल स्पून तिल या नारियल का तेल मुंह डालें। ध्यान रखें इसे आपको पीना नही है, सिर्फ 2 से 3 मिनट के लिए मुंह में रखकर घुमाएं और इसे थूक दें, इसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करें। यह प्रक्रिया दिन में एक या दो बार की जा सकती है।

यदि सूखी खांसी या गले में खराश हो –

* ताजे पुदीना के पत्तों या अजवाईन (कैरवे के बीजों) के साथ स्टीम इनहेलेशन का अभ्यास दिन में एक बार किया जा सकता है।
* लवंग (लौंग) पाउडर को आर्गेनिक चीनी या शहद के साथ मिलाकर दिन में 2-3 बार खांसी या गले में जलन होने पर लिया जा सकता है।
* ये उपाय आम तौर पर सामान्य सूखी खांसी और गले में खराश का इलाज करते हैं। हालांकि, इन लक्षणों के बने रहने पर डॉक्टरों से परामर्श करना सबसे अच्छा है।
1 उपरोक्त उपायों का पालन किसी व्यक्ति की सुविधा के अनुसार संभव हो सकता है।
2 इन उपायों की सिफारिश देश भर के प्रख्यात वैद्यों द्वारा की गयी है ये सभी नुस्खे संभवतः संक्रमण के खिलाफ किसी व्यक्ति की प्रतिरक्षा को बढ़ा सकते हैं।
नोट – उपरोक्त सलाह COVID-19 के इलाज के लिए दावा नहीं करता।

कोरोना वायरस की अधिक जानकारी के लिए पढ़े –

कोरोना वायरस (COVID-19) से बचने के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखें।

WHO ने बताये कोरोना वायरस को लेकर अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल।

जानिए क्या करता है COVID-19 कोरोना वायरस आपके शरीर में प्रवेश करने के बाद।

(COVID-19 कोरोना) इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन।

WHO ने बताई कोरोना वायरस COVID-19 को लेकर फैल रहे मिथक (भ्रम) की सच्चाई।

कोरोना वायरस COVID-19 से बचने के लिए घर पर होममेड सैनिटाइजर कैसे बनाएं ?

क्या वाकई मास्क पहन कर कोरोना वायरस से बचा जा सकता है?

क्या आपके घर में आने वाले अखबार से फ़ैल सकता है (COVID-19) कोरोना वायरस, पढ़े रिपोर्ट।

कोरोना वायरस से बचाव हेतु घर की साफ सफाई के लिए अपनाये ये टिप्स।

कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के दिनों में घर में समय बिताने के टिप्स।

कहीं आप भी कोरोना वायरस के कारण फीयर साइकोसिस के शिकार तो नहीं हो रहे?

क्या मच्छर के काटने से कोरोना वायरस (COVID-19) हो सकता है?

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *