Lifestyle

कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के दिनों में घर में समय बिताने के टिप्स।

तेजी से बड़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण विश्व के कई देशों को अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा हेतु लॉकडाउन करने का निर्णय लेना पड़ रहा है। हमारे देश भारत में भी कोरोना वायरस के तेजी से फ़ैल रहे संक्रमण को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने देश वासियों को संबोधित करते हुए घर के अंदर ही रहने का आग्रह किया था। बावजूद इसके देशभर से कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल रही हैं जिनमे लोग बेवजह घर से बहार या अपनी गली, महल्लों में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। हम मानते हैं कि 21 दिन का समय बहुत लम्बा होता है और इतने समय तक लगातार घर में रहना बेहद मुश्किल टास्क बन जाता है। लेकिन जब सवाल आपकी और देश कि सेफ्टी का हो तब आपको इन परीक्षाओं से गुजकर आगे बढ़ना होता है। इसलिए घर में रहे, जिम्मेदार नागरिक बने और लॉकडाउन के नियम न तोड़े। अगर आप कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के दौरान बोर हो रहे हैं, तो हम आपको बातएंगे कैसे घर में बेहद आसान उपायों को अपना कर आप अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। आईये जानते हैं कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के दिनों में घर में समय बिताने के टिप्स।

कोरोना वायरस लॉकडाउन घर
courtesy google

Contents

कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के दिनों में घर में समय बिताने के टिप्स – Tips for spending time at home during the ongoing lockdown due to coronavirus in hindi

परिवार को समय दें –

व्यस्त लाइफस्टइल के कारण आज के समय में अधिकतर लोग अपने परिवार को समय ही नहीं दे पाते। ऐसे में लॉकडाउन आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। इसलिए इस दौरान अपना अधिक से अधिक समय परिवार को दें और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनायें।

घर पर योग और एक्सरसाइज करें –

यदि आप नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज करने वाले व्यक्ति हैं तो ये बहुत अच्छी बात है। लेकिन अगर आप उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं जो योग या एक्सरसाइज को समय की कमी चलते टाल देते हैं। ऐसे लोग कोरोना वायरस के कारण हुए इस लॉकडाउन का लाभ उठा सकते हैं। रोज सुबह उठ कर योगा और एक्सरसाइज करने की आदत डालें और अपना स्वास्थ्य बेहतर बनायें। लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर पार्क में योगा या जिम में जाकर एक्सरसाइज करने की भूल न करें। अपने घर की छत या बालकनी का प्रयोग करें।

आध्यात्मिक बने –

कोरोना वायरस के कारण चल रहे इस लॉकडाउन के दौरान थोड़ा समय भगवान की आराधना और पूजा पाठ करने में भी बिताएं। ज्ञानवर्दक ग्रंथ पड़ें, भजन करें, नित्य 30 मिनट का समय भगवान को समर्पित करें। इस दौरान भगवान की पूजा करें और उनका स्मरण करें।

सनबाथ का आनंद उठायें –

कोरोना वायरस के कारण चल रहे इस लॉकडाउन में आप अपने शरीर में विटामिन डी का स्तर भी बड़ा सकते हैं। इसके लिए आपको जरूरत हैं रोजाना सबुह उठने के बाद सूर्य से निकलने वाली ताजी किरणों की तरफ मात्र 30 मिनट पीठ करके बैठने की। ऐसा करने से आप सनबाथ का आनंद भी लेंगे साथ ही आपको प्राकृतिक रूप से विटामिन डी भी मिलेगा।

घर के खाने की आदत डालें –

आजकल अक्सर लोग घर से ज्यादा बहार होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और फ़ूड स्टाल पर खाना पसंद करते हैं। स्वाद के लिहाज से हो सकता है, यह बेहद स्वादिष्ट जरूर हो लेकिन असली बिमारियों की जड़ बहार का खाना ही बनता है। ये आपको अनेक प्रकार की स्वास्थ्य संम्बधी समस्याएं दे सकता है। इसलिए लॉकडाउन के दौरान खुद खाना बनाने सीखें और घर में बने हेल्दी खाना खाने की आदत डालें।

इनडोर गेम्स खेलें –

लॉकडाउन के दौरान बोर होने से बचने के लिए इनडोर गेम्स खलें। लूडो, कैरम, बॉलिंग और शतरंज जैसे गेम खेलें। अगर आपके घर में ये उपलब्ध नहीं हैं तो आप इन्हें बड़ी आसानी से अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं और पुरे दिन इन सभी गेम्स को ऑनलाइन या फिर मोबाइल पर खेल सकते हैं।

घर की साफ सफाई –

हम लोग अपने घर की साफ सफाई को लेकर अक्सर लापरवाह हो जाते हैं। दिन भर में हम कई जगह जाते हैं और घर में रखी कई वुस्तों को छूते भी हैं। ऐसे में न जाने कितने टाइप के जीवाणु हमारे हाथों द्वारा घर में पहुंच जाते हैं। आजकल तेजी से फ़ैल रहा कोरोना वायरस हमे सिखाता है, साफ सफाई और पर्सनल हाइजीन का कितना महत्त्व है। इसलिए लॉकडाउन के दौरान घर की साफ सफाई करें, साफ सफाई के लिए कीटाणुनाशक उतपादों का प्रयोग करें। साफ सफाई का पालन लाइफ टाइम करना सीखें।

अपने इनडोर क्रिएटिव स्किल निखारें –

कोरोना वायरस के कारण हुआ ये लॉकडाउन आपको अपने इनडोर क्रिएटिव स्किल्स को निखारने का भी मौका देता है। अपने स्किल को पहचाने और उनपर काम करें ऐसा करने से आप बोर भी नहीं होंगे और आपका दिन कब व्यतीत हो जायेगा आपको पता भी नहीं चलेगा। आप पेंटिंग, म्यूजिक, कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, होम डेकोर, सिंगिंग, गार्डनिंग, एक्टिंग, रिडिंग और आदि अन्य इनडोर एक्टिविटी कर अपने स्किल्स को निखार सकते हैं।

कोरोना वायरस की अधिक जानकारी के लिए पढ़े –

(COVID-19) कोरोना वायरस से बचने के लिए ये उपाय अपनाएं।

कोरोना वायरस (COVID-19) से बचने के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखें।

WHO ने बताये कोरोना वायरस को लेकर अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल।

जानिए क्या करता है COVID-19 कोरोना वायरस आपके शरीर में प्रवेश करने के बाद।

(COVID-19 कोरोना) इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन।

WHO ने बताई कोरोना वायरस COVID-19 को लेकर फैल रहे मिथक (भ्रम) की सच्चाई।

कोरोना वायरस COVID-19 से बचने के लिए घर पर होममेड सैनिटाइजर कैसे बनाएं ?

क्या वाकई मास्क पहन कर कोरोना वायरस से बचा जा सकता है?

क्या आपके घर में आने वाले अखबार से फ़ैल सकता है (COVID-19) कोरोना वायरस, पढ़े रिपोर्ट।

कोरोना वायरस से बचाव हेतु घर की साफ सफाई के लिए अपनाये ये टिप्स।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *