कोरोना वायरस ट्रैकिंग ऐप आरोग्य सेतु कैसे काम करता है, कहाँ से करें डाऊनलोड।
pinks tea - April 4, 2020 1613 5 Comments
कोरोना वायरस महामारी इस समय हमारे देश भारत में तेजी से पैर पसार रही है। देश के लगभग सभी राज्यों में कोरोना का संक्रमण पहुंच गया है। आये दिन मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है, हालाँकि इस समय देश में लॉकडाउन लागू है। इसके बावजूद संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में इजाफा होना वाकई चिंता का विषय है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत सरकार ने एक नया ऐप लॉन्च किया है। यह एक प्रकार का कोरोना ट्रैकिंग ऐप है, जिसे आरोग्य सेतु नाम दिया गया है। इस ऐप की खासियत यह है कि यह यूजर को तब अलर्ट करता है, जब वह किसी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है। ऐप को केंद्र सरकार और NIC eGov Mobile Apps द्वारा बनाया गया है। आरोग्य सेतु नाम का यह कोरोना ट्रैकिंग ऐप आईओएस और एंड्रॉइड दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। आप इसे संबंधित ऐप स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

courtesy google
कैसे काम करता हैं आरोग्य सेतु कोरोना ट्रैकिंग ऐप – How Arogya Setu Corona Tracking App Works
NIC eGov Mobile Apps द्वारा बनाया गया यह कोरोना ट्रेकिंग ऐप यूजर के ब्लूटूथ और जीपीएस के माध्यम से उसका डेटा कलेक्ट करता है। यह ऐप आपको सेल्फ असेसमेंट टेस्ट और देश भर में कोरोना हेल्पलाइन नंबरों की सम्पूर्ण सूची भी प्रदान करता है। यह ऐप मौजूदा समय में 11 भाषाओं में उपलब्ध है।
कैसे डाऊनलोड करें आरोग्य सेतु ऐप – How to download Arogya Setu App
अरोग्या सेतु ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है और इसे अन्य ऐप स्टोरों के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे डाऊनलोड करने के लिए फ़ोन के ऐप स्टोर में ‘AarogyaSetu’ टाइप करें, ध्यान रखें कि टाइप करने के दौरान Aarogya और Setu के बीच स्पेस न हो।
कोरोना ट्रैकिंग आरोग्य सेतु ऐप इनस्टॉल करने के टिप्स – Tips for installing Corona Tracking App Arogya Setu
* सबसे पहले अपने फोन में आपको आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करें। यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म दोनों में उपलब्ध है।
* ऐप डाउनलोड करने के बाद, भाषा का चुनाव करें।
* अब रजिस्टर नाउ विकल्प पर क्लिक करें।
* अगले स्टेप में आरोग्य सेतु ऐप आपसे कुछ परमिशन मांगेगा। आगे बढ़ने के लिए, सभी नियमों और शर्तों को पढ़ने के बाद, आपको ‘I Agree’ बटन पर क्लिक करना होगा।
* इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
* सत्यापन के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
* इसके बाद आप अपनी कुछ व्यक्तिगत विवरण जैसे अपना नाम, आयु, पेशा, पिछले 30 दिनों में बाहर यात्रा करने वाले देशों को भर सकते हैं, जरूरत पड़ने पर वालंटियर के रूप में काम लिए तैयार होने वाले आप्सन में क्लिक कर ‘सबमिट’ कर सकते हैं। आपके पास स्किप विकल्प भी मौजूद होगा।
* अब आप COVID-19 सहायता केंद्रों का विवरण पा सकते हैं और दिए गए विकल्पों पर क्लिक करके एक स्व-मूल्यांकन परीक्षण कर सकते हैं। स्व-मूल्यांकन परीक्षण देते समय, आपसे कुछ विवरण पूछे जाएंगे और सभी आवश्यक विवरण प्रदान करने के बाद, ऐप आपको अपने संक्रमण के जोखिम की संभावनाओं के बारे में बताएगा।
कोरोना वायरस की अधिक जानकारी के लिए पढ़े –
कोरोना वायरस (COVID-19) से बचने के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखें।
WHO ने बताये कोरोना वायरस को लेकर अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल।
जानिए क्या करता है COVID-19 कोरोना वायरस आपके शरीर में प्रवेश करने के बाद।
(COVID-19 कोरोना) इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन।
WHO ने बताई कोरोना वायरस COVID-19 को लेकर फैल रहे मिथक (भ्रम) की सच्चाई।
कोरोना वायरस COVID-19 से बचने के लिए घर पर होममेड सैनिटाइजर कैसे बनाएं ?
क्या वाकई मास्क पहन कर कोरोना वायरस से बचा जा सकता है?
क्या आपके घर में आने वाले अखबार से फ़ैल सकता है (COVID-19) कोरोना वायरस, पढ़े रिपोर्ट।
कोरोना वायरस से बचाव हेतु घर की साफ सफाई के लिए अपनाये ये टिप्स।
कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के दिनों में घर में समय बिताने के टिप्स।
कहीं आप भी कोरोना वायरस के कारण फीयर साइकोसिस के शिकार तो नहीं हो रहे?
क्या मच्छर के काटने से कोरोना वायरस (COVID-19) हो सकता है?
कोरोनावायरस: आयुष मंत्रालय ने बताये इम्युनिटी बूस्ट करने के टिप्स।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :- Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022