Education

शिक्षक दिवस पर 10 लाइन निबंध : 10 lines on teachers day in hindi.

10 lines on teachers day in hindi…प्यारे बच्चों कैसे हो आप सभी? आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं शिक्षक दिवस पर 10 लाइन निबंध। बच्चों हम सभी के जीवन में शिक्षक की भूमिका बहुत अहम होती है। शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माण करने और उन्हें सही मार्गदर्शन देने का काम करते हैं। हमारे देश भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती का भी प्रतीक है, जिन्होंने कई कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रोफेसर के रूप में काम किया। ऐसा माना जाता है कि 1962 में उनके भारत के राष्ट्रपति बनने के बाद, उनके शिष्यों ने 5 सितंबर को उनका जन्मदिन मनाने की कामना की। राधाकृष्णन ने अपने जन्म दिन को मानाने के बजाय क्षात्रों से इस दिन को शिक्षकों के सम्मान के रूप मनाने का अनुरोध किया और इसलिए हर वर्ष 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस का जश्न मनाया जाता है। आईये जानते हैं शिक्षक दिवस पर 10 लाइन निबंध (10 lines on teachers day in hindi) लिखने का तरीका।

शिक्षक दिवस पर 10 लाइन
courtesy google

शिक्षक दिवस पर 10 लाइन निबंध (10 lines on teachers day in hindi) –

  1. शिक्षक दिवस हर वर्ष 5 सितंबर को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
  2. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षक थे जिन्हें पढ़ाई से बेहद प्यार था, इसके अलावा उनके क्षात्र उन्हें बेहद प्यार करते थे।
  3. वे स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति और प्रतिष्ठित विद्वान थे।
  4. दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिनों में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
  5. सम्पूर्ण विश्व में अंतराष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  6. शिक्षक हमें न केवल किताबी ज्ञान देते हैं बल्कि हमें एक अच्छा इंसान और अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
  7. छात्रों द्वारा इस दिन का आयोजन कर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, आदर और कर्तव्यनिष्ठा को प्रदर्शित करते हैं।
  8. हमारे देश भारत में 5 सितंबर 1962 से शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है।
  9. शिक्षक दिवस के आयोजन पर सभी स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
  10. हम सभी को शिक्षकों का हमेशा सम्मान करना चाहिए क्योंकि उनके बिना हम सभी अधूरे हैं।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *