Education

महात्मा गांधी पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on mahatma gandhi in hindi.

10 lines on mahatma gandhi in hindi…प्यारे बच्चों आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं महात्मा गांधी पर 10 लाइन निबंध। बच्चों महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के नाम से भी जाना जाता है। हमारे देश भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी ने अहम भूमिका निभाई थी। महात्मा गांधी को लोग प्यार से बापू कह कर भी बुलाया करते थे। गांधी जी अहिंसावादी थे और हिंसा से कोसो दूर रहते थे। उनका स्वाभाव बहुत ही विन्रम और शांत था। वो अपने बदन को ढकने के लिए सफेद रंग की सूती धोती पहना करते थे। गांधी जी का कहना था बुरा न देखो, बुरा न बोलो और बुरा न सुनो। देश को आजादी दिलाने के लिए गांधी जी कई व्यापक आदोलनों का नेतृत्व भी किया था। जिनमे से कुछ मुख्य दांडी मार्च, सत्याग्रह और असहयोग आंदोलन थे। गांधी जी को देश के सच्चे स्वतंत्रता सेनानी के रूप में भी जाना जाता है। आईये जानते हैं परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने के लिए महात्मा गांधी पर 10 लाइन निबंध (10 lines on mahatma gandhi in hindi) किस तरह से लिखना चाहिए।

महात्मा गांधी पर 10 लाइन
courtesy google

महात्मा गांधी पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on mahatma gandhi in hindi.

  1. महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर जिले में हुआ था।
  2. गांधी जी के बचपन का नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।
  3. गांधी जी के पिता का नाम करमचंद गांधी था और माता का नाम पुतलीबाई था।
  4. 13 वर्ष की बाल आयु में गांधी जी का विवाह कस्तूरबा गांधी से कर दिया गया था।
  5. महात्मा गांधी ने यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन से कानून की पढाई पूरी की थी।
  6. महात्मा गांधी ने अहिंसा परमो धर्म, अंग्रेजों भारत छोड़ों जैसे कई नारे दिए थे लेकिन उनका प्रमुख नारा था करो या मरो।
  7. महात्मा गांधी को लोग प्यार से बापू कह कर पुकारते थे।
  8. महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के नाम से भी जाना जाता है।
  9. अपने जीवनकाल में गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह, दांडी मार्च, असयोग आंदोलन जैसे कई अभियान चलाए थे।
  10. 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे नामक व्यक्ति ने गांधी जी की हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *