Education

मकर संक्रांति पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on makar sankranti in hindi.

10 lines on makar sankranti in hindi…बच्चों आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं मकर संक्रांति पर 10 लाइन निबंध। मकर संक्रांति का पर्व हिंदुंओ के मुख्य पर्वों में से एक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुरूप जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति का पर्व देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। इस मौके पर माघ मेला और गंगा स्नान का आयोजन किया जाता है। देश के कई हिस्सों में मकर संक्रांत के पर्व को उत्तरायणी के रूप में भी मनाया जाता है। इसके पीछे का मुख्य कारण यह है कि इस दिन से ही सूर्य की गति उत्तरायण हो जाती है। मकर संक्रांति के दिन किए गए दान का बहुत महत्व होता है। इस दिन तिल और गुड़ का दान करना शुभ होता है। आईये जानते हैं मकर संक्रांति पर 10 लाइन निबंध (10 lines on makar sankranti in hindi) कैसे लिखा जाए।

मकर संक्रांति पर 10 लाइन

मकर संक्रांति पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on makar sankranti in hindi.

  1. मकर संक्रांति हिन्दुओं के प्रमुख पर्वों में से एक है।
  2. मकर संक्रांति के पर्व को देशभर में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है।
  3. देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे उत्तरायणी, खिचड़ी, पोंगल, संक्रान्ति और माघी के रूप में भी मनाया जाता है।
  4. इस दिन खिचड़ी और तिल के दान करने का बहुत महत्त्व माना जाता है।
  5. हर वर्ष 14 जनवरी को देश में सम्पूर्ण हर्सौलास के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।
  6. मकर संक्रांति के दिन देश भर में लोग पतंगबाज़ी का आयोजन भी करते हैं।
  7. तमिलनाडु में इसे पोंगल के रूप में मनाया जाता है।
  8. मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने का बहुत महत्व होता है।
  9. मकर संक्रांति के दिन तिल, मूंग दाल खिचड़ी, तिल और गुड़ के लड्डू खाने का विशेष महत्व होता है।
  10. मकर संक्रांति के पर्व को दान पर्व के रूप में भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *