Education

शीत ऋतू पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on winter season in hindi.

10 lines on winter season in hindi…नमस्ते प्यारे बच्चों आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं शीत ऋतू पर 10 लाइन निबंध। जैसा कि हम सभी जानते हैं इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और हम सभी शीत ऋतू का आनंद ले रहे हैं। शीत ऋतू के दौरान हमे अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में जरा सी लापरवाही बरतने पर सर्दी-खाँसी और बुखार जैसी समस्या होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। सर्दियों के मौसम में गर्म कपड़े पहनने चाहिए यह आपके शरीर में ठंड को प्रवेश करने से रोकते हैं। इसके अलावा विंटर सीजन में आपको अपनी डाइट में गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन शरीर को अंदरूनी तौर पर गर्म रखने का कार्य करता है। इस मौसम में जितना हो सके ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। आईये जानते हैं परीक्षा में अच्छे मार्क्स अर्जित करने के लिए शीत ऋतू पर 10 लाइन निबंध (10 lines on winter season in hindi) कैसे लिखा जाए?

शीत ऋतू पर 10 लाइन निबंध

शीत ऋतू पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on winter season in hindi.

  1. सर्दियों के मौसम को शीत ऋतू कहा जाता है।
  2. शीत ऋतू के दौरान भारतवर्ष के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ती है।
  3. उत्तर भारत के हिमालयी और इसके आस पास के कई क्षेत्रों में शीत ऋतू के दौरान भारी बर्फबारी भी होती है।
  4. शीत ऋतू ठंडी हवाएं चलती हैं और भारत के कई क्षेत्रों में कोहरा भी लगता है।
  5. शीत ऋतू में रात्रि के समय तापमान और अधिक कम हो जाता है।
  6. इस ऋतू में सर्दी-खाँसी और जुखाम जैसी समस्या हो जाना बहुत आम बात है।
  7. शीत ऋतू में गर्म और ऊनी कपड़े धारण करने चाहिए। ये आपके शरीर को ठंडी हवाओं से सुरक्षित रखते हैं।
  8. शीत ऋतू में गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। यह शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करते हैं।
  9. भारत में शीत ऋतू नवंबर माह से फरवरी माह तक चलती है।
  10. शीत ऋतू में बर्फबारी के दौरान यात्रा करने से हमेशा बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

5 thoughts on “शीत ऋतू पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on winter season in hindi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *