Education

10 lines on tree in hindi : पेड़ पर 10 वाक्य निबंध।

10 lines on tree in hindi… स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आज का यह आर्टिकल बहुत खास होने वाला है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पेड़ पर 10 वाक्य निबंध। यदि आप स्कूल में पढ़ने वाले क्षात्र हैं तो आप इस बात को अच्छी तरह से समझते होंगे कि एग्जाम के लिहाज से पेड़ पर 10 वाक्य निबंध, एक बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न बन सकता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप पेड़ पौंधों से जुडी सभी अहम जानकारियों को जुटाएं और पर्यावरण को सुरक्षित करने में अपना अहम योगदान दें। हम सभी को इस बात को अच्छी तरह से समझना चाहिए कि पेड़ पौंधों के बिना जीवन की कल्पना करना सम्भव नहीं है। इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं। आईये जानते हैं परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने के लिए पेड़ पर 10 वाक्य निबंध (10 lines on tree in hindi) लिखने का तरीका।

पेड़ पर 10 वाक्य निबंध
courtesy google

पेड़ पर 10 वाक्य निबंध – 10 lines on tree in hindi.

  1. पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग माने जाते हैं बिना इनके जीवन की कल्पना करना संभव नहीं।
  2. पेड़ से हमें प्राण वायु आक्सीजन प्राप्त होती है साथ ही यह वातावरण में मौजूद कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण करते हैं।
  3. पेड़ वातावरण में संतुलन बनाये रखने का काम करते हैं।
  4. पेड़ ग्लोबल वार्मिग के खतरे को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
  5. चारों और बढ़ रहे प्रदूषण के खतरे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अधिक से अधिक मात्रा में अपने आस-पास के क्षेत्रों में पेड़ जरूर लगाएं।
  6. पेड़ पौंधे हवा को शुद्ध करने का काम भी करते हैं।
  7. पेड़ पौंधे वन्य सम्पदा हैं जिनकी सुरक्षा और देख रेख करना हमारा कर्तव्य है।
  8. कई पेड़ पौंधे ऐसे भी होते हैं जिनका प्रयोग कई प्रकार की दवाइयों को बनाने में किया जाता है।
  9. पेड़ में लगने वाले फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
  10. हम सभी को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने और इनके कटाव को रोकने का प्रण लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *