Education

जल संरक्षण पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on save water in hindi.

10 lines on save water in hindi…प्यारे बच्चों आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं जल संरक्षण पर 10 लाइन निबंध। बच्चों जिस प्रकार से जीने के लिए प्राण वायु अतिआवश्यक है, ठीक उसी प्रकार से जल भी हमारे जीवन के लिए अत्यावश्यक है। पानी के बिना जीवन की कल्पना करना भी मुमकिन नहीं। आपको बता दें अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक मनुष्य को प्रतिदिन 7 से 8 गिलास पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। पानी हमारे शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है। पानी सिर्फ हम इंसानों के लिए नहीं बल्कि जानवरों के लिए भी अत्यंत जरूरी होता है। इसके अलावा पेड़-पौधें को भी जीवित रहने के लिए पानी जरूर चाहिए होता है। मौजूदा समय में पर्यावरण में बढ़ता प्रदूषण पानी को भी दूषित करने लगा है। जिस कारण आज बड़े-बड़े शहरों में पीने लायक साफ पानी तक नहीं बचा। बच्चों आईये जानते हैं परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने के लिए जल संरक्षण पर 10 लाइन निबंध (10 lines on save water in hindi) किस तरह से लिखा जाना चाहिए।

जल संरक्षण पर 10 लाइन

जल संरक्षण पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on save water in hindi.

  1. पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने में पानी की अहम भूमिका होती है।
  2. धरती पर मौजूद सभी जीव जंतुओं को जीवन जीने के लिए पानी अवश्य चाहिए, बिन पानी जीवन की कल्पना करना नामुमकिन है।
  3. पृथ्वी के 71 प्रतिशत हिस्से पर पानी मौजूद है जिसमें से मात्र 3 % पानी पीने के लिए उपलब्ध है।
  4. पानी की कमी होने पर जीव जंतु मरने लगते हैं, पेड़ पौंधे सूखने लगते हैं और जमीन बंजर पड़ने लगती है।
  5. विश्व में बढ़ता प्रदूषण पानी को सीधे तौर पर प्रदूषित कर रहा है और पीने योग्य पानी को अशुद्ध करते जा रहा है।
  6. भूमिगत जल पीने योग्य पानी का मुख्य स्रोत माना जाता है।
  7. समुद्र में पाए जाने वाला पानी खारा होता है जो कि पीने योग्य नहीं होता है।
  8. जल का संरक्षण करने के लिए हमने अधिक से मात्रा में वृक्षारोपण करना चाहिए तांकि पर्याप्त मात्रा में वर्षा हो और हमारे आस पास मौजूद नदी, झरने, तालाबों, झीलों में पर्याप्त मात्रा में पानी मौजूद रहे।
  9. हम सभी को पानी को व्यर्थ में बहाना नहीं चाहिए, जितना जरूरी हो उतना ही पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
  10. जलसंरक्षण का सबसे अच्छा तरीका बारिश के पानी का संचय करना है।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *