Education

हाथी पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on elephant in hindi.

10 lines on elephant in hindi…स्कूल में पढ़ने वाले सभी प्यारे क्षात्रों के लिए आज हम लेकर आए हैं हाथी पर 10 लाइन निबंध। जैसा कि हम सभी जानते हैं हाथी एक विशालकाय जानवर है। यह जगलों में पाए जाने वाला जीव है। अक्सर देखा गया है कि हाथी हमेशा झुंड में रहना पसंद करते हैं। यह पूर्णतः शाकाहारी जानवर है जिन्हे फल खाना काफी पंसद होता है। हाथी अत्यंत शक्तिशाली होते हैं, बड़े से बड़े पेड़ को ये अपनी सूंड के द्वारा बड़ी आसानी उखाड़ने की क्षमता रखते हैं। भारी भरकरम शरीर के कारण इन्हें तेज चलना या दौड़ना पसंद नहीं होता। हिन्दू धर्म में हाथी को भगवान् श्री गणेश के स्वरूप के रूप में भी माना जाता है। साथ ही प्राचीन हिन्दू ग्रंथो में भी इस बात का जिक्र है कि भगवान् इन्द्र का वाहन एयरावत भी एक हाथी था। आमतौर पर हाथी इंसानों को नुकसान नहीं पहुँचाते हैं। लेकिन यदि इन्हे आपसे खतरा महसूस हुआ तो यह आप पर हमला भी बोल सकते हैं। आईये जानते हैं हाथी पर 10 लाइन निबंध (10 lines on elephant in hindi) लिखने का सही तरीका।

हाथी पर 10 लाइन निबंध
courtesy google

हाथी पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on elephant in hindi.

  1. हाथी एक भीमकाय और विशाल जानवर है।
  2. हाथी के चार पैर, दो आँख, दो बड़े दांत, दो बड़े कान, एक लम्बी सूंड और एक छोटी पूँछ होती है।
  3. हाथी के खाने के दांत अलग होते हैं जो बाहर मौजूद दो दांतों के मुकाबले बहुत छोटे होते हैं।
  4. हाथी के दांत बेशकीमती होते हैं, इनके दातों की तस्करी करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
  5. हाथी को कीचड़ में नहाना बहुत पसंद होता है।
  6. हाथी की सूंड बहुत मजबूत होती है और अपनी सूंड की मदद से हाथी भारी भरकर सामना को भी बड़ी आसानी से उठा लेता है।
  7. हाथी का मनपसंद भोजन केला और गन्ना है।
  8. वैसे तो हाथी जंगल में रहने वाला जीव है लेकिन कुछ लोग कमर्शियल कारणों से इसे पालते भी हैं।
  9. सामान्यतः हाथी इंसानों के पर हमला नहीं करते लेकिन यदि इन्हे खतरा महसूस हुआ तो यह आपकी पल भर में जान भी ले सकते हैं।
  10. हाथी को भगवान गणेश का रूप भी माना जाता है।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *