Education

10 lines on dussehra in hindi : दशहरे पर 10 लाइन निबंध।

10 lines on dussehra in hindi…आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दशहरे पर 10 लाइन निबंध। स्कूल में पड़ने वाले क्षेत्रों से अक्सर इस प्रकार के प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं। यदि आप स्कूल में पढने वाले क्षात्र हैं तो आपको विभिन्न प्रकार के टॉपिक्स पर 10 लाइन निबंध की तैयारी हमेशा करके रखनी चाहिए। दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख पर्व है जिसे दिवाली से ठीक 20 दिन पहले आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। इसे विजयदशमी के रूप में भी जाना जाता है। दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान देश में जगह जगह रामलीला का आयोजन किया जाता है और दशमी के दिन रावण दहन कर विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। आईये जानते हैं दशहरे पर 10 लाइन निबंध (10 lines on dussehra in hindi) निबंध लिखने का तरीका।

दशहरे पर 10 लाइन निबंध
courtesy google

दशहरे पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on dussehra in hindi.

  1. दशहरा हिन्दुओ का एक लोकप्रिय त्यौहार है जिसे विजयदशमी के रूप में भी जाना जाता है।
  2. वियजदशमी हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।
  3. दशहरे को असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।
  4. दशहरे के दिन ही मर्यादा पुरुसोत्तम श्री राम चंद्र ने रावण का वध किया था।
  5. दहशरे से पहले देशभर में जगह-जगह रामलीला का भव्य आयोजन किया जाता है।
  6. दशमी के दिन रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतलों को जलाया जाता है।
  7. वियजदशमी से 9 दिन पहले नवरात्रा मनाई जाती है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के अलग-अलग अवतारों की पूजा अर्चना सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ की जाती है।
  8. वियजदशमी के दिन सम्पूर्ण देश के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में अवकाश रहता है।
  9. दहशरे के ठीक 20 दिन बाद देशभर में दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है।
  10. दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला पर्व माना जाता है।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *