Education

पर्यावरण पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on environment in hindi.

10 lines on environment in hindi…आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं पर्यावरण पर 10 लाइन निबंध। पर्यावरण का तातपर्य हमारे आस पास के वातावरण से होता है। जिसमें पेड़-पौंधे, जिव-जंतु सभी सम्मिलित होते हैं। सरल शब्दों में कहा जाए मनुष्य और सभी जीव जन्तुंओं की मूलभूत जरूरतें उनके आस पास के वातावरण में शामिल होती हैं। जिसमें भोजन के लिए अनाज, जीने के लिए शुद्ध हवा, पीने के लिए पानी, वर्षा के लिए पेड़-पौधे आदि शामिल हैं। अपने आस-पास के पर्यावरण को शुद्ध और सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि हमारा पर्यावरण ही दूषित हो जायेगा तो कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का हमें सामना करना पड़ेगा। इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक बने और पर्यावरण को स्वक्ष और साफ़ रखने में अपना अमूल्य योगदान जरूर दें। आईये जानते हैं पर्यावरण पर 10 लाइन निबंध (10 lines on environment in hindi) लिखने का सही तरीका।

पर्यावरण पर 10 लाइन निबंध
courtesy google

पर्यावरण पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on environment in hindi.

  1. पर्यावरण दो शब्दों से मिलकर बना है परि+आवरण जहाँ पर परि शब्द का अर्थ है “चारों ओर” तथा आवरण शब्द का अर्थ है “चारों ओर से घेरे हुए”।
  2. हमारे चारों का वातावरण पर्यावरण के अंतर्गत ही आता है।
  3. पर्यावरण के अंतर्गत नदी, तालाब, भूमि, वायु, जीव-जंतु, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी आदि आते हैं।
  4. प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  5. विश्व में पहली बार 5 जून 1973 को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया था।
  6. पर्यावरण दिवस की शुरुआत लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा को बढ़ावा देने और पर्यारवण के प्रति जागरूप करने के लिए की गई थी।
  7. पर्यावरण सभी प्रकार के जैविक व अजैविक घटकों से मिलकर बना है।
  8. दुनिया में रहने वाले सभी जीव पूर्ण रूप से अपने पर्यावरण पर आश्रित होते हैं।
  9. अपने आस-पास के पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
  10. यदि हम अपने आस पास के पर्यारवण को दूषित करते हैं तो स्वास्थ्य समस्याएं, ग्लोबल वार्मिंग, सूखा पड़ना, दूषित जल और एयर पॉल्यूशन का बढ़ना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *