Education

गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on republic day in hindi.

10 lines on republic day in hindi…प्यारे बच्चों आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन निबंध। हर वर्ष 26 जनवरी को सम्पूर्ण देशवासी अत्यंत हर्सोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाते हैं। हमारे देश भारत में गणतंत्र दिवस पहली बार 26 जनवरी, वर्ष 1950 को मनाया गया था। इसी दिन पहली बार देश में सविधान को भी लागू किया गया था। गणतंत्र दिवस का मुख्य आकर्षण हर वर्ष देश की राजधानी दिल्ली में होने वाली भव्य परेड रहती है। जिसका आयोजन राजधानी दिल्ली के राजपथ पर होता है। इस परेड में जल, थल और वायु तीनो सेनाएं अपने शौर्य का प्रदर्शन करती हैं। आप इस भव्य परेड का सीधा नजारा नेशनल टेलीविजन चैनल दूरदर्शन पर भी देख सकते हैं। आईये जानते हैं परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने के लिए गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन निबंध (10 lines on republic day in hindi) किस प्रकार से लिखा जाना चाहिए।

गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन
courtesy google

गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on republic day in hindi.

  1. हमारे देश में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  2. देश में पहली बार 26 जनवरी, वर्ष 1950 को गणतंत्र दिवस मनाया गया था।
  3. देश में पहली बार 26 जनवरी 1950 को संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था, जिसे बनाने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था।
  4. गणत्रंत दिवस के मौके पर दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है।
  5. गणतंत्र दिवस के इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, विदेश से आएं खास मेहमान और अन्य कई बड़ी हस्तियां शामिल होती हैं।
  6. इस दिन भारत की तीनो सेनाएं अपनी सैन्य शक्ति, शौर्य और पराक्रम का अनूठा नजारा पेश करती हैं।
  7. गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर हमारे देश के वर्तमान राष्ट्रपति राजपथ पर भारत का ध्वज तिरंगा फेहराते हैं।
  8. गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल भारत के हर राज्य द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक झांकिया भी निकाली जाती हैं।
  9. गणतंत्र दिवस के सम्पूर्ण समारोह का सीधा प्रसारण आप राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर घर बैठ कर भी देख सकते हैं।
  10. गणतंत्र दिवस के समारोह को देश के सभी स्कूलों, कॉलेज और कार्यालयों में भी सम्पूर्ण हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *