Education

पृथ्वी पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on earth in hindi.

10 lines on earth in hindi…प्यारे बच्चों कैसे हो आप? आज हम सीखेंगे पृथ्वी पर 10 लाइन निबंध लिखने का तरीका। जैसा कि हम सभी जानते हैं सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में पृथ्वी एक मात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन मौजूद है। पृथ्वी में जीवन जीने के लिए आवश्यक सभी मूलभूत आवश्यकताएं मौजूद हैं। हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य लोगों को पृथ्वी के स्थायी पर्यावरण के बारे में जागरूकता करना है। हम सभी को पृथ्वी के पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना अमूल्य योगदान जरूर देना चाहिए। आईये जानते हैं परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए पृथ्वी पर 10 लाइन निबंध (10 lines on earth in hindi) कैसे लिखा जाना चाहिए।

पृथ्वी पर 10 लाइन निबंध
courtesy google

पृथ्वी पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on earth in hindi.

  1. पृथ्वी सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड का एक मात्र ऐसा ग्रह है जिसमे जीवन मौजूद है। `
  2. पृथ्वी का कुल क्षेत्रफल 510.070 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।
  3. पृथ्वी के 71% भाग में पानी मौजूद है जबकि शेष 29% भाग धरातलीय है।
  4. पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 365 दिन का समय लगता है।
  5. पृथ्वी पर एक दिन 24 घंटे का होता है।
  6. पृथ्वी की सूर्य से औसत दूरी लगभग 14.96 करोड़ किलोमीटर है।
  7. पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह चन्द्रमा है।
  8. पृथ्वी के वायुमण्डल में नाइट्रोजन की मात्रा सबसे अधिक लगभग 78% और ऑक्सीजन की मात्रा 21% है।
  9. पृथ्वी पर दो ध्रुव मौजूद हैं जिन्हें उत्तरी ध्रुव और दक्षणि ध्रुव के नाम से जाना जाता है।
  10. अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी एक गेंद के सामान गोल दिखाई देती है जो कि धुरी पर 23.5 अंश झुकी हुई है।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *