Education

Essay on Means of Transport in Hindi : यातायात के साधन पर निबंध।

Essay on Means of Transport in Hindi…स्कूल में पड़ने वाले सभी विधार्थियों के लिए आज का यह आर्टिकल बहुत खास होने वाला है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं यातायात के साधन पर निबंध। इस निबंध में हम आपको बातएंगे यातायात की परिभाषा, यातायात के प्रकार, यातायात के साधन (yatayat ke sadhan) और इस विषय से जुडी अन्य सभी जानकारियां। स्कूल में पड़ने वाले क्षात्रों से अक्सर परीक्षा में यातायात के साधन पर निबंध (Essay on Means of Transport in Hindi) पूछा जाता है। यही कारण है कि आज का यह निबंध आपके लिए बेहद खास होने वाला है। आईये जानते हैं परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने के लिए यातायात के साधन पर निबंध किस तरीके से लिखना चाहिए।

यातायात के साधन पर निबंध
courtesy google

Contents

यातायात के साधन पर निबंध (Yatayat ke sadhan par nibandh) – Essay on Means of Transport in Hindi.

प्रस्तावना –

एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए हम जिन साधनों का प्रयोग करते हैं उन्हें यातायात के साधन (yatayat ke sadhan) कहा जाता है। प्राचीन काल से ही मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा करते रहा है। जहाँ आदि काल में मनुष्य पैदल या जानवरों के ऊपर बैठ कर एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा किया करता था। वहीं आज के इस युग में मनुष्य ने ऐसे कई आविष्कार कर लिए हैं जिनका प्रयोग कर, हम कई मीलों का लम्बा सफर मात्रा कुछ घंटों के अंदर तय कर सकते हैं।

यातायात की परिभाषा – Definition of Transport in Hindi.

यातायात का मतलब किसी व्यक्ति या वस्तु का एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करना होता है और इस यात्रा के लिए जिन साधनों का प्रयोग किया जाता है, वे यातायात यानि परिवहन के साधन (yatayat ke sadhan) कहलाए जाते हैं। आमतौर पर अधिकतर लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए कार, बाईक, स्कूटी या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का उपयोग करते हैं।

यातायात के लिए प्रयोग किये जाने वाले कुछ मुख्य साधन – Yatayat ke sadhan.

यातायात के लिए हम कई प्रकार के साधनों का प्रयोग करते हैं जिनमें से मुख्य हैं थलमार्ग यातायात साधन, जलमार्ग यातायात साधन, वायुमार्ग यातायात साधन और अंतरिक्ष यातायात साधन।

थलमार्ग यातायात साधन – Land transport in hindi.

थलमार्ग परिवहन का मतलब जमीनी मार्गों से तय किये जाने वाला यातायात है। यानी की ऐसे ट्रंसपोर्ट जिनमे एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए सड़कों का प्रयोग किया जाता है। यातायात के लिए यह सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका माना जाता है। थलमार्ग परिवहन के लिए आप तय नियमों का पालन कर आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। अलग-अलग देश में थलमार्ग परिवहन के लिए अलग-अलग नियम बने हुए हैं। सभी को इन नियमों का पालन करना चाहिए। थलमार्ग यातायात के लिए प्रयोग किए जाने वाले कुछ मुख्य साधन इस प्रकार से हैं : – कार, बाईक, स्कूटी, स्कूटर, बस, ऑटो, टैम्पों, ट्रक आदि।

रेल मार्ग यातायात साधन – Rail transport in hindi.

पब्लिक ट्रंसपोर्ट की बात करें तो रेल के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करना बहुत लोकप्रिय यात्रा का साधन माना जाता है। मौजूद समय में विश्व की एक बड़ी आबादी, इस समय यात्रा के लिए रेलवे का सहारा ले रही है। रेल आपकी यात्रा को सुगम और तेज बनाती है। मौजूदा समय की बात करें तो हमारे देश में परिवहन के लिए लोकल ट्रेन और मेट्रो का खूब प्रयोग किया जा रहा है।

जलमार्ग यातायात साधन – Water Transport in hindi.

जलमार्ग यातायात का मतलब उस परिवहन से हैं जिसमें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए समुद्र या नदी का उपयोग किया जाता है। इस प्रकार के परिवहन का उपयोग एक देश से दूसरे देश की यात्रा के लिए किया जाता है। एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट के लिए बड़े बड़े समुद्री जहाजों का सहारा लिया जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर नदियों का प्रयोग भी यातायात के लिए किया जाता है। इसके लिए नाव या बोट का प्रयोग करना बहुत लोकप्रिय है। आपको बता दें कि पृथ्वी के लगभग 73% भाग पर जल मौजूद है। ऐसे में यह यातायात का एक अच्छा साधन बनकर सामने आता है।

वायुमार्ग या हवाई यातायात साधन – Air transport in hindi.

यह यातायात का वह माध्यम है जिसमें एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए आकाश मार्ग यानी हवाई मार्ग का प्रयोग किया जाता है। परिवहन के इस तरीके से आप दुनिया के किसी भी कोने में बड़ी आसानी से पहुँच सकते हैं। इस प्रकार का यातायात लम्बी दूरियों को कम समय में तय करने के लिए बहुत लोकप्रिय माना जाता है। हवाई यातायात को एयर ट्रैफिक कंट्रोलर द्वारा नियंत्रित किया जाता है। हवाई यातायात के लिए मुख्य रूप से हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर जैसे साधनों का प्रयोग किया जाता है।

अंतरिक्ष यातायात साधन –

आधुनिकता के इस दौर में अब आप अंतरिक्ष की यात्रा भी कर सकते हैं। हाल ही में अमेजन के सी ई ओ जेफ बेजोस अंतरिक्ष यात्रा कर के (jeff bezos in space hindi) वापस लौटे थे। कई दशक पहले जहाँ लोग चाँद पर जाने के ख्वाब देखा करते थे। आज के समय में लोग चाँद पर जमीन तक खरीदने लगे हैं। हालाँकि आम आदमी के लिए स्पेस की यात्रा करना आज की तारीख में भी एक सपना ही है। स्पेश में जाने के लिए आपको अच्छी खासी रकम चुकानी पड़ती है। स्पेस में यात्रा करने का साधन रॉकेट है।

निष्कर्ष –

भले ही आज के इस आधुनिक दौर ने एक स्थान से दूसरे स्थान की यातायात को बहुत आसान और सुगम क्यों न बना दिया हो। लेकिन इन सब ने वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ाने का काम भी किया है। यही कारण है कि अब बैटरी चालित इको फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन पर अधिक जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *