एक्सपर्ट्स के मुताबिक हैंड सैनिटाइजर का अत्यधिक प्रयोग त्वचा के लिए नुकसानदायक।
pinks tea - July 27, 2020 1335 0 COMMENTS
कोरोना महामारी से बचाव के लिए हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग अब हमारी एक आवश्यकता बन चुकी है। एक्पर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस से बचाव के लिए बार-बार हाथों की साफ-सफाई करना और मास्क पहनना जरूरी होता है। हाथों की साफ-सफाई के लिए अलकोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग काफी मददगार माना गया है। कोरोना प्रसार के बाद से ही लोगों द्वारा हैंड सैनिटाइजर का अत्यधिक प्रयोग किया जा रहा है। इसकी बढ़ती मांग के कारण मौजूदा समय में मार्केट में आपको कई सारे ब्रांड्स के सैनिटाइजर मिल जाएँगे। ये बात सही है कि हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग आपको वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है। लेकिन क्या आप जानते हैंड सैनिटाइजर का अत्यधिक प्रयोग आपकी सेहत और त्वचा दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक हैंड सैनिटाइजर का अत्यधिक प्रयोग करने से डर्मटाइटिस (Dermatitis) स्किन से जुड़ी कई अनेक समस्याएं हो सकती हैं।

हैंड सैनिटाइजर का अत्यधिक प्रयोग हो सकता है नुकसानदायक
त्वचा विशेषज्ञ और एक्सपर्ट्स के मुताबिक हैंड सैनिटाइजर का अत्यधिक प्रयोग त्वचा रोगों के अलावा फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं का कारण भी बनता है। एक्सपर्ट के मुताबिक आर्टिफिशियल खूश्बू वाले सैनिटाइजर और अधिक नुकसानदायक होते हैं। ये आपको लंग्स, किडनी और लीवर से जुड़ी समस्याएं देने में सक्षम होते हैं। हैंड सैनिटाइजर का अत्यधिक प्रयोग करने पर हाथों की स्किन में ड्राईनेस की समस्या, स्किन एलर्जी, खुजली या एक्ज़िमा, रैशेज़ हो जाना और त्वचा का लाल हो जाना जैसी समस्या देखी गयी हैं। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी हैंड सैनिटाइजर का अत्यधिक प्रयोग करने के संबंध में चेतावनी जारी की थी।
सैनिटाइजर के विकप्ल क्या ?
* हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करने की जगह आप साबुन और पानी से बार-बार अपने हाथों को धोने की आदत डालें। सैनिटाइजर के नुकसान को देखते हुई अब एक्सपर्ट्स का भी यही मानना है कि हाथों को धोने के लिए सैनिटाइजर इस्तेमाल करने की जगह साबुन या पानी का प्रयोग ज़्यादा सुरक्षित और कारगर तरीका है। इसलिए यदि आप के आस-पास साबुन और पानी उपलब्ध हो, तो उसी से अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं। जितना हो सके, सैनिटाइजर के प्रयोग से बचें।
* यदि आपको घर से बाहर का अधिक काम होता है और मजबूरी में सैनिटाइजर का अधिक प्रयोग करना पड़ रहा हो, तो अपनी स्किन केयर के लिए रात में सोने से पहले अपने हाथों पर कपूर और नारियल तेल का मिश्रण से मसाज करें। आप चाहें तो हाथों पर पेट्रोलियम जैली भी लगा सकते हैं।
* कोरोना से बचने के लिए कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखें जैसे बार-बार अपने चेहरे, नाक, कान और आंखों को छूने से बचें। बार-बार चेहरे को छुआ जाना कोरोना काल में खतरे की घंटी बन सकता है। साथ ही चेहरे को छूने से पहले अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक धुलें। ऐसा हर समय संभव नहीं होता कि हाथ धोने के लिए साबुन या पानी आपके आस-पास उपलब्ध हो। इसलिए बेहतर यही होगा कि बार-बार चेहरे, नाक, कान और आंखों को छूने की आदत को ही त्याग दिया जाए। साधारण सी बात है जितना कम आप इनको छुएंगे उतना ही कम आपको हाथ धोने या सैनिटाइज करने की आवश्यकता पड़ेगी।
कोरोना वायरस की अधिक जानकारी के लिए पढ़े –
- जानिए MoHFW की गाइडलाइन के अनुसार होममेड फेस मास्क को रियूज करने के तरीके।
- जानिए लगातार मास्क पहनने के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव के उपाय।
- कोरोना से सुरक्षा देगा नासा का ये स्पेशल नेकलेस ‘पल्स’, जानिए इसके बारे में सब कुछ।
- क्या वाकई AC चलाने से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बना रहता है?
- क्या कोरोना संक्रमण के दौर में ऑनलाइन खाना ऑडर करना सुरक्षित है या नहीं?
- कोरोना: होटल में रुकना कितना सेफ, रूम बुक करने के दौरान रखें इन बातों का ध्यान।
- कोरोना वायरस से बचाव हेतु WHO ने जारी की फूड सेफ्टी गाइडलाइन।
- कोरोना वायरस संक्रमण: कार के इन हिस्सों को सेनेटाइज करना है अत्यंत जरूरी।
- कोरोना वायरस प्रकोप: जूते-चप्पलों को डिसइन्फेट करने के टिप्स।
- पड़ न जाए कोरोना काल में रेस्टोरेंट में खाना खाना भारी, पहचाने इन छुपे खतरों को।
- कोरोना: FSSAI ने गाइडलाइन जारी कर बताए फल और सब्जियों को डिसइन्फेट करने के तरीके।
- वैज्ञानिकों ने बनाया ऐसा एयर फिल्टर जो हवा में ही खत्म कर देगा कोरोना वायरस।
- FSSAI ने बताए दूध के पैकेट को डिसइंफेक्ट करने के तरीके, आप भी जानिए।
- इन टिप्स को अपना कर पता लगाएँ कि आपका हैंड सैनिटाइजर असली है या नकली।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने हैंड सैनिटाइजर के अत्यधिक इस्तेमाल को लेकर जारी की चेतावनी।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022