
फल और सब्जियों का सेवन तो हम हर मौसम में करते हैं फिर चाहे मौसम बरसात का हो या अन्य कोई, किन्तु बरसात के मौसम में हमारे द्वारा खाये जाने वाले फल, सब्जियों का महत्त्व इसलिए भी कहीं अधिक बड़ जाता है क्योकिं इस मौसम में अनेक प्रकार की बीमारियाँ और इन्फेक्शन का खतरा बना रहता है। ऐसे में हमारे शरीर को जरूरत होती है ऐसे प्राकृतिक हैल्दी आहार की जो शरीर को रोगों से दूर रखने में मदद करने के साथ शरीर के द्वारा रोजमर्रा की क्रिया में उपयोग किये जाने वाले सभी खनिज पदार्थ, विटामिन्स और जरुरी पोषण तव्वों की आपूर्ति करें।
ऐसे ही कुछ पौष्टिक आहर में शामिल है हमारे द्वारा रोज उपयोग में लाये जानी वाले फल और सब्जियाँ जो ना सिर्फ हमे जरुरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं अपितु कई सारी बिमारियों से लड़ने में भी मदद करती हैं। आईये जानते हैं बरसात के मौसम में खायी जाने वाले कुछ फल, सब्जियों के बारे में।
Contents
बरसात के मौसम में खाये जाने वाली फल तथा सब्जियाँ –

courtesy google
आड़ू (peach) –
विटामिन A , B और C और ऐंटीऑक्सिडेंट्स गुणों से भरा आड़ू का फल हमारे शरीर से हानिकर टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है जिसके परिणाम स्वरूप शरीर सवस्थ बना रहता है। आड़ू के फल में फाइबर की मात्रा प्रयाप्त होती है जो कि कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाता है।

courtesy google
भुट्टा खाने के हैं अनेक सवास्थ्य लाभ, जानकर आप भी नहीं रह पाएंगे भुट्टा खाये बिना।
नाशपाती (pear) –
मानसून के मौसम में नाशपाती का सेवन हमें शुगर, हार्ट सम्बन्धित रोग, वजन घटाने, हड्डीयों को कमजोर करना, हायपरटेंशन, कैंसर जैसे रोगों से दूर रखता है।

courtesy google
बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियां और उनसे बचाव के तरीके।
चेरीज –
इस मौसम में चेरीज का सेवन भी शरीर के काफी लाभदायक होता है। यह यूरिक एसिड का लेवल कम करने में सहायक होता है। इसमें विटामिन C की प्रयाप्त मात्रा पायी जाती है। यह बरसात के सीजन में अनेक प्रकर के इन्फेक्शन से भी शरीर की रक्षा करता है। चेरीज का सेवन से स्किन में निखार भी लाता है।

courtesy google
सावधान! बरसात का मौसम हो चूका शुरू, खाने पीने का रखें विशेष ध्यान।
जामुन –
गर्मियों और बरसात के सीजन में जामुन का सेवन सवास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा रहता है। जामुन में फोलेट, पोटैशियम, आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। शुगर के रोगियों के लिए जामुन का सेवन करना अत्यंत लाभप्रद होता है।

courtesy google
मानसून के मौसम में त्वचा को फंगल इन्फेक्शन से बचाने के टिप्स।
लौकी –
मानसून के मौसम की लोकप्रिय सब्जी लौकी सवास्थ्य के लिहाज से भी अत्यंत गुणकारी मानी जाती है। लौकी में फाइबर की प्रचुर मात्रा पायी जाती है इसके अलावा विटामिन C और आयरन के तत्व भी मौजूद होते हैं। मोटापे की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी लौकी का सेवन अत्यंत लाभप्रद होता है।

courtesy google
मानसून में कैसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान। जानिए आसान टिप्स में
करेला –
स्वाद में कड़वा लगने वाला करेला हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है जो की शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ाता है और बिमारियों को हमसे दूर रखता है। इसके आलावा शुगर जैसी बीमारी में भी करेले का सेवन फायदेमंद रहता है।

courtesy google
बरसात के सीजन में कफ की समस्या से हैं परेशान? तो इसे जरूर पढ़ें।
परवल –
मानसून के मौसम में हमें सर्दी जुकाम जैसी अनेक बीमारियाँ आ घेरती हैं और ऐसे में परवल का सेवन आपके लिए काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट, विटामिन A और C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का काम करते हैं।

courtesy google
भिंडी –
शरीर में कैलेस्ट्रोल लेवल को संतुलित बनाये रखने में भिंडी काफी सहायक होती है। इसके अलावा भिंडी आँखों की रौशनी सुधारने में भी सहायता करती है और हड्डियों को मजबूत करना, पाचन स्तर को सुधारने में भी भिंडी काफी उपयोगी होती है।
गर्मियों में कौन से फल खाने चाहिए ?
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :- Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022