इटली में लॉकडाउन के बीच नया फैशन ट्रेंड बना त्रिकिनी (बिकनी विद मास्क)।
pinks tea - May 16, 2020 769 6 Comments
कोरोना वायरस का संक्रमण इस समय पुरे विश्व में चल रहा है। वायरस से बचने के लिए एक्सपर्ट मास्क लगाने, हाथ धोने और साफ सफाई पर जोर देने की लगातार अपील कर रहे हैं और इसका पालन सभी लोग कर रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते विश्व के अधिकतर देशों में लॉकडाउन चल रहा है और जिन देशों में लॉकडाउन में छूट दी जा रही है वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। चूँकि कोरोना संक्रमण के इस दौर में घर से बाहर निकलना है तो आपको मास्क अनिवार्य रूप से पहनना ही होगा। ऐसे में विश्व के किसी भी देश में मास्क की किल्लत होना लाजमी बात है। यही कारण है कि आजकल विश्व के अधिकतर देशों में होममेड मास्क पहनने का प्रचलन जोर पकड़ता हुआ दिख रहा है। इन्ही सब के बीच इटली में फैशन ट्रेंड बना त्रिकिनी (बिकनी विद मास्क) अपने यूनिक डिजाइन के चलते विश्वभर में त्रिकिनी (बिकनी विद मास्क) मास्क खूब पॉपुलर हो रहा है।
त्रिकिनी (बिकनी विद मास्क) –
कैसे हुई शुरुआत –
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते विश्व के हर देश में मास्क की भारी मांग हो गई है। अचानक से आयी मास्क की इतनी बड़ी तादाद को पूरा करना मास्क बनाने वाली कंपनियों के लिए बड़ा चैलेंज बन गया। ऐसे में WHO तथा अन्य संस्थाओं ने लोगों को होममेड मास्क बनाने पर जोर दिया। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि घर पे बना यह मास्क आप अपने मन मुताबिक रंग और डिजाइन के अनुरूप बना सकते हैं। बशर्ते यह WHO और CDC की गाइडलाइन को फॉलो करने वाला होना चाहिए। बस फिर क्या था लोग अब घर पर ही अपने पंसद के रंग के कपड़ों से मास्क बनाने लग गए और हमे देखने को मिले अलग अलग रंग और डिजाइन वाले मास्क। इसी बीच इटली में एक नया फैशन ट्रेंड बना त्रिकिनी, यानि की बिकनी विद मास्क। इसे तैयार करने वाली महिला इटली की स्थानीय डिजाइनर एलेक्सा बीच वियर की मालकिन टिज़ियाना स्कारमुज़्ज़ो (Tiziana Scaramuzzo) हैं।
क्या है ये त्रिकिनी –
त्रिकनी बिकनी के साथ पहने जाने वाला फेस मास्क है, जिसे वर्तमान महामारी कोरोना वायरस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। त्रिकनी एक थ्री ड्रेस का काम्बिनेशन है जिसमे शामिल हैं थ्री-पीस बिकिनी विद टॉप, बॉटम, और एक मास्क। इसकी खासियत यह है कि ये सभी एक ही पैटर्न और डिज़ाइन के होते हैं। बता दें कि टिज़ियाना स्कारमुज़्ज़ो द्वारा डिजाइन की गयी यह त्रिकिनी इस गर्मी के दौर में इटली में नया फैसन ट्रेंड बन कर उभर रही है।
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान टिज़ियाना स्कारमुज़्ज़ो ने अपनी बेटियों के साथ मनोरंजन करने हेतु कुछ नया ट्राय करने की सोची और बना डाली एक यूनिक डिजाइन त्रिकिनी। हालांकी इसका डिजाइन उन्होने मात्र मनोरंजन के लिए किया था लेकिन सोशल मीडिया पर जब उनकी बेटी ने इसे पहनकर अपनी फोटो शेयर की तो देखते ही देखते उनका ये त्रिकिनी (बिकनी विद मास्क) डिजाइन वायरल होने लगा। बता दें कि वायरल होने के बाद से उनके पास त्रिकिनी (बिकनी विद मास्क) ऑउटफिट के कई ऑर्डर आ चुके हैं।
कोरोना वायरस से संबंधित अन्य खबरों के लिए पढ़ें –
वायरल वीडियो: थाईलैंड के चिड़ियाघर में चिंपैंजी से करवाया सैनिटाइजेशन, नाराज हुआ पेटा।
WHO से नाराज अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रोकी WHO को दी जाने वाली फंडिंग।
लॉकडाउन में पिज्जा खाना पड़ा भारी, पिज्जा डिलीवरी बॉय निकला कोरोना पॉजिटिव।
इजरायल का दावा! बन गयी कोरोना वैक्सीन जल्द ही खत्म होगा कोरोना वायरस।
जल्द खत्म हो सकता है कोरोना, इजरायल के बाद इटली ने किया कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने का दावा।
अमेरिका में उम्मीद की किरण बनी रेमडेसिवीर (Remdesivir) दवा इलाज के लिए मिली मंजूरी।
कोरोना: आयुष मंत्रालय ने प्रदान की चार दवाईयों को कोरोना संक्रमण के इलाज हेतु ट्रायल की अनुमति।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी करी नयी होम आइसोलेशन गाइडलाइन, जानिए क्या हैं शर्तें।
देश में कोरोना संक्रमण के बीच रेल के बाद केंद्र ने शुरू करी हवाई सेवा की तैयारी।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022