Education

आज से देश में शुरू होगा लॉकडाउन 4.0 प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं घोषणा।

देश में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए देश में 17 मई लॉकडाउन 3.0 तक लगाया गया था जिसकी समाप्ति की आँखरी तारीक आज है। 18 मई से देश में नए रंग रूप वाला लॉकडाउन का चौथा चरण (लॉकडाउन 4.0) शुरू होगा और जल्द ही केन्द्र सरकार द्वारा इस नए लॉकडाउन 4.0 के लिये गाइडलाइंस भी जारी होंगी। गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली बार राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए लॉकडाउन 4.0 का जिक्र किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन 4.0 के बारे में जिक्र करते हुए कहा था कि इस बार का लॉकडाउन पहले से एकदम अलग नए रंग रूपों वाला होगा। सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन 4.0 में राज्यों को कोरोना संक्रमण कि स्थिति के आधार पर निर्णय लेने का अधिकार दिया जायेगा।

बता दें कि 11 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की थी। जिसमें चर्चा का विषय रहा था राज्यों में फिर से आर्थिक गतिविधियाँ कैसे शुरू हों, इस बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों से सुझाव भी मांगे थे। इस चर्चा के दौरान अधिकतर राज्यों ने आज से शुरू होने जा रहे लॉकडाउन 4.0 के लिए राज्यों पर चल रही अनेक पाबंदियों में छूट दिए जाने की मांग रखी थी। चर्चा के दौरान अधिकतर राज्यों ने शर्तों के साथ बस, ट्रेन, और डोमेस्टिक हवाई सेवाएं शुरू करने पर जोर दिया था। साथ ही साथ राज्यों ने ग्रीन जोन में पूर्णतः छूट देने, ऑरेंज जोन में शर्तों के साथ छूट देने और रेड जोन में अभी कड़ाई से नियमों का पालन करने का सुझाव दिया था।

बता दें कि लॉकडाउन 3.0 आज रात से देशभर में समाप्त होने वाला है और सोमवार से लॉकडाउन 4.0 की शुरुआत होगी। हालाँकी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले राष्ट्र संबोधन के दौरान इस बात के संकेत दे दिए थे कि लॉकडाउन का चौथा चरण एकदम नए रंग रूप वाला होगा। ऐसे में सभी लोग लॉकडाउन 4.0 की नई गाइडलाइन जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
हालाँकि अभी लॉकडाउन 4.0 गाइडलाइन आना बांकी हैं, लेकिन इस दौरान देश में कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पाँव पसारते नजर आ रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 हजार से ऊपर पहुंच गयी है। जिसमें से 2,875 लोगों की अभी तक कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। वहीं 34,271 लोग अभी तक पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हो चुके है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो अभी तक कोरोना संक्रमण के 4,793 नए केस सामने आये हैं जो की एक बड़ी चिंता का विषय है।

कोरोना वायरस से संबंधित अन्य खबरों के लिए पढ़ें  –

वायरल वीडियो: थाईलैंड के चिड़ियाघर में चिंपैंजी से करवाया सैनिटाइजेशन, नाराज हुआ पेटा।

WHO से नाराज अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रोकी WHO को दी जाने वाली फंडिंग।

लॉकडाउन में पिज्जा खाना पड़ा भारी, पिज्जा डिलीवरी बॉय निकला कोरोना पॉजिटिव।

इजरायल का दावा! बन गयी कोरोना वैक्‍सीन जल्द ही खत्म होगा कोरोना वायरस।

जल्द खत्म हो सकता है कोरोना, इजरायल के बाद इटली ने किया कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने का दावा।

अमेरिका में उम्मीद की किरण बनी रेमडेसिवीर (Remdesivir) दवा इलाज के लिए मिली मंजूरी।

कोरोना: आयुष मंत्रालय ने प्रदान की चार दवाईयों को कोरोना संक्रमण के इलाज हेतु ट्रायल की अनुमति।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी करी नयी होम आइसोलेशन गाइडलाइन, जानिए क्या हैं शर्तें।

देश में कोरोना संक्रमण के बीच रेल के बाद केंद्र ने शुरू करी हवाई सेवा की तैयारी।

इटली में लॉकडाउन के बीच नया फैशन ट्रेंड बना त्रिकिनी (बिकनी विद मास्क)।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *