Lifestyle

अब प्याज काटते समय नहीं निकलेंगे आंसू, अपनाएं ये आसान घरेलु टिप्स।

प्याज काटते समय आंसू निकल जाना बहुत साधरण सी बात है। कभी प्याज अपने बड़े हुए रेट के कारण आंसू निकाल देता है तो कभी इसे काटते समय आपके आंसू निकल जाते हैं। बहरहाल आंसू निकलने का कारण जो भी हो आप घबराईये नहीं। आज हम लेकर आये हैं आपके लिए कुछ ऐसी आसान घरेलू टिप्स जिनको आप अगर प्याज काटते समय अपनाएंगे तो इतना तय मानिये कि आपके आंसू नहीं निकलने वाले। टिप्स जानने से पहले जरा इस बात को भी जान लीजिये कि आंखिर ये प्याज आपके आसूं क्यों निकलवाता है।
दरअसल प्याज काटते समय उसे आंसू निकलने के पीछे का सबसे बड़ा कारण है, प्याज में मौजूद साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड (syn-propanethial-S-oxide) नामक एक कैमिकल। जब भी आप प्याज को काटते हैं उस समय प्याज में मौजूद यह रसायन हमारी आँखों की लेक्राइमल ग्लैंड को उत्तेजित करता है और इस वजह से आँखों में आंसू आ जाते हैं।

प्याज काटते समय आंसू
courtesy google

प्याज काटते समय नहीं निकलेंगे आंसू अपनाएं ये टिप्स – How to Cut Onions Without Tears

अगर आप भी चाहते हैं कि प्याज काटते समय आंसू नहीं निकले तो आज ही से अपनाएं इन आसान घरेलु टिप्स को।

* प्याज काटते समय पानी का इस्तमाल करें इसके लिए प्याज को छील कर धो लें और चोप्पिंग बोर्ड में भी पानी का छिड़काव कर लें, इसके बाद प्याज कटना शुरू करें। पानी से प्याज में वेपर फॉर्मेशन की प्रक्रिया बाधित हो जाती है और प्याज काटते हुए आंसू नहीं निकलते।

* प्याज को छील कर पानी में डाल दें और कम से कम 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे पानी से निकाल दें और चोप्पिंग बोर्ड में रखकर काट लें। ये तरीका भी प्याज काटते समय आपकी आंखों से पानी निकलने की प्रक्रिया को रोकने का काम करता है।

चमकाएं पुराने कांच के बर्तन को फिर से नये जैसा, अपनाएं ये टिप्स।

* प्याज को छील कर फ्रिज में कुछ समय तक रख कर छोड़ दें, ठंडा हो जाने पर इसे निकालें और चोप्पिंग बोर्ड में रखकर काट लीजिये। प्याज को फ्रिज में डालने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि प्याज की गंध बहुत तेज होती है और ये फ्रिज में मिल जाती है। जिससे फ्रिज में रखी अन्य सभी चीजों का स्वाद खराब हो सकता है।

* अगला तरीका है प्याज को गर्म पानी से निकले वाली भाप के पास काटने का, इसके लिए प्याज काटने से पहले थोड़ा सा पानी गर्म कर लजिए और इसे चोप्पिंग बोर्ड के पास रख कर प्याज को काटिये। इस दौरान गर्म पानी से निकलने वाली भाप के कारण प्याज से निकलने वाली गैस आपकी आंखों तक नहीं पहुंच पाती है और प्याज आपको बिना रुलाये ही कट जाता है।

* प्याज कटाने से पहले ये सुनश्चित कर लें कि जिस जगह आप प्याज काट रहें हैं उसके आस पास कोई पंखा इत्यादि ना लगा वो, अन्यथा इससे निकलने वाली तेज हवा आपके आंसू निकालने के लिए प्रयाप्त होगी।

इन आसान हैक्स की मदद से चुटकियों में पाएं घर के दाग धब्बों से छुटकारा

* प्याज काटते समय नाक के बजाय मुहँ से साँस लीजिये। ऐसा करने पर प्याज से निकलने वाली गैस सीधे आपके नाक में जाने की बजाय मुँह में प्रवेश करती है जिससे आपके आंसू नहीं निकलते । इस प्रयोग को करते समय आप च्यूइंगम चबा सकते हैं।

* प्याज काटते समय अपने बगल में एक कैंडल जला लें। इसे निकलने वाली हीट एसिड एन्जाइम को आपके लैक्रिमल ग्लैंड तक पहुंचने से रोकती हैं और आप बिना एक भी आंसू बहाए सफलतापूर्वक प्याज काट सकते हैं।

* प्याज काटने से पहले प्याज में विनेगर का छिड़काव करें या प्याज काटने से पहले इसे कुछ देर के लिए विनेगर में डूबा के रखें। यह प्याज के एंजाइम का असर निष्क्रिय कर देता है और आप बिना एक भी आंसू गिराए ही बड़ी आसनी से प्याज को काट लेते हैं।

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, जानिए फ्रिज में क्या नहीं रखना चाहिए?

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *