सुबह जल्दी उठने के लिए आज ही से अपनाएं इन अहम टिप्स को।
pinks tea - September 13, 2019 1187 0 COMMENTS
हममें से अधिकतर लोग सुबह जल्दी उठने का प्लान तो बना लेते हैं लेकिन चाह कर भी सुबह उठने के प्लान में कामयाब नहीं हो पाते, अक्सर देखा गया है कि हमसे अधिकतर लोग रात्रि के समय सुबह उठने के लिए अपने फोन में अलार्म तो लगा लेते हैं किन्तु अलार्म के बजते ही फोन स्विच ऑफ कर फिर सो जाते हैं और अपने सुबह जल्दी उठने के प्लान को फिर अगले दिन तक के लिए टाल देते हैं।
किन्तु कहानी यहाँ भी नहीं बदलती अगले दिन फिर अलार्म बजता है और हम फिर रोज की तरह उसे बंद कर अपने प्लान को अलगे दिन के लिए टाल देते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है आखिर क्यों हम इतना सब कुछ करने के बाद भी ऐसी क्या गलती कर रहे हैं जिस कारण लाख कोशिश करने के पश्च्यात भी सुबह उठने के अपने इस प्लान में कामयाब नहीं हो पा रहें हैं, आईये जानते हैं कुछ आसान टिप्स के माध्यम से।

courtesy google
Contents
सुबह जल्दी उठने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स –
रात में जल्दी सोने की आदत डालें –
सुबह जल्दी उठने की चाहत रखते हैं तो सबसे पहले अपनी देर रात तक जग कर टीवी देखना, मोबाइल फोन उपयोग करना, दोस्तों के साथ देर रात तक पार्टी करना, बार बार फोन चैक करना या गेम खेलना जैसी गंदी आदतों का त्याग करना बहुत जरुरी होता है। रात में 10 बजे तक सोने की कोशिस करें। अगर आप समय पर सो जायेंगे तो आपकी नींद अपने आप सुबह जल्दी खुल जाएगी।
आज ही अपनी मॉर्निंग को बनाइये गुड मॉर्निंग
डिनर में लें हल्का भोजन –
इस बात का अवश्य ध्यान रखें की रात्रि भोज जितना सादा और हल्का लिया जाता है उतना ही वो स्वास्थ्यवर्धक और पचने में आसान होता है इसके विपरीत अगर आप रात्रि में बहुत गरिष्ट, मासलेदार, तला-भुना भोजन लेते हैं तो आपको बहुत जल्दी नींद नहीं आती है और शरीर को भी इसे पचाने में कहीं अधिक समय लगता है और ऐसे भोजन से शरीर में सुस्ती भी आती है।
सोने से पहले ध्यान लगायें –
सोने से पहले थोड़ी देर एकांत में बैठकर ध्यान लगाने की कोशिस करें। और मन ही मन ये संकल्प ले कि अगली सुबह चाहे कुछ भी हो जाये मैं समय पर उठ कर ही रहूँगा हालाँकि शुरुवात में ये उपाय उतना कारगर साबित नहीं होगा लेकिन नित्य अभ्यास के बाद कुछ समय पश्च्यात आप बिना किसी अलार्म की मदद के सवतः ही सुबह टाइम से उठने लग जायेंगे।
सुबह उठ कर रोज जाएँ मार्निग वाक पर कुछ ही हफ़्तों के अंदर होंगे ये फायदे
मादक पदार्थों का सेवन करने से बचें –
कुछ लोगों की आदत होती है देर रात तक ड्रिंक करके पार्टी करने की जो की स्वास्थ्य के लिहाज से काफी नुकसानदायक तो है ही साथ इन सब नशीले पदार्थों का सेवन करने से व्यत्कि अपने दिमाग और शरीर में काबू नहीं रख पता है और एक बार नींद के आगोश में आ जाने के बाद व्यक्ति को पता ही नहीं लगता की अगली सुबह कब हुई।
सोने से पहले अलार्म जरूर लगाएं –
सुबह समय पर उठने के लिए आप अलार्म घड़ी का भी उपयोग कर सकते हैं इसकी तेज अलार्म ध्वनि आपकी नींद में विघ्न डालने ले लिए प्रयाप्त होती है इसके आलावा आप अपने मोबाईल में भी अलार्म लगा सकते हैं। मोबाइल में अलार्म लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान दीजिये कि अलार्म में जो टोन आप सेलेक्ट कर रहें उसकी ध्वनि लाऊड अवश्य हो।
आखिर क्यों आती है दोपहर के भोजन के बाद नींद…आईये जानते हैं।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :- Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022