Education

पेड़ पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on tree in hindi.

10 lines on tree in hindi…प्यारे बच्चों आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं पेड़ पर 10 लाइन निबंध। जैसा कि हम सभी जानते हैं पेड़-पोंधों की हमारे इको सिस्टम में बहुत बड़ी भूमिका होती है। पेड़ों से हमे जीवन जीने के लिए जरूरी प्राण वायु आक्सीजन की प्राप्ति होती है। पेड़ वातावरण में मौजूद काबर्न डाई आक्साइड को अवशोषित करते हैं। पेड़ पोंधे वातावरण में बढ़ रहे प्रदूषण पर लगाम लगाने का कार्य भी करते हैं। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन में भी पेड़ों का अहम रोल रहता है। जिस स्थान पर जितने अधिक पेड़ होते हैं या जो क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ होता है वहां की हवा काफी शुद्ध और ठंडी होती है। पेड़ों से हमे फल, औसधि, रबर, लकड़ी, कागज जैसे कई अन्य चीजें प्राप्त होती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि बिन पेड़ों के जीवन की कल्पना करना सम्भव नहीं है। इसलिए पेड़ों को बचाएं अधिक से अधिक मात्रा में वृक्ष लगाएं। आईये जानते हैं परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने के लिए पेड़ पर 10 लाइन निबंध (10 lines on tree in hindi) किस तरह लिखना चाहिए।

पेड़ पर 10 लाइन निबंध

पेड़ पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on tree in hindi.

  1. प्रकृति के संतुलन को बनाये रखने में पेड़ अहम भूमिका निभाते हैं।
  2. पेड़ों से हमे जीवित रहने के लिए आक्सीजन मिलती है।
  3. पेड़ कार्बन डाई आक्साइड लेते हैं और आक्सीजन छोड़ते हैं।
  4. हवा को शुद्ध करने और प्रदूषण के स्तर को कम करने में पेड़ों का मुख्य रोल होता है।
  5. पेड़ों से हमे फल, फूल, लकड़ी, औषधि, रबड़ और वायु की प्राप्ति होती है।
  6. पेड़ पर्यावरण का संतुलन बनाये रखते हैं।
  7. पेड़ हमे तपती छाँव प्रदान कर तपती धूप से बचाते हैं।
  8. पेड़ हमारे आस-पास के वातावरण के तापमान को भी संतुलित बनाये रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
  9. कई जीव जंतु पेड़ों पर अपना घर भी बनाते हैं।
  10. पेड़ों का संरक्षण करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *