Education

टंग ट्विस्टर चैलेंज : टंग ट्विस्टर क्या होते हैं? (Best tongue twisters in Hindi).

Tongue Twisters in Hindi…स्कूल लाइफ में टंग ट्विस्टर चैलेंज लेना हर किसी को पसंद होता है। इसका मतलब ये नहीं कि स्कूल लाइफ के बाद आप इनका प्रयोग नहीं कर सकते। आप इन्हें बोलने का चैलेंज कभी भी अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों को दे सकते हैं। किसी को टंग ट्विस्टर चैलेंज देने के लिए आपको कई प्रकार के टंग ट्विस्टर के बारे में पता होना चाहिए। यदि आप बेस्ट हिंदी टंग ट्विस्टर ढूंढ रहें हैं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद होना वाला है। आज हम आपके लिए लेकर आएं हिंदी के कुछ प्रसिद्ध टंग ट्विस्टर जिनमें से कुछ बेहद कठिन तो कुछ मजाकिया भी हैं। लेकिन यदि आप बार-बार इन्हें बोलने का अभ्यास करें तो एक समय ऐसा आएगा आप बड़े आराम से इन्हें बोल लेंगें साथ ही आप किसी को भी टंग ट्विस्टर चैलेंज दे पाएंगे। इनके बार में जनाने से पहले, आईये जानते हैं क्या होते हैं टंग ट्विस्टर?

Contents

टंग टंग ट्विस्टर चैलेंज : टंग ट्विस्टर क्या होते हैं? – What is tongue twister called in hindi.

टंग ट्विस्ट ऐसे शब्दों को कहा जाता है जो एक दूसरे से बहुत अधिक मिलते जुलते होते हैं और बोलने में कठिन होते हैं। इस प्रकार के शब्दों को एक लय में रहकर बार-बार बोलने में अच्छे-अच्छों की जुबान लड़खड़ा जाती है। दूसरे शब्दों में कहें तो इनका लगातार उच्चारण करने में आप हकलाने लगेंगे। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस प्रकार के शब्दों को जल्दी-जल्दी बोलने में हमारे दिमाग और जुबान के बीच सही संतुलन स्थापित नहीं हो पाता और न चाहते हुए भी गलती हो जाती है। इन्हें अच्छी तरह से बोलने के लिए अच्छी-खासी प्रेक्टिस की जरूरत होती है। यदि आप किसी को टंग ट्विस्ट चैलेंज देना चाहते हैं तो आप उन्हें इन शब्दों का चैलेंज (Tongue Twisters in Hindi) दे सकते हैं…

टंग ट्विस्टर चैलेंज
courtesy google

बेहतरीन टंग ट्विस्टर – Best tongue twisters in Hindi.

  • रुक कर चल चल कर मत रुक।
    Ruk kar chal, chal kar mat ruk.
  • ऊंट ऊँचा, ऊंट की पीठ ऊँची, ऊँची पूछ ऊंट की।
    Oonth Uncha, Oonth Ki Peeth Unchi, Unchi Poonchh Oonth Ki
  • जो हसेगा वो फसेगा, जो फसेगा वो हसेगा।
    Jo Hasega Wo Fasega, Jo Fasega Wo Hasega
  • हँसी तो फंसी, फंसी तो हँसी।
    Hasee toh phasee phasee toh hasee
  • दुबे दुबई में डूब गया।
    Dubey Dubai Mein Doob Gaya
  • समझ-समझ के समझ को समझो, समझ समझाना भी एक समझ है,
    समझ-समझ के जो ना समझे, मेरी समझ में वो नासमझ है।
    Samajh samajh ke samajh ko samjho.
    Samajh samajhna bhi ek samajh hai.
    Samajh samajh ke jo na samajh.
    meri samajh mein vo nasamajh hai.
  • काला कबूतर, सफेद तरबूज, काला तरबूज, सफेद कबूतर।
    Kaala kabootar, saphed tarabooj, kaala tarabooj, saphed kabootar.
  • डबल बबल गम बबल डबल।
    Dabal babal gam babal dabal.
  • छठे बीमार शेख़ का छठा भेड़ बीमार है।
    Chhathe beemaar shekh ka chhatha bhed beemaar hai.
  • मर हम भी गए मरहम के लिए, मरहम ना मिला
    हम दम से गए, हमदम के लिए, हमदम न मिला।
    Mar ham bhee gae maraham ke lie, maraham na mila ham dam se gae, hamadam ke lie, hamadam na mila.
  • चमन का भाई चमन, चमन की बहन चमन,चमन की मम्मी चमन,चमन के पापा चमन।
    Chaman ka bhaee chaman, chaman kee bahan chaman,chaman kee mammee chaman,chaman ke paapa chaman.
  • खो खो खेल के खेल खेल में खो गये।
    Kho kho khel ke khel khel mein kho gaye.
  • तोला राम ताला तोल के तेल में तुल गया,
    तुला हुआ तोला ताले के तले हुए तेल में तला गया।
    Tola raam taala tol ke tel mein tul gaya, tula hua tola taale ke tale hue tel mein tala gaya.
  • मर हम भी गए मरहम के लिए, मरहम ना मिला,
    हम दम से गए हमदम के लिए, हमदम ना मिला।
    Mar Ham bhi Marham ke liye, Marham naa mila,
    Ham Dam se gaye Hamdam ke liye, Hamdam naa mila.
  • डबल बबल गम बबल डबल गम।
    Dabal babal gam babal dabal gam.

प्रसिद्ध टंग ट्विस्टर – Famous Tongue Twisters in Hindi.

  • कच्ची कचौरी पक्की कचौरी।
    Kachchee kachauree pakkee kachauree.
  • राजा की रात नें राजा की रानी को राजा के राज़ का गाना सुनाया।
    Raaja kee raat nen raaja kee raanee ko raaja ke raaz ka gaana sunaaya.
  • कच्चा पापड़, पक्का पापड़।
    Kachcha paapad, pakka paapad.
  • चंदू के चाचा ने, चंदू की चाची को, चांदनी-चौक में, चांदनी रात में, चांदी के चम्मच से चटनी चटाई।
    Chandoo ke chaacha ne, chandoo kee chaachee ko, chaandanee-chauk mein, chaandanee raat mein, chaandee ke chammach se chatanee chataee.
  • पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता, पके पेड़ को पकडे पिंकू, पिंकू पकडे पका पपीता।
    pake ped par paka papeeta, paka ped ya paka papeeta, pake ped ko pakade pinkoo, pinkoo pakade paka papeeta.
  • कच्चा कद्दू, पक्का कद्दू।
    Kaccha Kaddu, Pakka Kaddu.
  • लपक बबुलिया लपक, अब ना लपकबे त लपकबे कब
    Lapak babuliya lapak, ab na lapakabe ta lapakabe kab।
  • नदी किनारे है किराने की दूकान
    Nadi Kinare hai Kirane ki Dukaan।
  • सात पापड़ कच्चे पक्के, सात पापड़ पक्के
    पक्के पपड़ सेको, कच्चे रखो पीछे।
    Saat papad kacche pakke, saat papad pakke
    pakke papad seko, kachche rakho pichhe.
  • खड़क सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियां, खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह।
    Khadak sinh ke khadakane se khadakatee hain khidakiyaan, khidakiyon ke khadakane se khadakata hai khadak sinh.
  • पीतल के पतीले में पपीता पीला पीला।
    Peetal ke pateele mein papeeta peela peela.

ये भी पढ़ें –

Facts About Jupiter In Hindi : बृहस्पति ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य।

Facts About Mercury Planet In Hindi : बुध ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य।

Paparazzi Meaning In Hindi : क्या है पैपराजी का मतलब, पैपराजी कौन हैं?

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *