Education

Nepotism Meaning in Hindi : नेपोटिज्म का मतलब क्या होता है?

Nepotism Meaning in Hindi…बॉलीवुड जगह से जुडी खबरें पड़ते हुए आपने नेपोटिज्म शब्द को कई बार सुना होगा। कुछ समय पहले, मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद, बॉलीवुड के गलियारों में नेपोटिज्म शब्द खूब चर्चा में रहा था। ऐसे में हर कोई नेपोटिज्म का मतलब जानना चाहता है। यदि आपको अभी तक नेपोटिज्म का मतलब (Nepotism Meaning in Hindi) नहीं पता है तो आज का यह आर्टिकल बहुत ज्ञानवर्धक होने वाला है। आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं नेपोटिज्म का मतलब और नेपोटिज्म की मीनिंग। साथ ही हम जानने की कोशिश करेंगे नेपोटिज्म क्या है और नेपोटिज्म का इतिहास क्या है?

Contents

नेपोटिज्म क्या है – What is nepotism in hindi.

नेपोटिज्म का आशय एक ऐसी प्रक्रिया से है जिसमें किसी राजनीतिक दल, इंड्रस्टी, कम्पनी या संस्था में परिवारवाद, रिश्तेदारी और दोस्ती को बढ़ावा दिया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो चयन की एक ऐसी प्रकिया जिसमें आपके हुनर को नजरअंदाज कर उन लोगों को जगह दी जाती है, जो चयनकर्ताओं के ख़ास हों या फिर उनके करीबी दोस्त या रिश्तेदार हों। प्रचीन काल में राजा महाराजों के शासन में नेपोटिज्म का खूब बोल बाला था। राजा के बाद उसका बेटा ही राजगद्दी का हकदार होता था। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था कि उसमें किसी राज्य को चलाने की क़ाबलियत है भी या नहीं।

नेपोटिज्म का मतलब
courtesy google

नेपोटिज्म का इतिहास – History of nepotism in hindi.

नेपोटिज्म शब्द इटालियन वर्ड “nepotismo” से बना है। जिसका सीधा संबंध भाई-भतीजावाद से था। आज से कई वर्ष पहले मध्य युग के बाद से 17 वीं शताब्दी के अंत तक, कुछ कैथोलिक पोप और बिशप जिन्होंने शुद्धता की शपथ ली। उनकी खुद की कोई संतान नहीं थी। संतान न होने के कारण इन लोगों ने अपने भतीजों और भाई के बच्चों को चर्च के बड़े पदों में पहुँचाना शुरू कर दिया। इस प्रकार चर्च के सभी पदों पर भाई-भतीजावाद का बोल बाला होने लगा।

नेपोटिज्म का मतलब क्या है – Nepotism Meaning in Hindi.

नेपोटिज्म एक इंग्लिश शब्द है जिसका हिंदी में मतलब भाई-भतीजावाद होता है। आसान शब्दों में इसे समझा जाए तो यदि कोई व्यक्ति अपनी पोजीशन का लाभ उठाकर अपने कार्यस्थल में जान पहचान वाले, दोस्त या रिश्तेदारों को रखने लगे तो वह भाई-भतीजावाद फैला रहा है। नेपोटिजिम का दायरा बहुत बड़ा है ये बड़ी से बड़ी संस्था से लेकर छोटी से छोटी संस्था तक फैला हुआ है।
आज के समय में कई अच्छे टैलेंटेड लोगों को भाई-भतीजावाद के चलते कई बार अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ता है या फिर कई बार उन्हें नौकरी ही नहीं मिलती। सरकारी संस्था हो या प्राइवेट संस्था नेपोटिज्म से कोई नहीं बच पाया है। अक्सर हमें ऐसी खबर देखने या सुनने को मिलती है जिसमे किसी व्यक्ति का चयन, उसकी योग्यता के बलबूते पर न होकर किसी सोर्स की वजह से हुआ हो।
हमारे देश की बात करें तो यहाँ नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का बहुत बोल बाला है। खासकर फ़िल्मी दुनिया तो नेपोटिज्म के खासी बदनाम है। इसके अलावा कई राजनीतिक पार्टियों में भी इसका असर देखने को मिलता है।

नेपोटिज्म मीनिंग इन हिंदी – Nepotism Meaning in Hindi.

भाई-भतीजावाद
कुनबा-परस्ती
स्वजन-पक्षपात
पारिवारिक पक्षपात
संबंधियों का पक्षपात
रिश्तेदारों की मुहब्बत
रिश्तेदारों की तरफदारी

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *