Education

Facts About Jupiter In Hindi : बृहस्पति ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य।

Facts About Jupiter In Hindi…क्या आप बृहस्पति ग्रह से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में जानना चाहते हैं। बृहस्पति ग्रह के बारे में बात करें तो यह हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। यह इतना बड़ा है कि यदि 11 पृथ्वी के आकर के ग्रहों को एक साथ लाइन में रख दिया जाए तो एक बृहस्पति ग्रह का निर्माण हो जायेगा। बृहस्पति सौरमंडल का एक मात्र ऐसा ग्रह है जो कई प्रकार की गैसों के मिश्रण से बना है। यही कारण है कि इसे सबसे बड़े गैसों वाला ग्रह के रूप में भी जाना जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे बृहस्पति ग्रह से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में (Facts About Jupiter In Hindi) साथ ही हम जानेंगे इससे जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां और इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य।

 बृहस्पति ग्रह के बारे में
courtesy google

बृहस्पति ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य – Facts About Jupiter In Hindi.

  1. बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह होने के साथ सूर्य का पांचवां ग्रह है (सूर्य से ग्रहों का क्रम: कुछ इस प्रकार से है – बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस, नेपच्यून और प्लूटो।
  2. पृथ्वी और शुक्र के चंद्रमा के बाद बृहस्पति आकाश में तीसरा सबसे चमकीला ग्रह है।
  3. बृहस्पति ग्रह में मुख्य रूप से हाइड्रोजन, हीलियम और अन्य तरल पदार्थ मौजूद होते हैं। इसमें हाईड्रोजन 90%, हीलीयम 10% प्रतीशत और कुछ मात्रा में मीथेन, पानी, अमोनिया मौजूद होता है। इसकी सतह ठोस नहीं है बल्कि गैसों से बनी है।
  4. सौरमंडल में मौजूद सभी ग्रहों में बृहस्पति में दिन सबसे छोटा होता है।
  5. बृहस्पति अपने ग्रेट रेड स्पॉट के लिए प्रसिद्ध है, जो कि 17 वीं शताब्दी में पहली बार देखा गया था। यह एक विशाल स्थान है।
  6. बृहस्पति ग्रह अपने कलरफुल बादलों के लिए भी जाना जाता है, जो कि लाल, भूरे, पीले और सफेद रंग के होते हैं बृहस्पति के ये बादल ग्रह पर धारियों के रूप में दिखाई देते हैं और बृहस्पति को एक खास रूप प्रदान करते हैं।
  7. सूर्य को छोड़कर बृहस्पति के पास सौर मंडल में सबसे मजबूत चुंबकीय फिल्ड है।
  8. बृहस्पति के पास तरल हाइड्रोजन का एक बड़ा भंडार भी है, जो इस विशाल ग्रह की लगभग सारी शक्ति के लिए जिम्मेदार है। यह ग्रह जिस तेज गति से घूमता है, उसके कारण ग्रह के अंदर का तरल अपने आसपास आने वाली हर चीज को आकर्षित करता है और एक मजबूत चुंबकीय क्षेत्र पैदा करता है।
  9. बृहस्पति एक मात्र ऐसा ग्रह है जिसके पास सौर मंडल का सबसे बड़ा चाँद है। बृहस्पति के वैसे तो 67 चांद हैं लेकिन गेनीमेड बृहस्पति का सबसे बड़ा चाँद है। जिसका व्यास 5,268 किमी है।
  10. बृहस्पति पर अब तक 9 अंतरिक्ष यान भेजे जा चुके हैं। जिनके नाम क्रमश पायनियर 10, पायनियर 11, वायेजर 1, वायेजर 2, गैलीलियो, कैसिनी, यूलिसिस और न्यू होराइजन्स और जूनो हैं।
  11. बृहस्पति में अन्य ग्रहों की कक्षा को बदलने की क्षमता भी है।
  12. बृहस्पति एस्टेरॉइड्स के खतरे से भी पृथ्वी को बचाने में मदद करता है। सौरमंडल में मौजूद इन एस्टेरॉइड्स का पृथ्वी से टकराने का खतरा बना रहता है, जिससे बहुत नुकसान हो सकता है।
  13. वैज्ञानिकों के अनुसार बृहस्पति के पास जीवन जीने के अनुकूल वातावरण नहीं है।
  14. वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि बृहस्पति ग्रह न होकर एक तारा होता तो आज की तुलना में यह 80 गुना अधिक विशाल होता।
  15. बृहस्पति सौरमंडल का सबसे तीव्र गति से घूमने वाला ग्रह है। इसे अपने अक्ष का एक चक्कर लगाने में करीबन 9 घंटे और 55 मिनट लगते हैं। इतनी तेजी से घूमने के कारण बृहस्पति आकार में चपटा दिखाई पड़ता है।
  16. बृहस्पति आकाश में रेडियो उत्सर्जन का सबसे बड़ा स्रोत है। इसकी रेडियो तरंगें पृथ्वी पर भी प्राप्त होती हैं। लेकिन ज्यादातर तरंगे मनुष्यों के लिए ऑडिबले लेवल से नीचे होती हैं।
  17. बृहस्पति अपने संपर्क में आने वाली किसी भी चीज को आसानी से आग लगा सकता है। यही कारण है कि इस प्रकार के ग्रह का अध्ययन करने के लिए भेजे गए अंतरिक्ष यान का हमेशा जलने का खतरा बना रहता है।
  18. बृहस्पति पृथ्वी से 318 गुना भारी है।
  19. बृहस्पति का द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान का एक हजारवां भाग है, जो अन्य सभी ग्रहों के संयुक्त द्रव्यमान के ढाई गुना के बराबर है।
  20. बृहस्पति सूर्य से 5.2 AU की दूरी पर है।
  21. बृहस्पति को सूर्य का एक चक्कर लगाने में करीब पृथ्वी के 11.8 वर्ष लगते हैं।
  22. बृहस्पति का एक वर्ष पृथ्वी पर 12 वर्ष के बराबर होता है।
  23. बृहस्पति का नाम रोमन देवताओं के राजा बृहस्पति के नाम पर रखा गया है।
  24. बृहस्पति के बारे में एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि ग्रह की भूमध्य रेखा अपने ध्रुवीय क्षेत्रों की तुलना में भिन्न गति से घूमती है। जिस कारण भूमध्य रेखा पर एक दिन लगभग 9 घंटे 50 मिनट लंबा होता है जबकि इसके ध्रुवों पर 9 घंटे 56 मिनट लंबा होता है।
  25. बृहस्पति का तापमान माइनस 128 डिग्री सेल्सियस से लेकर माइनस 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
  26. बृहस्पति के पास सौर मंडल का सबसे बड़ा महासागर है, जो पानी के बजाय तरल हाइड्रोजन से बना है।

Facts About Mercury Planet In Hindi : बुध ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

4 thoughts on “Facts About Jupiter In Hindi : बृहस्पति ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *