Education

25 मई से घरेलू उड़ानों के सम्बन्ध में AAI ने जारी की गाइडलाइन, यात्रा करने से पहले पढ़े नियम।

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते देश में 25 मार्च से सभी प्रकार की हवाई सेवाओं पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाया गया था। जिसमे 25 मई से चरणबद्ध तरीके से अब फिर से बहाल करने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को ट्वीट करके बताया कि देश में डोमेस्टिक फ्लाइट्स (घरेलू उड़ानों) सेवाओं को 25 मई से दोबारा शुरू किया जाएगा। इस बारे में हमने पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि 25 मई से शुरू होने वाली घरेलू उड़ानों को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इस दौरान यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से इसका पालन करना होगा। यदि आप भी 25 मई से घरेलू उड़ानों का उपयोग करने वाले हैं तो जानिए AAI द्वारा जारी गाइडलाइन के बारे में।

25 मई से घरेलू उड़ानों के सम्बन्ध में AAI द्वारा गाइडलाइन जारी –

* एयरपोर्ट पहुंचने के लिये यात्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अलावा निजी कार या कैब का प्रयोग कर सकता है। लेकिन इसकी व्यवस्था राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन को सुनिश्चित करनी होगी।

* यात्री को एयरपोर्ट फ्लाइट डिपार्चर के तय समय से दो घंटे पहले पहुंचना होगा।

* सभी यात्रियों के फोन पर आरोग्‍य सेतु एप अन्वीवर्य रूप से इंस्‍टॉल होना चाहिए, साथ ही यात्रा से पहले उसका स्‍टेटस हरे रंग का होना चाहिए।

* एयरपोर्ट पर किसी भी प्रकार के भुगतान के लिए सिर्फ डिजिटल पेमेंट मोड स्वीकार्य होगा।

* यात्रियों को एक दूसरे से सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखनी होगी।

* एयरपोर्ट पर यात्रियों को ग्लव्स, फेस मास्‍क और शू-कवर पहना होगा।

* एयरपोर्ट पहुंचने पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीन होने के बाद ही यात्रा की अनुमति प्रदान की जाएगी।

* 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आरोयोग सेतु एप की अनिवार्यता नहीं।

* विशेष परिस्थितियों को छोड़ यात्रियों को ट्राली की मंजूरी नहीं होगी, इसके लिए उन्हें डिसइन्फेक्ट करना होगा।

* सीट में बैठने के बाद यात्रियों को पुनः एक बार और सैनिटाइज किया जाएग।

* सभी एयरपोर्ट्स में आइसोलेशन वॉर्ड की सुविधा उपलब्ध होगी।


कोरोना वायरस से संबंधित अन्य खबरों के लिए पढ़ें  –

इजरायल का दावा! बन गयी कोरोना वैक्‍सीन जल्द ही खत्म होगा कोरोना वायरस।

जल्द खत्म हो सकता है कोरोना, इजरायल के बाद इटली ने किया कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने का दावा।

अमेरिका में उम्मीद की किरण बनी रेमडेसिवीर (Remdesivir) दवा इलाज के लिए मिली मंजूरी।

कोरोना: आयुष मंत्रालय ने प्रदान की चार दवाईयों को कोरोना संक्रमण के इलाज हेतु ट्रायल की अनुमति।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी करी नयी होम आइसोलेशन गाइडलाइन, जानिए क्या हैं शर्तें।

देश में कोरोना संक्रमण के बीच रेल के बाद केंद्र ने शुरू करी हवाई सेवा की तैयारी।

इटली में लॉकडाउन के बीच नया फैशन ट्रेंड बना त्रिकिनी (बिकनी विद मास्क)।

बड़ी खबर! देशभर में 1 जून से रोजाना 200 नॉन एसी ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी।

बड़ी खबर! ट्रेन संचालन के बाद अब 25 मई से शुरू होंगी देश में सभी घरेलू उड़ानें।

रेलवे ने जारी करी 1 जून 2020 से संचालित होने वाली सभी 200 ट्रेनों की लिस्ट।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *