Education

रुसी एस्ट्रोनॉट ने अंतरिक्ष में 5 UFO देखने का किया दावा, शेयर की वीडियो, आप भी देखें।

सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में मानवजाति के आलावा कोई और जाती है या नहीं ये पिछले अनंत काल से चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोगों को मानना है कि पृथ्वी के अलावा इस ब्रह्माण्ड में ऐसे ग्रह मौजूद हैं जहाँ एलियन नामक प्रजाति रहती है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ब्रह्माण्ड पर एलियन होने जैसी बातों को निराधार और बकवास बताते हैं। यही कारण है कि इस ब्रह्माण्ड की रचना के बाद से ही एलियंस के ऊपर चर्चा हर युग में होती आयी है। इंरनेट पर भी आपको एलियन से संबंधित कई बातें देखने और सुनने को मिल जाती हैं। हालाँकि इसका अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है कि ये बातें कितनी सही हैं और कितनी झूठ। बहरहाल रुसी एस्ट्रोनॉट ने अपने कैमरे में कुछ ऐसा रिकॉर्ड किया है जिसने पूरे विश्व में खलबली मचा दी है। दरअसल एक रुसी एस्ट्रोनॉट ने धरती के ऊपर 5 UFO स्पेश शिप का वीडियो रिकॉर्ड कर सबको हैरत में डाल दिया। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के एक रुसी एस्ट्रोनॉट इवान वैगनर (Ivan Vagner) ने पहली बार 5 UFO को पृथ्वी के सदर्न हेमिस्फीयर के ऊपर कुछ सेकेंड्स के लिए देखा।

आसमान में दिखी 5 अनजान रोशनी
रिपोर्ट के मुताबिक रुसी एस्ट्रोनॉट ने इस नजारे को उस वक्त कैमरे में केंद किया जब UFO इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन अंटार्कटिका के ऊपर से गुजर रहा था। उसी दौरान ISS में मौजूद इवान वैगनर एक टाइमलैप्स वीडियो बना रहे थे। वीडियो बनाने के दौरान इवान को अरोरा ऑस्ट्रेलिस (साउर्दन लाइट्स) में एक साथ 5 अनजानी रोशनी दिखाई दी जो एक साथ चल रही थी। इवान की माने तो पहले दो, फिर तीन, फिर चार इसके बाद पांचों एकसाथ दिखाई दी और गायब हो गई।

इवान के वीडियो की हो रही जाँच
अंतरिक्ष में 5 UFO दिखने का दावा करने वाले रुसी एस्ट्रोनॉट इवान वैगनर के टाइमलैप्स वीडियो की रुसी वैज्ञानिको ने जाँच शुरू कर दी है। इसलिए अभी ये मान लेना की अंतरिक्ष में मानव जीवन के अलावा कोई अन्य जाती भी मौजूद है जल्दबाजी होगी। बहरहाल अभी सम्पूर्ण विश्व को इस वीडियो की जाँच की रिपोर्ट आने का इंतजार है।

सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा इवान वैगनर का वीडियो
रुसी एस्ट्रोनॉट का अंतरिक्ष में 5 UFO दिखने का दावा करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इवान ने अपने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा “9-12 सेकंड पर, 5 वस्तुएं समान दूरी के साथ उड़ती हुई दिखाई देती हैं। आपको क्या लगता है कि वे क्या हैं? उल्का, उपग्रह या…? फ़्रेम को प्रति सेकंड 1 में कैप्चर किया गया और बाद में 25 फ्रेम प्रति सेकंड की दर से एक वीडियो में इकट्ठा किया गया। मतलब, इसका वास्तविक समय 52 सेकंड है”। यानि कि टाइमलैप्स वीडियो को अगर सामान्य वीडियो में बदला जाए तो यह पांचों करीब 52 सेकंड तक दिखाई देंगी, इसके बाद ये सब गायब हो जाती हैं।

स्पेस एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया इसे अद्भुत नजारा
इस अनोखी घटना को रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस के प्रवक्ता व्लादिमीर यूस्तीमेंको ने अद्भुत नजारा बताया है। उनके मुताबिक यह बहुत दुलर्भ नजारा है।हालांकि इवान के इस वीडियो की जांच अभी जारी है।

आखिर क्यों इस ट्रक को 1700 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगा 1 साल का वक्त?

दिल्ली से लंदन बस से करें 70 दिनों में 18 देशों की यात्रा, जानें किराए से लेकर सबकुछ।

ऐसी रोचक खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें। 

ऐसी रोचक खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *