Health

Masudo me sujan ki medicine : मसूड़ों में सूजन की समस्या को दूर करने के घरेलू नुस्खे।

Masudo me sujan ki medicine…मसूड़ों में सूजन की समस्या को जिंजिवाइटिस भी कहा जाता है। इस समस्या से ग्रसित व्यक्ति के मसूड़े फूलने लगते हैं और कई बार समस्या बढ़ने पर इनसे खून भी निकलने लगता है। आमतौर ब्रश करने के दौरान मसूड़ों से खून निकलने की समस्या अधिक देखने को मिलती है। सूजन के कारण मसूड़ों में ढीलापन आने लगता है जो दातों के स्वास्थ्य को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। इसलिए समय रहते मसूड़ों में आने वाली सूजन की समस्या का इलाज करवाएं। मसूड़ों में सूजन की समस्या (Gums Swelling in Hindi) कई कारणों से आ सकती है। इस प्रकार की समस्या से ग्रस्त व्यक्ति के मसूड़ों में मवाद आना, तेज दर्द होना, मसूड़ों का ढीला पड़ जाना, मसूड़ों से बदबू आना और मसूड़ों का सेंसटिव हो जाना जैसी समस्याएं देखि जाती हैं। यदि आप भी इस प्रकार की समस्या से ग्रसित हैं और मसूड़ों की सूजन दूर करने की दवाई (Masudo me sujan ki medicine) ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं, मसूड़ों में सूजन की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे।

Contents

मसूड़ों में सूजन क्यों आती है – Causes of gum swelling in hindi.

मसूड़ों में सूजन की समस्या का सबसे बड़ा कारण है शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाना। इसके अलावा जो लोग ओरल हेल्थ का सही तरीके से ध्यान नहीं रखते उन्हें भी इस प्रकार की समस्या से जूझना पड़ता है। दाँतों की सफाई न करना कई प्रकार के बैक्टीरया को जन्म देता है जो सीधे तौर पर मसूड़ों की सूजन के लिए जिम्मेदार होता है।

मसूड़ों में सूजन की समस्या
courtesy google

मसूड़ों में सूजन की समस्या को दूर करने के घरेलू नुस्खे (Masudo me sujan ki medicine) – Gums swelling home remedies in Hindi.

मसूड़ों की सूजन दूर करने के लिए लौंग के तेल का प्रयोग – Clove Oil Beneficial from Gum Swelling in Hindi

मसूड़ों में सूजन की समस्या को दूर करने के लिए लौंग के तेल का प्रयोग करें। यह तेल आपको बाजार में बड़ी आसानी से मिल जायेगा। इसका प्रयोग प्रभावी तरीके से कार्य करता है और सूजन, दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। इस तेल में यूगेनोल नमक तत्व मौजूद होता है जो अपने एंटीऑक्सीडेंट युक्त गुणों के चलते जाना जाता है। इसका प्रयोग करने के लिए 2–3 छोटी काली मिर्च को पीसकर पाउडर बनायें। अब इस पाउडर में लौंग तेल मिला दें और तैयार मिश्रण को मसूड़ों पर लगाएं। 30 मिनट बाद कुल्ला कर लें।

मसूड़ों की सूजन दूर करने के लिए हल्दी का प्रयोग – Turmeric for Gum Swelling in Hindi

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी में एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लैमटोरी गुण मौजूद होते हैं। मसूड़ों पर इसका प्रयोग सूजन को प्रभावी रूप से कम करने में कारगर होता है। इसका प्रयोग करने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच सरसों का तेल लेकर मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इसे मसूड़ों पर लगाएँ। 15 मिनट बाद कुल्ला कर लें।

दांत अंदर करने का तरीका : Dant Andar Karne Ke Gharelu Nuskhe.

मसूड़ों की सूजन दूर करने के लिए प्याज का प्रयोग – Onion for Gum Swelling in Hindi

क्या आप जानते हैं आपके खाने का जायका बढ़ाने वाला प्याज मसूड़ों के लिए भी फायदेमंद होता है। इनमें होने वाली सूजन को दूर करने के लिए प्याज का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए आपको कच्चे प्याज़ में नमक मिलाकर खाना है। इसके अलावा आप चाहें तो प्याज का रस निकाल कर उससे अपने मूसड़ों पर लगा सकते हैं।

मसूड़ों की सूजन दूर करने के लिए बबूल का प्रयोग – Babol for Gum Swelling in Hindi

बबूल के पेड़ की छाल का प्रयोग भी मसूड़ों में होने वाली सूजन की समस्या को दूर करने के लिए किया जा सकता है। मसूड़ों पर यह बहुत प्रभावी रूप से कार्य करता है। इसका प्रयोग करने के लिए इसकी छाल को पानी में अच्छी तरह उबालें। ठंडा हो जाने पर इसका प्रयोग एक माउथवॉश की तरह करें। इसका प्रयोग दिन में दो से तीन बार किया जा सकता है।

दांतों से प्लाक और टार्टर हटाने के टिप्स : Danto Se Plaque Aur Tartar Kaise Hataye?

नींबू के रस का प्रयोग –

मसूड़ों में होने वाली सूजन को दूर करने के लिए नींबू के रस का प्रयोग भी किया जा सकता है। नींबू का क्षारीय प्रभाव सूजन को दूर करने के साथ बैक्टीरिया का खात्मा करता है। मसूड़ों में होने वाली सूजन को दूर करने के लिए नियमित रूप से नींबू के पानी का कुल्ला करें, आपको धीरे-धीरे आराम मिलने लगेगा।

एलोवेरा का प्रयोग –

मसूड़ों की सूजन को दूर करने के लिए एलोवेरा का प्रयोग भी किया जा सकता है। एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण मसूड़ों में होने वाली सूजन की समस्या को दूर करने में सहयोग देते हैं। इसका प्रयोग मसूड़ों से खून निकलने की समस्या को भी दूर करता है। इसका प्रयोग करने के लिए ताजे एलोवेरा जेल को मसूड़ों पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पानी से कुल्ला कर लें।

Activated Charcoal Toothpaste: जानिए दाँतों के लिए एक्टिवेटेड चारकोल टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने के फायदे और नुकसान।

मसूड़ों में सूजन की समस्या को दूर करने के अन्य घरेलू उपाय (Masudo me sujan ki medicine) – Other home remedies to get rid of swollen gums in hindi.

  • सरसों के तेल में थोड़ा सा नमक मिलाकर मसूड़ों पर इसका प्रयोग करें।
  • मसूड़ों में अरंडी का तेल लगाने से भी सूजन की समस्या में आराम मिलता है।
  • अदरक का रस निकाल कर उसमे थोड़ा सा नमक मिलाएं और फिर मसूड़ों पर लगा दें। बाद में पानी से कुल्ला कर लें।
  • एक कप पानी में थोड़ा सा फिटकरी चूर्ण डालें और इस पानी से कुल्ला करें।
  • मसूड़ों पर टी ट्री ऑयल से मालिश करें।

मसूड़ों में सूजन की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये कारगर घरेलू नुस्खे।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *