Health

दांत अंदर करने का तरीका : Dant Andar Karne Ke Gharelu Nuskhe.

Dant Andar Karne Ke Gharelu Nuskhe…किसी भी व्यक्ति की मुस्कुराहट उसकी सुंदरता पर चार-चाँद लगाने का काम करती है। इस मुस्कुराहट को सुंदर बनाने में दांतों का अहम रोल होता है। लेकिन यदि आपके दांत टेढ़े-मेढ़े और बाहर को निकलें हो तब यह आपकी मुस्कुराहट को बिगाड़ने का काम करते हैं। यही कारण है, आजकल लोग दातों को अंदर करने के नुस्खे ढूंढते रहते हैं। टेढ़े-मेढे दांत आपके चेहरे की रौनक कम करने का काम करते हैं और कई बार आपको इनकी वजह से शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। इसलिए समय रहते अपने (Dant Andar Karne Ke Gharelu Nuskhe) दातों को अंदर करने के नुस्खें जरूर अपनाएं।

टेढ़े दांत न सिर्फ आपकी पर्स्नाल्टी बिगाड़ते हैं बल्कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ यह दांतों से जुडी कई समस्याओं को जन्म देने का कार्य करते हैं। इस प्रकार के दांतों को अच्छी तरह से साफ़ कर पाना किसी टेडी खीर से कम नहीं होता। इसके अलावा इस प्रकार के दांतों से भोजन को सही तरीके से चबाने में बेहद कठनाई का सामना करना पड़ता है। जिस कारण आपको अक्सर पेट से जुडी समस्या जैसे कब्ज और एसिडिटी का सामना करना पद सकता है। साथ ही टेड़ों दातों को साफ़ करना मुश्किल होता है और इनमें भोजन फसने की संभावना अधिक रहती है, जो दांतो में सड़न का मुख्य कारण बनता है। यदि आपके दांत भी टेढ़े हैं तो इन्हें समय रहते अंदर करें अन्यथा भविष्य में आपको दांतों से जुडी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आईये जानते हैं (Dant Andar Karne Ke Gharelu Nuskhe) दातों को अंदर करने के नुस्खें।

दातों को अंदर करने के नुस्खें
courtesy google

Contents

दातों को अंदर करने का तरीका : Dant Andar Karne Ke Gharelu Nuskhe.

तार लगवाकर करें दांत अंदर –

दांतों को अंदर करने के लिए यह तरीका सबसे अधिक लोकप्रिय और कारगर माना जाता है। इस तकनीक में दांतों पर ब्रेसेस लगा कर उनमें दवाब डाला जाता है। वैसे तो इसे लगवाने की कोई उम्र नहीं होती, इसे बच्चा बूढ़ा, जवान सभी लगवा सकते हैं। लेकिन एक्पर्ट्स के मुताबिक बेहतर और कारगर रिजल्ट के लिए इसे कम उम्र या बढ़ती उम्र के दौरान ही करवा लेना चाहिए। इसकी मदद से न सिर्फ बाहर निकले टेढ़े दांतों को अंदर किया जाता है। बल्कि यह दांतों के बीच मौजूद गेप को भी दूर करता है। इसे किसी प्रतिष्ठित डेंटिस्ट की देख रेख में लगवाएं। घर पर खुद से लगाने की कोशिश न करें।

दांतों को सीधा करने के लिए प्लास्टिक कवर का प्रयोग –

यदि आपको अपने दांतों में तार लगवाना पसंद नहीं है तो आप इसकी जगह प्लास्टिक कवर लगवा सकते हैं। इस तरीके में आपके दांतों के शेप का एक प्लास्टिक कवर बना दिया जाता है। जिसे आप अपने दांतों पर लगा सकते हैं। यह कवर दांतों पर जरूरी दवाब डालकर उन्हें बाहर से अंदर की तरफ लाने का काम करता है। साथ ही यह तरीका दांतो को सीधा करने का काम भी करता है।

दांतों से प्लाक और टार्टर हटाने के टिप्स : Danto Se Plaque Aur Tartar Kaise Hataye?

दांतों को अंदर करने के नुस्खे – Dant Andar Karne Ke Gharelu Nuskhe

जीभ की मदद से करें दांतों को सीधा –

सुनने में आपको यह तरीका भले ही बड़ा अजीब लग रहा हो। लेकिन अपने दांतों को अंदर करने के लिए आप इसे आजमा सकते हैं। यदि आपके दांत बहुत कम बाहर को निकलने हैं तो इस तरीके को जरूर अपनाएं। इसके लिए अपनी जीभ से अपने दांतों पर अंदर की तरफ दवाब डालें। रोजाना इस प्रकिया को अपनाएं आपको कुछ हफ्तों के अंदर फर्क महसूस होने लगेगा।

ऊँगली से दवाब डालकर करें दांत अंदर –

दातों को अंदर करने के नुस्खें में यह तरीका बेहद कारगर और आजमाया हुआ माना जाता है। इसे करना बेहद आसान होता है, इस तकनीक में आपको रोज सुबह उठ कर अपने दांतों पर ऊँगली से हल्का दवाब डालकर उन्हें अंदर की और करना होगा। कुछ ही हफ़्तों में फर्क आपको नजर आने लगेगा। रोजाना पांच से दस मिनट तक इस अभ्यास को करें।

Activated Charcoal Toothpaste: जानिए दाँतों के लिए एक्टिवेटेड चारकोल टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने के फायदे और नुकसान।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *