
Vajan kam karne ke upay…तेजी से बढ़ते मोटापा आज हर घर की समस्या बनते जा रहा है। आधुनिक समय की जीवनशैली और खान-पान कहीं न कहीं इस पर अपना सीधा असर डालते हुए नजर आ रही हैं। मौजूदा समय में व्यक्ति इतना आलसी हो चूका है कि वो जरा सा भी मेहनत नहीं करना चाहता। जरा सा दूरी तय करने के लिए आज के समय में व्यक्ति को बाइक, स्कूटर या कार की जरूरत पड़ने लगी है। हमारी यही सब आदतें मोटापे का सबसे बड़ा कारण बनते जा रही हैं। एक बार यदि मोटापा बढ़ जाए तो हम आए दिन इंटरनेट पर वजन कम करने के उपाय (Vajan kam karne ke upay) ढूंढते रहते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं वजन कम करने के 5 आसान तरीके। यदि आप वास्तव में अपना वजन कम (Vajan kam karne ke upay) करना चाहते हैं तो आपको अपने लाइफस्टाल में कुछ परिवर्तन कर इन उपायों को अपनाना होगा।

वजन कम करने के उपाय : (Vajan kam karne ke upay)
पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें –
पानी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है यह तो आप सभी जानते होंगे। पानी का सेवन शरीर को हाइड्रेड रखता है। एक स्वस्थ्य मनुष्य को अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से कम से कम 2 लीटर पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। पानी का सेवन आपकी किडनी के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। इसके अलावा पानी पीने से आप अपने वजन को भी नियंत्रित कर सकते हैं। इसके लिए आपको रोजाना सुबह उठकर हल्के गर्म पानी का सेवन करना होगा। यह आपकी पेट की चर्बी को गलाने और शरीर को डिटॉक्स करने का कार्य करता है। इसके अलावा गर्म पानी के सेवन से पेट भी साफ रहता है और आपको कब्ज, एसिडिटी आदि की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसलिए वजन घटाने (Vajan kam karne ke upay) और हेल्दी रहने के लिए पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में किया जाना चाहिए।
Vajan kam karne ke upay: योगा और एक्सरसाइज –
वजन कम करना (weight loss tips in hindi) चाहते हैं तो आपको अपने आलस्य को त्यागा कर योगा या एक्सरसाइज नियमित रूप से करना होगा। बिना इन्हें किये आप चाहे लाख घरेलू नुस्खे या अन्य कोई उपाय अपना लीजिए। आपको प्रभावी रूप से रिजल्ट तभी मिलना शुरू होगा जब आप इन उपायों के साथ योगा या एक्सरसाइज भी करें। योगा और एक्सरसाइज इंस्टेंट कैलोरी बर्न करने का कार्य करते हैं। यदि आप किन्ही कारणों से इन्हें नहीं कर पा रहे हों, तो वजन कम करने के लिए आप नियमित रूप से 3 से 4 किलोमीटर का वॉक जरूर करें। इस दौरान तेज-तेज चलें।
वजन कम करने के उपाय: How to weight loss without exercise in hindi
Vajan kam karne ke upay : कुछ ऐसी होनी चाहिए आपकी डाइट –
वजन कम करने (weight loss tips in hindi) के लिए जरूरी है अपने खान-पान के स्तर को सुधारना। सबसे पहले जंक फूड, फास्ट फूड और तली भुनी चीजों के सेवन पर अंकुश लगाएं। ये सभी चीजें आपके बढ़ते वजन के लिए सबसे सीधे तौर पर जिम्मेदार होती हैं। इसके अलावा मीठे का सेवन भी सीमित मात्रा में करें। अपने आहार में कम कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। इसके लिए आप फ्रूट्स, साबुत अनाज और सब्जियों का सेवन करें। सैचुरेटेड फैट का सेवन करने से भी बचें। वजन घटाने के लिए डिटॉक्स वाटर का सेवन करें। दूध वाली चाय का सेवन छोड़ दें और ग्रीन टी या ब्लैक टी का सेवन करें। साथ ही अपनी डाइट में उच्च फाइबर युक्त ड्राईफ्रुइट्स को शामिल करें। अपनी डाइट में लो कार्ब वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
वजन घटाने वाली चाय: बस रोजाना 1 कप करें इस चाय का सेवन और देखें अंतर।
Vajan kam karne ke upay : चीनी से बनाएँ दूरी –
यदि तेजी से वजन कम करना (weight loss tips in hindi) चाहते हैं तो आप चीनी से उचित दूरी बना लीजिए। सामान्यतः दिन भर में हम कई ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं जिनमे शुगर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। चीनी में मौजूद फ्रक्टोज और ग्लुकोज आपके वजन को बढ़ाने का कार्य करते हैं। इसके अलावा इसका अधिक सेवन करने से इन्सुलिन की मात्रा भी बढ़ सकती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं की आप इस डर से चीनी का सेवन ही करना छोड़ दें। इसका सीमित मात्रा में सेवन करें और चीनी की जगह आप चाहें तो इसके विकल्प के तौर पर शहद और गुड़ का सेवन कर सकते हैं।
Vajan kam karne ke upay : पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस से रहें दूर –
गलत लाइफस्टाइल आज के समय में मोटापे का सबसे बड़ा कारण बनते जा रही है। रात में देर से सोना भी आपके वजन बढ़ने के पीछे का कारण बन सकता है। एक स्वस्थ मनुष्य को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। इसके अलावा स्ट्रेस भी आपके मोटापे के पीछे का कारण हो सकता है। स्ट्रेस दूर करने के लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा लें।
बेस्ट कीटो डाइट प्लान : Keto diet plan for weight loss in hindi
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
- #Fast weight loss tips in hindi
- #how to lose weight at home
- #lose weight at home
- #lose weight at home workout
- #reduce weight at home
- #vajan ghatane ke upay
- #Vajan kam karne ke upay
- #weight loss at home
- #weight loss at home in hindi
- #Weight loss tips
- #weight loss tips in hindi
- #तेजी से वजन कम करना
- #वजन कम करना
- #वजन कम करने के उपाय
सावधान! बरसात का मौसम हो चूका शुरू, खाने
June 29, 2019किस साइड होता है पेट में लड़का: Pet
October 12, 2020शादी के लिए लड़की देखने जा रहे हैं?
April 14, 2019हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के क्या
April 3, 2019गर्भ में लड़का है या लड़की ऐसे करें
October 12, 2020कैसे करें संस्कारी लड़की की पहचान, कहीं आप
April 8, 2019जानिए क्या करता है COVID-19 कोरोना वायरस आपके
March 15, 2020सच्चे प्यार के लक्षण क्या होते हैं …सच्चा
March 26, 2019पत्ता गोभी का कीड़ा ! आईये डालते हैं
May 23, 2019रागी (मडुआ) की रोटी खाने के स्वास्थ्य लाभ
February 1, 2020
सावधान! बरसात का मौसम हो चूका शुरू, खाने
June 29, 2019कोरोना वायरस (COVID-19) से बचने के लिए किन
March 23, 2020इजरायल का दावा! बन गयी कोरोना वैक्सीन जल्द
May 5, 2020जानिए लगातार मास्क पहनने के कारण होने वाली
May 9, 2020क्या आपके घर में आने वाले अखबार से
March 25, 2020शोध कोरोना वायरस से होने वाली मौत: किन
April 18, 2020कोरोना वायरस: होममेड जूस जो कर सकते हैं
April 12, 2020वायरल वीडियो: थाईलैंड के चिड़ियाघर में चिंपैंजी से
April 18, 2020जानिए MoHFW की गाइडलाइन के अनुसार होममेड फेस
April 20, 2020
3 COMMENTS