Beauty

Teji se baal badhane ke upay : बालों को तेजी से बड़ाने के घरेलू उपाय।

Teji se baal badhane ke upay…क्या आपको लगता है आपके बालों की ग्रोथ सही तरीके से नहीं हो पा रही? क्या आप बालों को तेजी से बड़ाने के उपाय ढूंढ रहे हैं? लम्बे और घने बालों की चाहत हर महिला को होती है। लेकिन कई बार आपके मन मुताबिक बालों की ग्रोथ नहीं हो पाती। ऐसे में हम अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए उन पर कई प्रकार के उत्पादों का प्रयोग करते हैं। जिनमे से अधिकतर उत्पाद केमिकल युक्त होते हैं और इनका लम्बे समय तक इस्तेमाल ग्रोथ बढ़ाने की जगह बालों को कमजोर बना देता है। इसलिए इस तरह के उत्पादों का लम्बे समय तक उपयोग करने से बचना चाहिए। इसकी जगह बालों को तेजी से बड़ाने (Teji se baal badhane ke upay) के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए अपनाये जाने वाले कुछ आसान और कारगर घरेलू नुस्खों के ऊपर चर्चा करेंगे।

बालों को तेजी से बड़ाने
courtesy google

Contents

बालों को तेजी से बड़ाने के घरेलू उपाय (Teji se baal badhane ke upay) – Home Remedies For Hair Growth in Hindi.

बालों को तेजी से बड़ाने के अरंडी के तेल का प्रयोग करें –

बालों को अच्छी ग्रोथ देने के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल करें। इसका प्रयोग करने के लिए 1 बड़े चम्मच अरंडी के तेल में एक नींबू का रस मिलायें। इसके बाद इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें। इसके बाद एक तौलिया लें, उसे गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और फिर इसे अपने बालों पर बांध लें। कुछ समय बाद हल्के शैम्पू और कंडीशनर की मदद से बालों को धो लें।

Teji se baal badhane ke upay : प्याज के रस का प्रयोग –

बालों को अच्छी ग्रोथ देने के लिए प्याज के रस का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले एक प्याज लेना है और इसका रस निकाल लेना है। इसके बाद रुई की मदद से प्याज के रस को अपने सम्पूर्ण बालों और स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाना है। इसके बाद शॉवर कैप से सिर को 30 मिनट के लिए ढक लेना है। उसके बाद किसी अच्छे हर्बल शैम्पू की मदद से अपने सिर को धो लेना हैं।

Balon Ke Liye Til Ke Tel Ke Fayde : बालों पर तिल के तेल का इस्तेमाल करने से मिलने वाले फायदे।

बालों को तेजी से बड़ाने के अंडे का प्रयोग – Eggs for hair in hindi

अंडे में ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। बालों पर इसका प्रयोग करने का तरीका बहुत आसान होता है। इसके लिए एक अंडा लें और एक बॉउल में उसे तोड़कर फेंक लें। इसके बाद इसे अपने बालों पर लगा लें और बालों को शावर कैप से ढक लें। 45 मिनट बाद शैम्पू की मदद से सिर धो लें। इसके अलावा आप चाहें तो अंडे में ऑलिव ऑयल और शहद मिलाकर भी इसका प्रयोग किया जा सकता है।

Teji se baal badhane ke upay : एलोवेरा जेल का प्रयोग –

औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा का प्रयोग भी बालों को अच्छी ग्रोथ देने के लिए किया जा सकता है। बालों पर यह एक बेहतरीन कंडीशनर की तरह भी कार्य करता है। इसका प्रयोग करने के लिए आपको चाहिए ताजा एलोवेरा जेल। आपको इस जेल को आपने अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाना है और कम से कम एक घंटे तक लगे रहने देना है। इसके बाद पानी से बालों को अच्छी तरह से धो लीजिए।

बालों में नेचुरल हिना मेहँदी कैसे लगाएं….पढ़े रिपोर्ट।

बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए करी पत्ते का प्रयोग – Curry leaves for hair in hindi

बालों पर करी पत्ते का प्रयोग बालों की ग्रोथ बढ़ाने के अलावा बालों के झड़ने और डेंड्रफ की समस्या को दूर करने का काम करता है। इसका प्रयोग करने के लिए आधे कप कोकोनट ऑयल में एक कप करी पत्ते को पकाएं। इसके बाद इसे छान लें और सामान्य तापमान पर आने के बाद अपने बालों पर लगाएं। एक घंटे बाद शैम्पू कर लें।

बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए सेब के सिरके का प्रयोग – Apple Cider Vinegar for hair in hindi

सेब का सिरका बालों स्कैल्प के PH स्तर को संतुलित करने में सहयोग करता है और यह बालों के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले बालों को शैम्पू और कंडीशनर का प्रयोग कर अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद बालों पर इनकी लेंथ के अनुसार सेब के सिरके का प्रयोग करें।

बालों को झड़ने से रोकने के आसान घरेलू उपचार 

बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए आलू का प्रयोग – Potato for hair in hindi

सब्जियों में लोकप्रिय आलू का प्रयोग भी बालों को अच्छी ग्रोथ देने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आलू धोकर को छील लें। अब इन्हें ब्लेंडर में ब्लेंड करें और इनका जूस निकाल लें। इसके बाद आलू के जूस को अपने बालों पर लगाएं। 15 मिनट बाद माइल्ड शैंपू का प्रयोग करते हुए बालों को धो लें।

बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए मेथी का प्रयोग – Fenugreek for hair in hindi

इसके लिए 2 बड़े चम्मच मेथी को रात भर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह इसका पेस्ट बनाएं और इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगा लें। 45 मिनट तक इसे लगा रहने दें। इसके बाद हर्बल शैम्पू से सिर धो लें। इसके अलावा आप चाहें तो एक बड़े चम्मच मेथी पॉउडर में 1 बड़ा चम्मच कोकोनट ऑयल मिलाएं। इसके बाद इसे अपने बालों पर लगाएं और फिर 30 मिनट बाद शैम्पू से बालों को धो लें।

बालों को लम्बा करने के तरीके (Balo Ko Lamba Karne Ka Tarika) – Hair Growth Tips In Hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *