Lifestyle

ग्रीन टी के बारे में अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न – Green tea in hindi.

Green tea in hindi…आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं ग्रीन टी के बारे में अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न? जो लोग दूध वाली चाय पीना पसंद नहीं करते उनके लिए ग्रीन टी एक अच्छा विकल्प साबित होती है। जहाँ एक तरफ दूध वाली चाय का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से नुकसानदायक माना जाता है। वहीं ग्रीन टी की बात करें तो इसका सेवन स्वास्थ्य से जुडी कई समस्याओं को दूर करने में लिया जा सकता है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि ग्रीन टी एक स्वास्थ्यवर्धक चाय है। यह एक कैफीन मुक्त चाय है जिसमें एंटीआक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। ग्रीन टी के फायदे की बात करें तो इसका सेवन तेजी से बढ़ रहे मोटापे की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके अलावा ग्रीन टी का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम भी करता है। नियमित रूप से एक कप ग्रीन टी का सेवन शरीर को डीटॉस्क करने, इम्युनिटी बूस्ट करने, हृदय को स्वस्थ्य बनाने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने, कैंसर के खतरे को टालने और त्वचा में ग्लो लाने का कार्य करता है। ग्रीन टी (Green tea in hindi) को लेकर यदि आपके मन में कुछ सवाल हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं ग्रीन टी के बारे में अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके जवाब।

ग्रीन टी के बारे में
courtesy google

Contents

ग्रीन टी के बारे में अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न – Green tea in hindi.

घर पर ग्रीन टी कैसे बनाई जाती है?

घर पर ग्रीन टी बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी को 100 डिग्री सेल्सियस पर अच्छी तरह से उबालें। अब इस पानी को एक कप में डाल लें। इसके बाद पानी में एक ग्रीन टी बैग को डूबा दें। इसे 2 से 3 मिनट तक पानी में डूबे रहने दें। अब टी बैग को कप से बाहर निकाल लें और फिर कप में स्वादनुसार शहद मिला लें। आपकी ग्रीन टी पीने के लिए तैयार है।

ग्रीन टी कितने दिन पीना चाहिए?

आप नियमित रूप से 1 से 2 कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।

ग्रीन टी में क्या क्या मिलाया जाता है?

ग्रीन टी में आप चीनी या शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

ग्रीन टी कैसे पीनी चाहिए?

ग्रीन टी को खाली पेट नहीं पीना चाहिए। आप ग्रीन टी को खाना खाने से 1 घंटे पहले भी पी सकते हैं। ग्रीन टी को दिन में सिर्फ दो बार ही पिया जाना चाहिए।

ग्रीन टी से मोटापा कैसे कम करें?

ग्रीन टी का सेवन आपके शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को गलाने का काम करता है जिससे आपको वजन कम करने में सहायता मिलती है। बेहतर परिणाम के लिए खाने से 1 घंटे पहले शहद मिलाकर 1 कप ग्रीन टी जरूर पिएँ।

ग्रीन टी पीने के बाद चाय पी सकते हैं क्या?

नहीं ग्रीन टी अपने आप में एक चाय है इसलिए इसके बाद फिर से चाय पीने की आवश्यकता नहीं होती।

ग्रीन टी पीने के बाद क्या करना चाहिए?

ग्रीन टी पीने के 1 घंटे बाद आप खाना खा सकते हैं।

ग्रीन टी में नींबू मिलाकर पीने से क्या फायदा?

ग्रीन टी में नींबू का रस मिलाने से मेटाबॉलिज्म की प्रकिया बूस्ट हो जाती है साथ ही वजन कम करने के लिए भी यह तरीका कारगर माना जाता है।

पेट कम करने के लिए ग्रीन टी कब पीना चाहिए?

वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन आपको खाना खाने से 1 घंटा पहले या बाद में करना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से सुबह-शाम ग्रीन टी पीने से भी वजन कम होता है।

क्या ग्रीन टी में शहद डालकर पी सकते हैं?

जी हाँ आप ग्रीन टी में शहद मिलाकर पी सकते हैं।

ग्रीन टी की कीमत?

अलग अलग ब्रांड की ग्रीन टी की कीमत अलग अलग हो सकती है।

ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है?

ग्रीन टी को दिन में दो बार पी सकते हैं। इसे पीने का सबसे उत्तम समय खाना खाने से 1 घंटा पहले या बाद का होता है।

Green Tea Ke Nuksan : ग्रीन टी पीने के नुकसान।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *