Health

हैरान कर देंगे नीलगिरी तेल के फायदे : Nilgiri tel ke fayde.

आयुर्वेद की बात करें तो यहाँ ऐसे कई प्रकार के तेल मौजूद हैं जिनका प्रयोग आपके स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ पहुंचाने का कार्य करता है। इन्हीं में एक है नीलगिरी का तेल जिसे यूकेलिप्टस के पेड़ (Eucalyptus in hindi) की पत्तियों से निकाला जाता है। (Nilgiri Tel in hindi) नीलगिरी का तेल यूकेलिप्टस ऑयल के नाम से भी जाना जाता है। नीलगिरी तेल के फायदे की बात करें तो यह अनेक प्रकार के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। यूकेलिप्टस ऑयल (Eucalyptus oil in hindi) का प्रयोग कई प्रकार के संक्रमण को दूर करने का काम करता है। आईये आज के इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं नीलगिरी तेल के फायदे (Nilgiri tel ke fayde) और इसके नुकसान से जुडी बातें।

नीलगिरी तेल के फायदे
courtesy google

Contents

नीलगिरी तेल के फायदे (Nilgiri tel ke fayde) – Nilgiri oil benefits in hindi

Nilgiri tel ke fayde : गले में खराश की समस्या में –

यूकेलिप्टस ऑयल (Eucalyptus oil in hindi) से मिलने वाले फायदे की बात करे तो इस तेल में सिनेओल नामक टेरपेनॉइड ऑक्साइड, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-सेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। इसके तेल का प्रयोग गले में खराश की समस्या को दूर करने में लिया जा सकता है। इसके लिए आप इस तेल से गले की मसाज कर सकते हैं और आप चाहें तो माउथवाश की तरह भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।

Nilgiri tel ke fayde : साइनस, कोल्ड और फ्लू की समस्या में –

यूकेलिप्टस ऑयल (Eucalyptus oil in hindi) का प्रयोग साइनस, कोल्ड और फ्लू जैसी समस्याओं को दूर करने में भी लिया जा सकता है। इस पर हुए कुछ शोध बताते हैं कि नीलगिरी का तेल (Nilgiri Tel in hindi) एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है। यह वायरल संक्रमण को रोक कर वायरस के प्रभाव को कम करने का काम करता है। इस का डीकन्जेस्टेंट प्रभाव श्वसन मार्ग में जमे बलगम की सफाई कर साइनसाइटिस से निपटने में मदद करता है। इस प्रकार की समस्याओं से निपटने के लिए आप नीलगिरी तेल की अरोमा थेरेपी ले सकते हैं।

शरबत बजूरी मोतदिल के फायदे : Sharbat Bazoori Motadil Ke Fayde.

नीलगिरी तेल के फायदे दर्द और सूजन से दिलाये राहत –

यदि आप शरीर के किसी भाग में सूजन या दर्द की समस्या का सामना कर रहे हैं तो नीलगिरी तेल का प्रयोग आपकी इन समस्याओं को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसके तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण सूजन और दर्द की समस्या को कम करने का काम करते हैं। दर्द और सूजन की समस्या का निवारण करने में यूकेलिप्टस ऑयल (Eucalyptus oil in hindi) का प्रयोग प्राचीन काल से घरेलू नुस्खों के तौर पर किया जा रहा है।

त्वचा के लिए नीलगिरी तेल के फायदे –

नीलगिरी का तेल (Nilgiri Tel in hindi) त्वचा से जुडी कई समस्याओं का निवारण करने के लिए जाना जाता है। इसके तेल में मौजूद मेथनॉल-डाईक्लोरोमेथेन (methanol-dichloromethane) नामक अर्क फंगल इंफेक्शन पिम्पल्स, सूजन, एक्जिमा और झुर्रियां जैसी समस्याओं को दूर करने का काम करता है। इसके तेल का प्रयोग बैक्टीरिया, फंगल या वायरस के कारण होने वाले इंफेक्शन को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है।

पार्सले के फायदे (Parsley Ke Fayde) – Benefits Of Parsley In Hindi.

फेफड़ों से जुड़े रोगों में नीलगिरी तेल के फायदे –

आयुर्वेद में नीलगिरी के तेल का प्रयोग कई बिमारियों के उपचार में आदि काल से किया जा रहा है। फेफड़ों से जुड़े रोगों में भी इसके तेल का प्रयोग बेहद असरदार माना गया है। इसमें एंटीवायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-इंफेक्टिव गुण मौजूद होते हैं जो फेफड़ों की सूजन को दूर करने और इंफेक्शन के लिए जिम्मेदार जीवाणुओं को नष्ट करने का काम करते हैं।

फंगल संक्रमण दूर करने में नीलगिरी तेल के फायदे –

यूकेलिप्टस ऑयल (Eucalyptus oil in hindi) का प्रयोग फंगल इंफेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए जाना जाता है। यह एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है जो पेनिसिलियम डिजीटम (Penicillium digitatum) व एस्परगिलस फ्लैवस (Aspergillus flavus) जैसे कई अन्य फंगस से शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है। इसके तेल का प्रयोग स्किन और नेल्स में होने वाले संक्रमण को रोकने का काम करता है।

अखरोट के फायदे (Akhrot Khane Ke Fayde) – Benefits Of Walnuts In Hindi.

बेहतर नींद के लिए नीलगिरी का तेल –

नीलगिरी तेल का प्रयोग आपको सुकून भरी नींद लेने में मदद करता है। जो स्ट्रेस और तनाव, चिंता जैसे मानसिक विकारों को दूर करने का काम करता है। यह दिमाग की नसों को आराम पहुंचा उन्हें रिलैक्स करता है जिसके परिणामस्वरूप आपको मिलती है एक बेहतर और अच्छी नींद। इसका प्रयोग करने के लिए नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें डिफ्यूजर में डालें और इसे चालू कर अपने बेडरूम में रख दें।

नीलगिरी तेल के नुकसान (Nilgiri tel ke nuksan) – Side effects of Eucalyptus oil in hindi

  • बच्चों पर इसका प्रयोग न करें।
  • इसका प्रयोग से किसी प्रकार की एलर्जी हो तो उपयोग न करें।
  • अधिक मात्रा में उपयोग मतली, उल्टी और दस्त का कारण बन सकता है।
  • कुछ रिसर्च के मुताबिक नीलगिरी तेल का सेवन नहीं करना चाहिए।

जानिए खाली पेट लौंग खाने के फायदे – Benefits Of Eating Cloves On Empty Stomach In Hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *