Health

Nimbu ki chai ke fayde : नींबू चाय पीने के फायदे।

Nimbu ki chai ke fayde….क्या आप नींबू चाय पीने के फायदे जानते हैं? यदि नहीं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत खास होने वाला है। आपको बता दें कि जहाँ एक तरफ दूध वाली चाय स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छी नहीं मानी जाती, वहीं नींबू चाय का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद रहता है। यही कारण है कि आजकल कई लोग सुबह उठकर दूध वाली चाय की जगह नीबू चाय पीना अधिक पसंद करते हैं। लेमन टी के फायदे (Benefits of lemon tea in hindi) की बात करें तो इसका सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर को रिफ्रेश कर एनर्जी लेवल को बढ़ाने का काम करता है। नींबू में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है और यह इम्युनिटी क्षमता को बूस्ट करने में अहम योगदान निभाता है। साथ ही इससे बनी चाय का सेवन करने से कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या भी नहीं होती हैं। आप भी नियमित रूप से लेमन टी का सेवन कर इससे मिलने वाले सभी स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। आईये जानते हैं रोजाना नींबू चाय पीने के फायदे (Nimbu ki chai ke fayde) और नुकसान के बारे में।

नींबू चाय पीने के फायदे
courtesy google

Contents

नींबू चाय पीने के फायदे (Nimbu ki chai ke fayde) – Benefits of lemon tea in hindi.

Nimbu ki chai ke faayde : वेट लॉस के लिए –

बढ़ते वजन की समस्या में आज के समय में अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए लेमन टी का सेवन बहुत फायदेमद रहता है। यह एक लो कैलोरी वाली चाय है जो शरीर को डिटॉक्स करने का काम भी करती है। गर्म-गर्म लेमन टी पेट की चर्बी को गलाने का काम भी करता है। अच्छे परिणाम के लिए आप इस चाय में शहद मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते है।

एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है नींबू चाय –

नींबू की चाय के फायदे की बात करें तो इसका सेवन शरीर को कई तरह के बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने का काम करता है। इस पर हुए कुछ शोध बताते हैं कि लेमन टी में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। जो बैक्टीरियल गतिविधि और उससे होने वाले संक्रमण से शरीर को सुरक्षा प्रदान करने का काम करते हैं।

Nimbu Pani Peene Ke Fayde : सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे।

कोल्ड-फ्लू से बचाये नींबू की चाय –

बदलते मौसम के दौरान सर्दी-जुकाम जैसी समस्या हो जाना बेहद आम बात है। इस प्रकार की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नींबू की चाय का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। यह ठंड और फ्लू के लक्षणों को प्रभावी रूप से कम करने में अहम भूमिका निभाती है। बेहतर परिणाम के लिए आप इसमें अदरक भी मिला सकते हैं। बदलते मौसम और सर्दियों के दौरान सर्दी-जुकाम, गले में दर्द, खांसी, बंद नाम जैसी समस्या में इस चाय का सेवन करना फायदेमंद रहता है।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये नींबू चाय –

नींबू चाय का सेवन इम्युनिटी क्षमता को बूस्ट करने में अहम रोल निभाता है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। इसके साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण मौजूद होते हैं जो बाह्य संक्रमण से शरीर को सुरक्षा प्रदान करने का काम करते हैं। नियमित रूप से एक कप लेमन टी का सेवन व्यक्ति की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है।

नींबू पानी के फायदे (Nimbu Pani Ke Fayde) – Lemon Water Benefits In Hindi.

डिटॉक्स ड्रिंक का कार्य करती है नींबू चाय –

नींबू चाय पीने के फायदे की बात करें तो इसका सेवन एक अच्छे डिटॉक्स ड्रिंक की तरह भी कार्य करता है। इसका सेवन हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम करता है। शरीर में यदि विषाक्त पदार्थ लम्बे समय तक जमा होते जाए तो यह स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव छोड़ सकते हैं। इसलिए समय-समय पर डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन हमे जरूर करते रहना चाहिए।

नींबू चाय के नुकसान – Side Effects of Lemon Tea in Hindi

  • अधिक मात्रा में इसका सेवन दांतों के लिए नुकसानदायक होता है।
  • बच्चों के लिए जरूरत से ज्यादा लेमन टी पीना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
  • अगर आप किसी तरह की दवा ले रहे हैं, तो नींबू चाय का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Detox Water Banane Ki Vidhi : डिटॉक्स वाटर कैसे बनाये?

नींबू की चाय से क्या फायदा है?

नींबू चाय का सेवन वजन घटाने, रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कॉमन कोल्ड और फ्लू के उपचार हेतु लिया जा सकता है।

नींबू की चाय कब पीना चाहिए?

नींबू की चाय का सेवन सुबह और शाम दोनों समय किया जा सकता है।

क्या नींबू चाय में दूध डाला जा सकता है?

नहीं नींबू चाय में दूध नहीं डाल सकते।

काली चाय में नींबू मिलाकर पीने से क्या होता है?

यह तरोताजगी लाने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है।

क्या लैमन टी पीने से मोटापा बढ़ता है?

नहीं लैमन टी पीने से मोटापा नहीं बढ़ता बल्कि यह वजन कम करने में सहयोग देती है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *