Health

IMC Himalayan berry juice benefits in hindi : हिमालयन बेरी जूस के फायदे।

Himalayan berry juice benefits in hindi…क्या आप हिमालयन बेरी जूस के फायदे जानते हैं। शायद आप में से कई लोग ऐसे भी होंगे जो इसका नाम पहली बार सुन रहे होंगे। आपको बता दें की यह एक जादुई जड़ी बूटी है। जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में प्राचीन काल से कई बिमारियों के इलाज में किया जा रहा है। हमारे देश की बात करें तो हिमालय क्षेत्र न सिर्फ खूबसूरत हसीन वादियों और पहाड़ों के लिए जाना जाता है। बल्कि हिमालय का यह क्षेत्र अपनी दुर्लभ जड़ी बूटियों के लिए भी जाना जाता है। हिमालय के इस पर्वतीय क्षत्रे में कई तरह की जड़ी बूटियां मौजूद होती हैं। जिनमे से एक हैं हिमालयन बेरी, आपको बता दें इसे संजीवनी बूटी के नाम से भी जाना जाता है। जी हाँ बिलकुल सही सुना आपने ये वही संजीवनी बूटी है जिसे हनुमान जी मूर्छित लक्षण भगवान को होश में लाने के लिए सम्पूर्ण पर्वत सहित उठाकर लाए थे। अंग्रेजी में इसे सी-बकथॉर्न फ्रूट के नाम से जाना जाता है। इसका पौंधा कंटीला और झाड़ीनुमा होता है जिसमें अंगूर की तरह फल लगते हैं। यह एक औषधीय गुणों से भरपूर पौंधा हैं जिसकी पत्तियां, फल-फूल और बीज सभी का प्रयोग दवाओं को बनाने में किया जाता है। आज के इस आर्टिकल में जानेंगे (Himalayan berry juice benefits in hindi) हिमालयन बेरी जूस के फायदे।

हिमालयन बेरी जूस के फायदे
courtesy google

Contents

हिमालयन बेरी जूस के फायदे (Himalayan berry ke fayde) – IMC Himalayan berry juice benefits in hindi.

स्ट्रेस को दूर करे हिमालयन बेरी जूस –

हिमालयन बेरी जूस के फायदे स्ट्रेस की समस्या को दूर करने में लिया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट शरीर में सेरोटोनिन (अच्छे और खुशहाल मूड के लिए जिम्मेदार केमिकल) के स्तर को संतुलित बनाए रखता है। शरीर में इन केमिकल की मात्रा कम होने पर तनाव जैसी समस्या अधिक देखी जाती है।

एजिंग की समस्या को कम करे –

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी उम्र काफी होने के बावजूद भी वो अपने से कम उम्र के लगते हैं। वहीं कुछ लोगों की उम्र कम होती है लेकिन एजिंग की समस्या के चलते उनकी उम्र अधिक लगने लगती है। इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करने और त्वचा में मौजूद झाइयों को भरने का काम करता है और एजिंग की समस्या को दूर करता है।

Jeera Pani Pine Ke Fayde : जीरे के पानी के फायदे।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये –

हिमालयन बेरी जूस के फायदे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी जाने जाते हैं। इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटीआक्सीडेंट शरीर में मौजूद हानिकारक फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने का काम करता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी इम्युनिटी क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।

पेट से जुडी समस्याओं को दूर करे हिमालयन बेरी का जूस –

पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने के लिए हिमालयन बेरी को उपयोग में लाया जा सकता है। यह डाइजेशन प्रकिया को बढ़ावा देने का काम करता है जिससे खाने का पाचन अच्छे तरीके से होता है। साथ ही इसमें फाइबर का उच्च स्रोत मौजूद होता है। पाचन से जुडी जटिलताओं को दूर करने में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना फायदेमंद रहता है।

Benefits Of Dragon Fruit In Hindi : ड्रेगन फ्रूट के फायदे (Dragon Fruit Khane Ke Fayde).

आंखों के लिए –

हिमालयन बेरी जूस के फायदे आंखों से जुडी समस्याओं में भी लिए जा सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद बीटा कैरोटीनॉयड आखों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है।

लिवर के लिए हिमालयन बेरी जूस –

जिस तरह हम खुद को साफ़ रखते हैं उसी प्रकार से एक स्वस्थ्य लिवर के लिए उसे साफ़ रखना बहुत जरूरी होता है। अब आप सोच रहे होंगे लिवर को साफ़ कैसे किया जाए? इसके लिए आपको लिवर डिटॉक्स करना (विषाक्त पदार्थों को लिवर से बाहर निकालना) होगा। इसके लिए आप हिमालयन बेरी जूस का सेवन जरूर करें।

Benefits Of Shalgam In Hindi : शलजम के फायदे (Shalgam Khane Ke Fayde).

सूजन को कम करे हिमालयन बेरी –

हिमालयन बेरी के फायदे की बात करें तो इसमें एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण मौजूद होता है। इसका यह गुण सूजन की समस्या को प्रभावी रूप से दूर करने का काम करता है। इसके अलावा यह जोड़ों के दर्द और डर्मेटाइटिस की समस्या को दूर करने का काम करता है।

IMC हिमालयन बेरी जूस के फायदे वजन घटाने के लिए –

यदि आप तेजी से बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको हिमालयन बेरी जूस का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भूख कम लगती है। इसके पीछे का कारण हैं इन्हें पचने में लगने वाला अधिक समय।

जानिए नीरी सिरप का इस्तेमाल, इसके फायदे और साइड इफेक्ट के बारे में।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *