Health

Benefits of shalgam in hindi : शलजम के फायदे (Shalgam khane ke fayde).

Shalgam khane ke fayde…शलजम के फायदे लेना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। शलजम एक पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है जिसे सलाद के रूप में भी खाया जाता है। शलजम का वैज्ञानिक नाम ब्रैसिका रापा (Brassica Rapa) है। इसकी पैदावार मुख्य रूप से ईरान, संयुक्त राज्य अमेरिका, नॉर्वे, ब्राजील, इंग्लैंड और जापान में अधिक की जाती है। हालाँकि हमारे देश में भी यह सर्दियों के सीजन में आसानी से मिल जाता है। शलजम के फायदे (Shalgam ke fayde) की बात करें तो यह विटामिन सी, एंटी-ऑक्‍सीडेंट, मिनरल और फाइबर के अच्छे स्रोत के रूप में जाना जाता है। इसका सेवन कई स्वास्थ्य लाभ देने के अलावा इम्युनिटी को बढ़ाने का काम भी करता है। आईये जानते हैं स्वाथ्यवर्धक गुणों से भरपूर शलजम के फायदे (Shalgam khane ke fayde) और नुकसान।

Contents

शलजम क्या है – What is shalgam in hindi?

जैसा कि हमने आपको बताया, शलजम एक स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर सब्जी है। जिसे सलाद के रूप में भी खाया जाता है। बवेरियन शलजम को सबसे उत्तम क्वालिटी का शलजम (Shalgam in hindi) माना गया है। मुख्यतः शलजम की जड़ का सेवन किया जाता है लेकिन आप चाहें तो इसके पत्तों की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। हालाँकि इसकी पत्तियों का स्वाद आपको हल्का कड़वा लग सकता है। आइये जानते हैं (shalgam benefits in hindi) शलजम खाने के फायदे।

शलजम के फायदे
courtesy google

शलजम के फायदे (Shalgam khane ke fayde) – Benefits of shalgam in hindi.

Shalgam khane ke fayde : आँतों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए –

शलजम का सेवन आँतों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया जा सकता है। आंतों से जुड़े संक्रमण डायवर्टीकुलिटिस में इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद रहता है। इसके अलावा इसमें फाइबर की उच्च मात्रा मौजूद होती है। फाइबरयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन आँतों के अच्छे स्वास्थ्य सहित डाइजेशन को भी दुरुस्त बनाने का काम करते हैं। यदि आप पेट से जुडी समस्याओं से परेशान हैं तो इसका सेवन जरूर करें।

Shalgam khane ke fayde : एनीमिया में –

एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी हो जाना, आमतौर पर इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण शरीर में आयरन की कमी होना है। इस प्रकार की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें जिनमें आयरन की पर्याप्त मात्रा मौजूद हो और जो लाल रक्त कोशिकाओं की मात्रा बढ़ाने में सहयोग करें। ऐसे में शलजम को डाइट में जगह देना अच्छी चॉइस बन सकता है।

जानिए नीरी सिरप का इस्तेमाल, इसके फायदे और साइड इफेक्ट के बारे में।

Shalgam khane ke fayde : हड्डियों के लिए –

शलजम के फायदे हड्डियों के अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखने का काम करते हैं। इसमें कैल्शियम के साथ विटामिन-के भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। यह हड्डियों के विकास को बढ़ावा देने और हड्डियों के घनत्व को मजबूत करने का काम करता है। इसके अलावा यह बढ़ती उम्र में हड्डियों के फ्रैक्चर को कम करने में सहायता प्रदान करता है। इसका सेवन ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या को रोकने में सहायता करता है।

इम्युनिटी बढ़ाये शलजम –

शलजम के फायदे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी जाने जाते हैं। यह विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एस्कॉर्बिक एसिड रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। इस पर हुए कुछ शोध इसमें इम्यूनोलॉजिकल प्रभाव को भी दर्शाते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप अपनी इम्युनिटी क्षमता को बड़ा सकते हैं।

शरबत बजूरी मोतदिल के फायदे : Sharbat Bazoori Motadil Ke Fayde.

कैंसर के खतरे को कम करे शलजम –

कैंसर एक बेहद गंभीर और जानलेवा बीमारी है इसमें आपको डॉक्टर द्वारा सुझाये गए नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। शलजम की बात करें तो इसमें मैंगनीज, विटामिन ई और बीटा-कैरोटीन मौजूद होते हैं। ये सभी अच्छे एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटी-कैंसर गुण शरीर में कैंसर फ़ैलाने वाली कोशिकाओं को नष्ट करने का काम करते हैं।

हृदय स्वास्थ्य के लिए शलजम –

शलजम के फायदे हृदय के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाने के लिए भी जाने जाते हैं। यह पोटेशियम और फाइबर का उच्च स्रोत माना जाता है। पोटेशियम ब्लड प्रेसर को नियंत्रण में लाने का काम करता है। शलजम में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स हृदय के स्वास्थ्य का ध्यान रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

हल्दी दूध के फायदे (Haldi Wala Doodh Peene Ke Fayde) – Benefits Of Turmeric Milk In Hindi.

बालों के लिए शलजम के फायदे – Shalgam for Hairs in Hindi

शलजम का सेवन आपके बालों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखता है। इसमें मौजूद जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व बालों के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। बालों पर इसके रस का प्रयोग उन्हें स्वस्थ्य बनाने में मदद करता है। इसके रस में विटामिन सी और ई, बीटा कैरोटीन, ल्यूटेन और ज़ेक्सैंटीन जैसे तत्व मौजूद होते हैं।

त्वचा के लिए शलजम के फायदे – Shalgam for Skin in Hindi

शलजम एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत होता है जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने का काम करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी मौजूद होता है जो त्वचा को निखारने और चकदार बनाने का काम करता है। इसके औषधीय गुण त्वचा को एजिंग और दाग धब्बों की समस्या से बचाने में मदद करते हैं। त्वचा पर इसका प्रयोग जूस के रूप में भी किया जाता है।

ग्रीन कॉफी पीने के फायदे (Green coffee ke fayde) – Benefits of Green Coffee in Hindi.

शलजम के नुकसान – Side Effects of shalgam in Hindi

  • थायराइड की समस्या से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इसके पत्तों का अधिक मात्रा में सेवन हृदय और किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • शलजम का अधिक मात्रा में सेवन पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है।

ग्रीन टी पीने के फायदे (Green tea ke fayde) – Benefits of Green Tea in Hindi.

क्या शुगर में शलजम खा सकते हैं?

हाँ शुगर की बीमारी से ग्रस्त लोग अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद शलजम का सेवन कर सकते हैं।

शलजम की तासीर क्या होती है?

शलजम की तासीर गर्म होती है।

इंग्लिश में शलगम को क्या बोलते हैं?

इंग्लिश में शलगम को turnip बोलते हैं।

शलगम खाने के क्या फायदे हैं?

शलजम का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करने, हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, कैंसर के जोखिम को कम करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और वजन घटाने का काम करता है।

शलजम कैसे खाएं?

शलजम की आप सब्जी बनाकर खा सकते हैं।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *