Health

बकरी के दूध के फायदे (Bakri ke dudh ke fayde) – Benefits of Goat Milk in Hindi.

Bakri ke dudh ke fayde…दूध पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है ये तो हम सभी जानते हैं। जिस दूध का प्रयोग हम सबसे ज्यादा करते हैं वो आमतौर पर गाय या फिर भैंस का होता है। लेकिन आज हम बात करेंगे बकरी के दूध के बारे में, बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो नियमित रूप से बकरी के दूध का सेवन करते हैं। आपको बता दें इसका दूध कई पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ कई बिमारियों के उपचार में भी कारगर रहता है। (Benefits of Goat Milk in Hindi) बकरी के दूध के फायदे की बात करें तो इसमें हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी माने जाने वाले सभी पोषक तत्व और विटामिन मौजूद होते हैं। यह कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, सोडियम, फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत है। इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप भी इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। हर उम्र के व्यक्ति के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। आईये जानते हैं (Goat milk benefits in hindi) बकरी के दूध के फायदे, इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ और बकरी के दूध के नुकसान से जुडी जानकारियाँ।

बकरी के दूध के फायदे
courtesy google

Contents

बकरी के दूध के फायदे (Bakri ke dudh ke fayde) – Benefits of Goat Milk in Hindi

प्लेटलेट्स बढ़ाये – Goat milk benefits for platelets in hindi

चिकनगुनिया और डेंगू जैसी बीमारी में हमारे शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बहुत तेजी से घटने लगती है। जिस कारण मरीज को अत्यधिक कमजोरी का सामना करना पड़ता है और उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर पड़ने लगती है। ऐसे में प्लेटलेट्स को तेजी से प्राकृतिक रूप से बढ़ाने के लिए ताजे बकरी के दूध का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। प्लेटलेट्स को बढ़ाने के साथ-साथ यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य भी करता है।

Bakri ke dudh ke fayde : इम्युनिटी बूस्ट करे –

(Benefits of Goat Milk in Hindi) बकरी के दूध के फायदे की बात करें तो यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य भी करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और सेलेनियम की पर्याप्त मात्रा इम्युनिटी क्षमता को बढ़ाने में अहम योगदान देता है। प्राचीन समय से ही इसके दूध का प्रयोग आयुर्वेद में कमजोर इम्युनिटी प्रणाली को बूस्ट करने में लिया जा रहा है। इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप भी अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बना सकते हैं।

करेले के फायदे (Karela khane ke fayde) – Bitter gourd benefits in hindi.

एनीमिया की समस्या में –

(Goat milk benefits in hindi) बकरी के दूध के फायदे एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए भी लिए जा सकते हैं। इसमें मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करने का कार्य करता है। साथ ही हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारने में सहयोग करता है। शरीर में खून की कमी हो जाने पर एनीमिया रोग होने की संभावना बड़ने लगती है। ऐसे में शरीर के सभी अंगों में आक्सीजन की सप्लाई सही तरीके से नहीं हो पाती और व्यक्ति को थकान और चक्कर आना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाये –

(Goat milk benefits in hindi) बकरी के दूध के फायदे की बात करें तो यह मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाने का कार्य भी करता है। इसमें मौजूद स्वास्थ्यवर्धक खनिज तत्व मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए मेटाबॉलिज्म रेट का दुरुस्त होना बहुत जरूरी होता है। जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म रेट सही नहीं होता उनके द्वारा ग्रहण किए जाने वाले भोजन की अधिकतर मात्रा पोषक तत्वों में न बदलकर शरीर में फैट के रूप में इकट्ठा होने लगती है।

सेंधा नमक खाने के फायदे (Sendha namak ke fayde) – Benefits of rock salt in hindi.

हड्डीयों के लिए – Benefits of goat milk in hindi for bones

गाय के दूध की तरह बकरी का दूध भी हड्डियों के अच्छे स्वास्थ्य और विकास के लिए जाना जाता है। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जो हड्डियों को मजबूती देने और उनके विकास को बढ़ावा देने का कार्य करता है। इसका सेवन दांतों को भी मजबूत बनाने का कार्य करता है। इसके अलावा इसमें मौजदू मैग्नीशियम भी हड्डियों के विकास में सहयोग प्रदान करता है।

पचने में होता है आसान –

गाय और भैंस के दूध के मुकाबले बकरी का दूध पचाने में बहुत अधिक सुपाच्य माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन गाय के दूध के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से पच जाता है। इसके अलावा इसमें वसा की मात्रा कम मौजूद होती है जिस कारण इसे पचने में अधिक समय नहीं लगता। इसके अलावा इसमें ऐसे फैटी एसिड मौजूद होते हैं जो पाचन क्रिया को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।

मटर खाने के फायदे (Matar ke fayde) – Benefits of Green Peas in Hindi.

बकरी के दूध के फायदे गर्भवती महिलाओं के लिए –

गर्भवती महिलाओं के लिए भी बकरी के दूध का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरत होती हैं पोषक तत्वों से भरपूर सुपाच्य खाद्य पर्दाथों को अपनी डाइट में जगह देने की। बकरी का दूध पोषक तत्वों से भरपूर और सुपाच्य होता है इसका सेवन गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद रहता है।

त्वचा के लिए – Goat milk benefits for skin in hindi

बकरी के दूध का सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड और ट्राइग्लिसराइड्स त्वचा के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा के ph स्तर को मेंटेन करने का कार्य भी करता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाने का कार्य करते हैं।

पनीर के फायदे (Paneer khane ke fayde) – Paneer benefits in hindi.

बकरी के दूध के नुकसान – Side Effects of Goat Milk in Hindi

  • इसका सेवन करने से एलर्जी की समस्या लगे तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में इसका सेवन पेट से जुडी समस्याओं का कारण बन सकता है।
  • इसकी तेज गंध कई लोगों के लिए असहजता का कारण बन सकती है।

कोकोनट मिल्क के फायदे (Nariyal doodh ke fayde) – Coconut milk benefits in hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Sources : –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *