Health

एलोवेरा जूस पीने के फायदे (Aloe vera juice ke fayde) – Benefits of Aloe Vera Juice in Hindi.

Aloe vera juice ke fayde…आयुर्वेद में एलोवेरा का पौंधा अपने औषधीय गुणों के चलते बेहद लोकप्रिय है। इसके औषधीय गुण कई बिमारियों को दूर करने के लिए जाने जाते हैं। यह उष्‍णकटिबंधीय जलवायु में होने वाला पौंधा हैं और इसे घृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है। आज हम बात करेंगे एलोवेरा का जूस पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में। एलोवेरा को तोड़ने पर उससे निकलने वाले जेल से ही एलोवेरा का जूस तैयार किया जाता है। (Benefits of Aloe Vera Juice in Hindi) एलोवेरा जूस पीने के फायदे की बात करें तो यह एनर्जी, विटामिन, कैल्शियम, फोलिक एसिड, आयरन, सोडियम, फाइबर, मैग्नीशियम जैसे कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन डायबिटीज, हृदय, त्वचा, पेट और बालों से जुडी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। नियमित रूप से एक कप ताजे एलोवेरा जूस का सेवन करने से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आईये आज के इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं (Aloe vera juice ke fayde) एलोवेरा जूस पीने के फायदे और इसके नुकसान के बारे में।

एलोवेरा जूस पीने के फायदे
courtesy google

Contents

एलोवेरा जूस पीने के फायदे (Aloe vera juice ke fayde) – Benefits of Aloe Vera Juice in Hindi

वजन कम करने के लिए – Aloe Vera Juice for weight loss in Hindi

तेजी से बढ़ते वजन को कम करने में एलोवेरा का जूस अहम भूमिका निभाता है। इसमें मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने का काम करती है और साथ ही इसका सेवन करने से लम्बे समय तक पेट भी भरा रहता है। इसके अलावा इसमें प्राकृतिक रूप से एंटी-ओबेसिटी गुण मौजूद होते हैं जो वजन कम करने में सहयोग देते हैं। इसका जूस मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ावा देने का कार्य करता है। जिसके परिणाम स्वरूप भोजन फैट में कन्वर्ट होने की जगह पोषक तत्वों में बदल कर शरीर को स्वास्थ्य लाभ पहुँचता है।

Aloe vera juice ke fayde : शरीर को डिटॉक्सिफाई करे –

(Benefits of Aloe Vera Juice in Hindi) एलोवेरा जूस पीने के फायदे की बात करें तो इसका जूस शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए भी जाना जाता है। दिन भर में हम कई तरह की चीजें खातें हैं जिनसे शरीर में कई प्रकार के हानिकारक विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। यदि ये लम्बे समय तक शरीर में जमा होते रहे तो कई प्रकार की बिमारियों को जन्म देने का कारण बनते हैं। एलोवेरा का जूस इन हानिकारक विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का कार्य करता है। रोजाना सुबह उठ कर एक कप एलोवरा के जूस का सेवन जरूर करें।

बकरी के दूध के फायदे (Bakri ke dudh ke fayde) – Benefits of Goat Milk in Hindi.

Aloe vera juice ke fayde : पेट के लिए –

एलोवरा जूस का सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त कर पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने का कार्य भी करता है। यह मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ावा देने का कार्य करता है जिससे खाने का पाचन अच्छी तरह से होता है। इसमें प्राकृतिक रूप से लैक्सटिव मौजूद होता है जो कि कब्ज आदि की समस्या को दूर करने का कार्य करता है। इसका सेवन मल त्याग प्रक्रिया को भी आसान बनाता है। इसका सेवन कब्ज, एसडीटी, पेट फूलना, सीने में जलन जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का कार्य करता है।

Aloe vera juice ke fayde : इम्युनिटी बढ़ाये –

एलोवेरा जूस पीने के फायदे इम्युनिटी क्षमता को बढ़ाने का कार्य भी करते हैं। इसका सेवन नाइट्रिक ऑक्साइड और साइटोकिन्स के उत्पादन को बढ़ाता है जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहयोग देते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट मुक्त कणो से शरीर को सुरक्षा प्रदान कर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। नियमित रूप से एक कप इसके जूस का सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

करेले के फायदे (Karela khane ke fayde) – Bitter gourd benefits in hindi.

शरीर को रखे हाइड्रेट –

एलोवेरा जूस का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भी किया जा सकता है। अक्सर गर्मियों के दिनों में तेज और चिलचिलाती धूप शरीर को डिहाइड्रेट कर देती है। ऐसे में एलोवेरा से बनने वाले जूस का सेवन करना आपके शरीर को हाइड्रेट कर फिर से जरूरी ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करता है। इससे बनने वाले जूस में 200 से अधिक ऐसे सक्रिय यौगिक मौजूद होते हैं जो शरीर को जरूरी ऊर्जा और पोषण प्रदान करने का कार्य करते हैं। गर्मियों के दिनों में घर से बाहर निकलने से पहले इसके जूस का सेवन जरूर करें।

एलोवेरा जूस पीने के फायदे ओरल हेल्थ के लिए –

एलोवेरा जूस का सेवन ओरल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद रहता है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों और मसूड़ों में बैक्टीरिया के कारण होने वाली समस्या को दूर करने का काम करते हैं। इसके अलाव इसमें एंटी-इंफ्लामेट्री गुण मसूड़ों में होने वाली सूजन और जलन को दूर करने का काम करते हैं। ओरल हेल्थ के लिए आप इसका प्रयोग माउथ वाश के रूप में कर सकते हैं।

सेंधा नमक खाने के फायदे (Sendha namak ke fayde) – Benefits of rock salt in hindi.

त्वचा के लिए – Aloe vera juice for skin in hindi

एलोवेरा का जूस विटामिन और एंटीआक्सीडेंट का भंडार होता है। यह त्वचा की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का कार्य करता है। इसके एंटी-इफ्लेमेटरी गुण त्वचा से सूजन आदि की समस्या को दूर करने का कार्य करते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम करता है और पिम्पल्स की समस्या को दूर करने में भी सहयोग करता है। यह त्वचा में होने वाले संक्रमण को भी दूर करने में सहयोग देता है।

बालों के लिए – Aloe vera juice for hair in hindi

बालों के लिए भी एलोवेरा के जूस के फायदे लिए जा सकते हैं। इसमें कुछ ऐसे खास एंजाइम मौजूद होते हैं जो बालों को जरूरी पोषण देने का काम करते हैं। यह बालों को प्राकृतिक तरीके से मॉइस्चराइज रखने का काम करते हैं और डेंड्रफ की समस्या को दूर करने में सहयोग करते हैं। बालों में इसका प्रयोग एक अच्छे हेयर कंडीशनर का काम भी करता है। बालों में इसका प्रयोग करने के लिए इसके जूस से बालों को धोएं।

मटर खाने के फायदे (Matar ke fayde) – Benefits of Green Peas in Hindi.

एलोवेरा जूस के नुकसान – Side Effects of Aloe Vera Juice in Hindi

  • गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इसका सेवन करने से एलर्जी की समस्या लगे तो इसका सेवन न करें।

पनीर के फायदे (Paneer khane ke fayde) – Paneer benefits in hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Sources : –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *