Health

मटर खाने के फायदे (Matar ke fayde) – Benefits of Green Peas in Hindi.

Matar ke fayde…सर्दिया आते ही मार्केट में मटर की फलियां भी जमकर बिकने लगती है। मटर को कई लोग कच्चा खाना भी पसंद करते हैं, हालाँकि हम आपको यही सुझाव देंगे कि आपको इसे पका कर सब्जी बना कर ही खाना चाहिए। मटर के दाने दिखने में हरे रंग के होते हैं और ये स्वाद में मीठे होते हैं। मटर का प्रयोग कई प्रकार की सब्जियों को बनाने में किया जाता है। आप इसका प्रयोग आलू, पनीर, पुलाव और मिक्स वेज के साथ कर सकते हैं। मटर की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अब यह फ्रोजन मटर के रूप में हर सीजन में आपको बड़ी आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाती है। (Benefits of Green Peas in Hindi) मटर खाने के फायदे की बात करें तो इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी माने जाते हैं। यह फाइबर, विटामिन, मिनरल्स, लिपिड्स और अन्य पोषक तत्वों का स्रोत मानी जाती है। हालाँकि इसे बीमारी का उपचार करने वाली दवा नहीं माना जा सकता लेकिन इसका सेवन शरीर को कई गंभीर बिमारियों से बचाने का काम जरूर करता है। आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर इससे मिलने वाले फायदे ले सकते हैं। आईये जानते हैं (Matar ke fayde) मटर खाने के फायदे और नुकसान से जुड़ी बातें।

मटर खाने के फायदे
courtesy google

Contents

मटर खाने के फायदे (Matar ke fayde) – Benefits of Green Peas in Hindi

Matar ke fayde : वेट लॉस के लिए –

(Benefits of Green Peas in Hindi) मटर खाने के फायदे बढ़ते वजन की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों की बात करें तो यह अपने वजन कम करने के गुण के चलते लोकप्रिय हैं। दरअसल इनका सेवन करने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है जिससे आप संतुलित मात्रा में खाने का सेवन करते हैं और आपका वजन नियंत्रण में रहता है। साथ ही यह एक लो कैलोरी युक्त होता है। इसके यही गुण वजन कम करने में सहायता करते हैं।

Matar ke fayde : कैंसर से बचाये –

(Green peas benefits in hindi) मटर खाने के फायदे आपको कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी के खतरे से बचाने का कार्य करता है। इसमें प्राकृतिक एंटी-कैंसर गुण मौजूद होते हैं जो शरीर में कैंसर के खतरे को कम करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट भी शरीर को रोगजनक फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा प्रदान करता है और कैंसर के खतरे को टालने का कार्य करता है। हालांकि इसे कैंसर की दवा नहीं माना जा सकता है।

पनीर के फायदे (Paneer khane ke fayde) – Paneer benefits in hindi.

Matar ke fayde : इम्युनिटी बढ़ाये –

(Benefits of Green Peas in Hindi) मटर खाने के फायदे की बात करें तो इसका सेवन इम्युनिटी बढ़ाने का कार्य भी करता है। इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने का कार्य करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद जिंक, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे तत्व शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। आप भी अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए मटर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Matar ke fayde : हेल्दी हार्ट के लिए –

(Green peas benefits in hindi) मटर का सेवन आपके हृदय के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाने का कार्य करता है। इसका सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रण में रखने का कार्य करता है। साथ ही यह ब्लड प्रेसर के स्तर को भी नियंत्रण में रखने का कार्य करता है। हृदय के अच्छे स्वास्थ्य के लिए ब्लड प्रेसर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर का सामान्य बना रहना बेहद जरूरी होता है। इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं।

कोकोनट मिल्क के फायदे (Nariyal doodh ke fayde) – Coconut milk benefits in hindi.

Matar khane ke fayde : वेट लॉस के लिए –

मटर को अपनी डाइट में शामिल कर आप बढ़ते हुए वजन की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। इसका सेवन करने से आपका पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और आप बार-बार कुछ न कुछ खाने से बच जाते हैं। जिससे आपका वजन भी नियंत्रण में रहता है।

मटर खाने के फायदे हड्डियों के लिए –

हड्डियों के अच्छे विकास में भी मटर अहम भूमिका निभाता है। इसमें हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी माने जाने वाले कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-के भी हड्डियों के विकास में अहम भूमिका निभाता है। इसका सेवन न सिर्फ हड्डियों के विकास में अहम भूमिका निभाता है बल्कि इनमें मौजूद सेलेनियम नामक तत्व गठिया की बीमारी को दूर करने का कार्य भी है। इसको अपनी डाइट में जगह देकर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या को भी दूर किया जा सकता है।

(सीतालफल) शरीफा के फायदे (Sitafal khane ke fayde) – Benefits Of Custard Apple In Hindi.

त्वचा के लिए – Green peas benefits for skin in hindi

मटर का सेवन त्वचा के लिहाज से भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीआक्सीडेंट त्वचा से दाग-धब्बे हटाने, झुर्रियों की समस्या को दूर करने और एजिंग की समस्या को दूर करने का कार्य करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फ्लावोनोइड्स, कैरोटीन त्वचा को स्वस्थ्य बनाने का काम करते हैं। मटर का प्रयोग त्वचा में ग्लो लाने के काम भी करता है। साथ ही यह त्वचा में जलन आदि की समस्या को दूर करने का काम भी करता है।

बालों के लिए – Green peas benefits for hairs in hindi

बालों के लिए भी मटर का सेवन करना फायदेमंद रहता है। इसमें बालों के विकास के लिए जरूरी तत्व विटामिन- सी और फोलेट मौजूद होते हैं। यह बालों को अच्छी ग्रोथ देने का कार्य करता है। इसमें मौजूद जिंक और आयरन जैसे तत्व बालों को मजबूती देने और उनके झड़ने की प्रकिया को कम करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन विटामिन बी- 12, विटामिन- बी 2, विटामिन बी- 6 और विटामिन ए बालों के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाता है।

कीवी के फायदे (Kiwi khane ke fayde) – Kiwifruit benefits in hindi.

मटर खाने के नुकसान – Side Effects of Green Peas in Hindi

  • अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन पाचन तंत्र के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
  • अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन एसिडिटी, कब्ज और पेट फूलना जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।

हल्दी खाने के फायदे (Haldi ke fayde in hindi) – Benefits of turmeric in hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *