Education

गौरैया के बारे में रोचक तथ्य : Facts about sparrow in hindi.

Facts about sparrow in hindi…दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आए हैं गौरैया के बारे में रोचक तथ्य। गौरैया को आपने अपने घरों के आस पास जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते है विगत कुछ वर्षों से इनकी संख्या लगातार कम होते जा रही है। यही कारण है कि अब हमे अपने घर के आस पास के क्षेत्र में बहुत कम मात्रा में गौरैया नजर आती है। इनके संरक्षण के लिए विश्व के कई देशों में अलग-अलग प्रकार की मुहीम भी चलाई जा रही हैं। हमारे देश की बात करें तो दिल्ली और बिहार में इन्हें राजकीय पक्षी का दर्जा भी प्रदान किया गया है। गौरैया संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हर साल 20 मार्च को विश्व गौरेया दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं गौरैया के बारे में रोचक तथ्य (Facts about sparrow in hindi) और अहम जानकारियाँ।

गौरैया के बारे में रोचक तथ्य
Photo by Alexas Fotos on Pexels.com

गौरैया के बारे में रोचक तथ्य – Facts about sparrow in hindi.

  1. गौरैया को सामाजिक प्राणी कहा जाता है। वे उन कॉलोनियों में रहना पसंद करती हैं जिन्हें आमतौर पर झुंड कहा जाता है।
  2. गौरैया सर्वाहारी होती हैं ये कीड़े मकोड़ों के अलावा अनाज के बीच और फल खाना भी पसंद करती हैं।
  3. गौरैया मानव बस्तियों के बीच में रहने के लिए अनुकूल होती हैं। इससे उन्हें भोजन ढूंढने में अधिक कठनाई का सामना नहीं करना पड़ता है।
  4. गौरैया आमतौर पर लगभग 24 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती है, आपात स्थिति आने पर यह 31 मील प्रति घंटे तक की रफ्तार से उड़ सकते हैं।
  5. कुत्ते, बिल्ली, लोमड़ी और सांप जैसे जीव गौरैया का शिकार करते हैं।
  6. गौरैया की लंबाई 4-8 इंच के बीच भिन्न हो सकती है और इसका वजन लगभग 25 से 40 ग्राम होता है।
  7. गौरैया का शरीर बहुत छोटा होता है जो भूरे, काले और सफेद पंखों से ढका होता है।
  8. गौरैया को अपना घोंसला घरों की छतों, पुलों या पेड़ के खोखले स्थान पार बनाना पसंद होता है।
  9. गौरैया के मात्र कुछ अंडों में माता-पिता दोनों का डीएनए होता है।
  10. गौरैया के घोसले का निर्माण करना नर गौरैया की जिम्मेदारी होती है।
  11. विश्व में गौरैया की लगभग 43 प्रजातियां मौजूद हैं।
  12. गौरैया एक अच्छी तैराक भी मानी जाती है यह पानी में तैरने में सक्षम है।
  13. स्थानीय भाषा में मादा गौरैया को ‘चिड़ी’ और नर गौरैया को ‘चिड़ा’ नाम से भी जाना जाता है।
  14. गौरैया जब स्ट्रेस में होती है तब वह अपनी पुंछ को बार बार झटक कर स्ट्रेस कम करती है।
  15. गौरैया उछल कर चलती हैं।
  16. एक गौरैया हर वर्ष 3 से 5 अंडे देती है। जिनसे 15 दिनों के पश्च्यात बच्चा निकल आता है।
  17. गौरैया में रंग के आधार पर नर और मादा गौरैया के बीच का अंतर किया जाता है, जिनमें मादा गौरैया की पीठ पर गहरे भूरे रंग की पट्टियाँ और नर गौरैया की गर्दन पर काले रंग की पट्टी होती है।
  18.  गौरैया की आंख के रेटिना में प्रति वर्ग मिलीमीटर 4 लाख फोटोरिसेप्टर होते हैं।
  19. गौरैया का बच्चा अंडे से निकलने के लगभग 15 दिन बाद ही अपना घोसला छोड़ देता है।
  20. गौरैया का रंग हल्का भूरा एवं सफेद होता है जबकि गौरैया की चोंच का रंग पीला होता है।
  21. भारत के अलावा गौरैया एशिया और यूरोप महाद्वीप में पाया जाने वाला पक्षी है।
  22. पिछले कुछ वर्षों से गौरैया की आबादी लगातार घटते जा रही है।
  23. 20 मार्च को विश्व स्तर पर ‘विश्व गौरैया दिवस’ मनाया जाता है।
  24. गौरैया का जीवन लगभग 4 से 5 वर्ष का होता है।
  25. डेनमार्क में एक गौरैया 19 साल 9 महीने तक जीवित रहा जो कि अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *