Education

पृथ्वी के बारे में रोचक तथ्य – 25 Facts about earth in hindi.

Facts about earth in hindi….नमस्कार दोस्तों कैसे हो आप लोग? आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं पृथ्वी के बारे में रोचक तथ्य। दोस्तों जैसा कि हम सभी जानतें हैं इस पूरे ब्रह्माण्ड में पृथ्वी एक मात्र ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन मौजूद है? पृथ्वी के अलावा अन्य किसी ग्रह में जीवन मौजूद है या नहीं इसकी खोज वैज्ञानिकों द्वारा लगातार जारी है। क्या आप जानते हैं आज से लगभग 4.5 अरब वर्ष पूर्व पृथ्वी का गठन हुआ था। पृथ्वी पर जीवन का प्रारम्भ, पृथ्वी की संरचना, पृथ्वी का गठन आदि से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं जिन पर विश्व के वैज्ञानिक लगातार अपने शोध करते रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आज हमारे पृथ्वी से जुड़े कई ऐसे रहस्य मौजूद हैं जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। आईये इस लेख के माध्यम से जानते हैं पृथ्वी के बारे में रोचक तथ्य (Facts about earth in hindi) और उनसे जुडी अहम जानकारियाँ।

पृथ्वी के बारे में रोचक तथ्य
Photo by Pixabay on Pexels.com

पृथ्वी के बारे में रोचक तथ्य – 25 Facts about earth in hindi.

  1. पृथ्वी सौरमंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन के लिए सभी मूलभूत आवश्कताएँ मौजूद हैं।
  2. पृथ्वी का निर्माण आज से लगभग 4.54 अरब वर्ष साल पहले हुआ था।
  3. पृथ्वी के 70% पर पानी मौजूद है तथा शेष 30% ठोस जमीन है, जो समुद्र के स्तर से ऊपर है।
  4. पृथ्वी हमारे सौर मंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसका नाम ग्रीक या रोमन पौराणिक कथाओं से नहीं मिलता है।
  5. पृथ्वी (EARTH) शब्द की उत्पत्ति पुराने अंग्रेजी शब्द EORÞE से हुई है।
  6. इस आकाशगंगा में पृथ्वी हमारे सौर मंडल में सूर्य का तीसरा ग्रह है।
  7. नासा के अनुसार सूर्य से प्रकाश को पृथ्वी पर पहुंचने में लगभग आठ मिनट का समय लगता है।
  8. पृथ्वी हमारे सौर मंडल का पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है जिसकी त्रिज्या 3,959 मील है।
  9. पृथ्वी की अंतरिक्ष से दूरी 100 किलोमीटर है।
  10. अंतरिक्ष से पृथ्वी देखने पर यह नीली गेंद की सामान प्रतीत होती है।
  11. सबसे पुराना ग्लोब 1492 में एक जर्मन खगोल विज्ञानी द्वारा बनाया गया था जिसका नाम मार्टिन बेहैम था।
  12. पृथ्वी पर आंतरिक निकेल-आयरन कोर की उपस्थिति की वजह से पृथ्वी के पास एक मजबूत चुंबकीय क्षेत्र मौजूद है, यह क्षेत्र पृथ्वी पर भारी सौर हवाओं को बहने से रोकने के लिए जिम्मेदार है।
  13. पृथ्वी ब्रह्माण्ड का एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसकी सतह के नीचे टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद हैं, जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं, तो तीव्र कंपन पैदा होता है जिसे आम भाषा में भूकंप के नाम से जाना जाता है।
  14. 14 फरवरी, 1990 को नासा के वोयाजर 1 अंतरिक्ष यान ने लगभग 4 अरब मील दूर से पृथ्वी की एक तस्वीर ली थी।
  15. वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी के हर महाद्वीप पर कम से कम 3.5 अरब साल पुरानी चट्टानें मौजूद हैं जिनमें पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में मौजूद जिक्रोन क्रिस्टल तकरीबन 4.4 अरब साल पहले के हो सकते हैं।
  16. पृथ्वी के उपग्रह से प्राप्त हुई चट्टानें 4.4 से 4.5 अरब वर्ष पहले की हैं।
  17. पृथ्वी को ऊर्जा सूर्य से मिलती है और यही ऊर्जा पृथ्वी की सतह को गरम भी रखती है।
  18. सूर्य की एक परिक्रमा लगाने में पृथ्वी के द्वारा लगे समय को सौर वर्ष कहा जाता है।
  19. पृथ्वी पर आंतरिक निकेल-आयरन कोर की उपस्थिति की वजह से पृथ्वी के पास एक स्ट्रांग मेग्नेटिक फिल्ड मौजूद है, यह क्षेत्र पृथ्वी पर भारी सौर हवाओं को बहने से रोकने के लिए जिम्मेदार है।
  20. बरमूडा ट्राइएंगल पर होने वाले हादसों को लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि ये सभी हादसे वहां मौजूद पृथ्वी के स्ट्रांग मेग्नेटिक फिल्ड के कारण होते हैं।
  21. पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह चंद्रमा है।
  22. समुद्रों में आने वाला ज्वार-भाटा, पृथ्वी और चंद्रमा के बीच गुरुत्वाकर्षण बल के कारण होता है।
  23. वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी की सतह के नीचे 1,000 किमी की दूरी पर पानी का एक महासागर मौजूद है।
  24. पृथ्वी अपनी धुरी पर एक चक्कर 23 घंटे 56 मिनट और 4 घंटे 56 मिनट और 4 सेकेंड में पूरा करती है।
  25. पृथ्वी से सूर्य की न्यूनतम दूरी 147.5 मिलियन किलोमीटर है और पृथ्वी से सूर्य की अधिकतम दूरी 152.1 मिलियन किलोमीटर है।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

One thought on “पृथ्वी के बारे में रोचक तथ्य – 25 Facts about earth in hindi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *