ताजमहल के बारे में रोचक तथ्य – Facts about taj mahal in hindi.
pinks tea - February 24, 2022 287 4 Comments
Facts about taj mahal in hindi… क्या आप जानते हैं अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध ताजमहल से जुड़े रोचक तथ्य? यदि नहीं जानते तो आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं ताजमहल के बारे में रोचक तथ्य। जैसा कि हम सभी जानते हैं ताजमहल की गिनती सात अजूबों में होती है। यही कारण हैं हर वर्ष देश विदेश से हजारों की तादाद में लोग इसके दीदार करने आगरा पहुंचते हैं। ताजमहल को प्यार की निशानी माना जाता है। जिसे मुगल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। इसे बनवाने में सफेद संगमरमर के पत्थर का प्रयोग किया था। इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत बनवाने के लिए शाहजहाँ ने भारत, ईरान, टर्की एवं मध्य एशिया से कारीगरों को एकत्र किया था। ताज महल भारत देश के आगरा शहर में मौजूद हो जो कि उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत आता है। ताजमहल को बनने में 22 वर्ष का समय लगा था। यदि आप ताजमहल के बारे में रोचक तथ्य (Facts about taj mahal in hindi) जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

ताजमहल के बारे में रोचक तथ्य – Facts about taj mahal in hindi.
- ताजमहल भारत देश के उत्तरप्रदेश राज्य में मौजूद आगरा शहर में स्थित है।
- ताजमहल की गणना दुनिया के सात अजूबों में भी होती है।
- ताजमहल को मुगल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था।
- ताज महल का निर्माण वर्ष 1631 में शुरू हुआ और 1653 में पूरा हुआ।
- ताजमहल को बनाने में 22 वर्ष का समय लगा।
- ताजमहल को बनाने में 25 हजार से भी अधिक मजदूरों ने काम किया था।
- ताजमहल के निर्माण में लगभग 20 लाख भारतीय मुद्रा का खर्चा आया था।
- ताजमहल के निर्माण में प्रयोग हुआ सफेद संगमरमर पत्थर राजस्थान के मकराना से मंगवाया गया था।
- ताजमहल को 1983 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था।
- ताजमहल का नक्शा कुछ इस तरह से तैयार किया गया है कि यदि कभी भूकंप भी आ जाए तो इसके चारों ओर जो मीनारें बनी हुई है वो इसके मकबरे पर नही गिरेंगी।
- ताजमहल के वास्तुकार का नाम उस्ताद अहमद लाहौर था।
- कुछ लोगों का यह भी मानना है ताजमहल का डिजाइन इटली के प्रसिद्ध वास्तुकार जेरोनिमो वेरोनियो ने तैयार की थी।
- ताजमहल के अंदर निचली मंजिल में शाहजहां और मुमताज बेगम का मकबरा है।
- ताजमहल की नीवं लकड़ियों की बनी हुई है जिसे यमुना नदी की नमी ने आज तक मजबूत और नम रखा है।
- ताजमहल से एक साल में लगभग 25 करोड़ से अधिक की कमाई होती है।
- आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन ताजमहल, कुतुब मीनार से पांच फीट ऊंचा है।
- ताजमहल का रंग सुबह के समय गुलाबी, दोपहर के समय सफेद और शाम के समय सुनहरा दिखाई देता है।
- ताजमहल की वास्तुकला में ईरानी, टर्की, भारतीय एवं मध्य एशियाई वास्तुकला का मिश्रित सयोजन देखने को मिलता है।
- ताजमहल का दीदार करने प्रतिदिन लगभग 12000 लोग आते है। जिनमे लगभग 30 फीसदी लोग विदेशी होते हैं।
- ताज महल पर कुरान की आयतें लिखने वाला सुलेखक ’अब्द अल हक अमानत खान शिराजी’ था।
- ऐसा भी कहा जाता है कि ताजमहल का निर्माण करने वाले सभी मजदूरों के हाथ शाहजहां कटवा दिए थे, ताकि विश्व में कहीं ओर ऐसा स्मारक दोबारा ना बनाया जा सके। लेकिन इस बात का कोई साक्ष्य नही है।
- क्या आप जानते हैं ताजमहल का निर्माण पहले बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) में बनना सुनिश्चित किया गया था।
ये भी पढ़ें –
- Facts About Jupiter In Hindi : बृहस्पति ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य।
- Facts About Mercury Planet In Hindi : बुध ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य।
- ताज महल पर 10 लाइन निबंध – 10 Lines On Taj Mahal In Hindi.
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
LATEST
गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022
4 COMMENTS