Education

कॉकरोच के बारें में रोचक तथ्य – Amazing facts about cockroaches in hindi.

Amazing facts about cockroaches in hindi…आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं कॉकरोच के बारें में रोचक तथ्य। कॉकरोच ऐसा कीट जिसे शायद ही कोई पसंद करता हो। यह अक्सर आपके घर के किचन या बाथरूम में घूमता हुआ नजर आ जाता है। कॉकरोच को गंदगी में रहना पसंद होता है। यही कारण है कि यह किसी को पसंद नहीं आता। घर में यदि कॉकरोच मौजूद हो तो वह कई बिमारियों को घर में लाने का कारण बन सकता है। लेकिन क्या जानते हैं गंदगी के बादशाह कॉकरोच से जुडी कुछ ऐसी बातें जो आपको हैरान कर देंगी। यदि नहीं जानते तो जानिए कॉकरोच के बारें में रोचक तथ्य (Amazing facts about cockroaches in hindi) और अहम जानकारियाँ।

कॉकरोच के बारें में रोचक तथ्य
Photo by Egor Kamelev on Pexels.com

कॉकरोच के बारें में रोचक तथ्य – Amazing facts about cockroaches in hindi

1 चीन और थाईलैंड समेत कुछ देशो में कॉकरोच को फ्राई कर के खाया जाता है
2 एक कॉकरोच अपनी साँस को 40 मिनट तक रोक के रख सकता है इसी कारण से ये लगभग 30 मिनट से ज्यादा समय पानी के अंदर रह सकता है।
3 कॉकरोच एक ठन्डे खून वाला इन्सेक्ट है, यह लगभग एक महीना बिना खाए भी रह सकते हैं। पर एक तथ्य ये भी है कि वे दो हफ्तों से ज्यादा बिना पानी पिए नहीं रह सकते हैं।
4 छिपकली और मकड़ियां कॉकरोच के सबसे बड़े दुश्मन हैं अगर ये दोनो आमने सामने हो गए तो ये एक दूसरे पर झपट पड़ते हैं।
5 नर कॉकरोच मादा कॉकरोच से छोटे होते हैं।
6 सभी कॉकरोच के अपने पड़ोसी कॉकरोच होते है अगर एक कॉकरोच ज्यादा समय तक अकेले पड़ जाए तो वो बीमार हो जाता है।
7 एक कॉकरोच का जीवन काल मात्र एक साल का होता है, कॉकरोच को जवान होने में बस चार महीने लगते हैं ।
8 कॉकरोच सर काटने के बाद भी 9 दिन तक ज़िंदा रह सकता है क्योंकि वो मुँह से सास नहीं लेते है।
9 कॉकरोच के 18 घुटने होते है।
10 कॉकरोच 3 किलोमीटर/घंटा की रफ़्तार से भाग सकता है।
11 दुनिया भर में कॉकरोच की 4000 प्रजातियाँ पाए जाती हैं।
12 विश्व का सबसे बड़ा कॉकरोच साउथ अमेरिका का था जो की 6 इंच लम्बा था जबकी एक सामान्य कॉकरोच की लम्बाई केवल 2 इंच तक होती है।
13 कॉकरोच एलकोहल की तरफ आकर्षित होते हैं खास कर बियर की तरफ।
14 कॉकरोच जहाँ रहते है वहाँ लगभग 33 प्रकार के अलग अलग बैक्टीरिया फैल सकते हैं।
15 कॉकरोच सब कुछ खा सकते हैं जैसे साबुन, चमड़ा यहाँ तक की आपके बाल भी खा सकते है
16 कॉकरोच बच्चों में अस्थमा और एलर्जी के लिए सबसे ज्यादा ज़िम्मेदार होते हैं।
17 कॉकरोच की आँखों में हज़ारो लेंस होते हैं।
18 ज्यादातर कॉकरोच के पंख होते है पर वो उड़ नहीं पाते है अगर वो ऊंचाई से गिरते हैं तो ये पंख उनका बैलेंस बनाने के काम आते हैं।
19 वैसे तो कॉकरोच इंसानो कोई हानि नहीं पहुंचते है पर जब भी वो काटते है तो बहुत जोर का काटते हैं।
20 हर कॉकरोच के पास दो दिमाग होते हैं।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

One thought on “कॉकरोच के बारें में रोचक तथ्य – Amazing facts about cockroaches in hindi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *