Education

कुत्तों के बारे में रोचक तथ्य – 25 Facts about dogs in hindi.

Facts about dogs in hindi…नमस्कार दोस्तों कैसे हो आप लोग? आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुत्तों के बारे में रोचक तथ्य। कुत्तों की बात करें तो इसे एक मात्र ऐसा पालतू जानवर माना गया है जो अपने मालिक के प्रति सबसे अधिक वफादार होता है। इसके अलावा कुत्ते को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त भी माना जाता है। वैसे तो कुत्ते थोड़े शरारती स्वाभाव के होते हैं लेकिन अगर इन्हें अच्छी से ट्रेनिंग दी जाए तो वह आपके द्वारा दी जाने वाले सभी कमांड को फॉलो करता है। कुत्तों की सूंघने की क्षमता बहुत तीव्र होती है यही कारण है कि विश्वभर में पुलिस और सेना में भी कुत्तों को शामिल किया जाता है। क्या आप जानते हैं कुत्ते भेड़िया वंशज से संबंध रखने वाला जानवर है जिसे मानव द्वारा पालतू जानवर बनाया गया था। कुत्ते से जुड़े कई ऐसी जानकारी हैं जिनके बारे में शायद आपने आज से पहले कभी नहीं सुना हो। आईये जानते हैं कुत्तों के बारे में रोचक तथ्य (Facts about dogs in hindi) और अहम जानकारियाँ।

कुत्तों के बारे में रोचक तथ्य
Photo by Dominika Roseclay on Pexels.com

कुत्तों के बारे में रोचक तथ्य – Facts about dogs in hindi.

  • दुनिया में 350 से अधिक कुत्तों की नस्लें हैं, हालांकि एकेसी (AKC) केवल 195 नस्लों को ही स्वीकार करती है।
  • कुत्ते भेड़ियों के वंशज माने जाते हैं यही कारण है कि इनका 99% DNA भेड़ियों से मिलता है।
  • दो कुत्तों की नाम का पैटर्न कभी एक सामान नहीं हो सकता। एक कुत्ते की नाक एक मानव फिंगरप्रिंट के जैसी होती है, जिसमें मौजूद प्रत्येक लकीरें और क्रीज का एक अनूठा पैटर्न होता है।
  • कुत्ते इंसानों की तरह सपने भी देखते हैं।
  • कुत्तों को सबसे वफादार पालतू जानवर माना जाता है।
  • कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त भी माना जाता है।
  • कुत्तों में भी इंसानों की तरह इमोशन होते हैं।
  • कुत्ते पूछ हिलाकर, जीभ से चाट कर अपना प्यार प्रदर्शित करते हैं।
  • गुस्सा आने पर कुत्ते अपनी नाक को सिकोड़ लेते है और हल्की आवाज में गुर्राते हैं।
  • कुत्ते अंधरे में भी आसानी से देख सकते हैं।
  • कुत्ते बहुत चौकन्ने होकर सोते हैं जरा सी आहट होने पर इनकी नींद खुल जाती है।
  • कुत्ते के पिल्ले के 28 दांत होते हैं और एडल्ट कुत्ते के 42 दांत होते हैं।
  • कुत्ते का दिमाग 2 साल के बच्चे के बराबर स्मार्ट होता है।
  • क्या आप जानते हैं आपका पालतू कुत्ता उस समय जलन की भावना महसूस करता है जब आप किसी दूसरे जानवर को उसके सामने प्यार करने लगते हैं।
  • कुत्ते मनुष्य की फिलिंग्स को स्मैल कर सकते हैं इसके पीछे कारण यह है कुत्तों की सूंघने की शक्ति हमारे मुकाबले कई लाख गुना अधिक होती है।
  • कुत्ते अपनी नाक को गीला इसलिए रखते हैं ताकि वह अपने आस पास की गंध को आसानी से सूंघ पाएं।
  • अगर आपका पालतू कुत्ता सप्रेशन एंजायटी फील करे तो अपना कोई पहना हुआ कपड़ा उसके साथ रख दें। ऐसा करने से उसे सप्रेशन एंजायटी से बाहर निकलने में मदद मिलती है।
  • पालतू कुत्ते अपने टहलने का समय कभी नहीं भूलते हैं यहां तक कि वह आपको खुद याद दिलाते हैं कि ये उनके घूमने का समय है।
  • कुत्तों को पसीना नहीं होता इसलिए अपने को ठंडा रखने के लिए वो हांफते रहते हैं।
  • कुत्ते के शरीर का सामान्य तापमान 101-101.2० फ़ारेनहाइट होता है।
  • कुत्तों की सुनने की शक्ति इंसानों से 5 गुना अधिक होती है।
  • गर्मी से हांफते समय कुत्ते के सूंघने की क्षमता 40% तक कम हो जाती है।
  • कुत्ते के पिल्ले दिन में 18 से 20 घंटे तक सोते हैं जबकि व्यस्क कुत्ते दिन में 10-12 घंटे सोते हैं।
  • जन्म के 4 से 5 महीने के बाद ही कुत्ते अपने शरीर का आधा वजन प्राप्त कर लेते हैं।
  • कुत्ते की औषत आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होती है।
  • विश्व में कुत्ते की सबसे पुरानी नस्ल सालुकी है, जिसकी उत्पत्ति 329 ई.पू. मिस्र में हुई थी।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

One thought on “कुत्तों के बारे में रोचक तथ्य – 25 Facts about dogs in hindi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *