एलोवरा के फायदे (Aloe vera ke fayde) – Benefits of Aloe Vera in Hindi.
pinks tea - December 19, 2020 1001 4 Comments
Aloe vera ke fayde…बीते कुछ वर्षों में हमारे देश में एलोवेरा के फायदे काफी लोकप्रिय हुए हैं। मौजूदा समय की बात करें तो इस समय बाजार में आपको कई सारे ऐसे उत्पाद देखने को मिल जाते हैं जिनमे एलोवेरा मिला होता है। एलोवरा की यह लोकप्रियता इसके औषधिय गुणों के कारण इसे मिली है। इसका पौंधा इतना लोकप्रिय बन गया है कि इसे आज सभी लोग अपने गार्डन में लगाना पसंद करते हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल पिछले 6 हजार से भी अधिक वर्षों से होते आ रहा है। एलोवरा को घृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है। (Benefits of Aloe Vera in Hindi) एलोवरा के फायदे की बात करें तो यह एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में इसकी गिनती एक औषधिय पौंधे के रूप में होती है। इसका प्रयोग स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में प्राचीन समय से ही किया जा रहा है। एलोवेरा की पत्तियों को तोड़ने पर उनमें से एक विशेष प्रकार का जैल निकलता है। जिसका उपयोग कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए किया जाता है। आईये जानते हैं (Aloe vera ke fayde) एलोवेरा के फायदे और इसके स्वास्थ्य लाभों से जुडी जानकारियाँ।

Contents
- 1 एलोवरा के फायदे (Aloe vera ke fayde) – Benefits of Aloe Vera in Hindi
- 1.1 Aloe vera ke fayde : दर्द की समस्या में –
- 1.2 Aloe vera ke fayde : ब्लड शुगर लेवल के लिए –
- 1.3 Aloe vera ke fayde : इम्युनिटी बूस्ट करे –
- 1.4 Aloe vera ke fayde : ओरल हेल्थ के लिए –
- 1.5 Aloe vera ke fayde : पेट से जुडी समस्याओं के लिए –
- 1.6 Aloe vera ke fayde : वजन घटाने के लिए –
- 1.7 Aloe vera ke fayde : त्वचा के लिए –
- 1.8 Aloe vera ke fayde : बालों के लिए –
एलोवरा के फायदे (Aloe vera ke fayde) – Benefits of Aloe Vera in Hindi
Aloe vera ke fayde : दर्द की समस्या में –
दर्द से जुडी समस्या में आराम पाने के लिए भी एलोवेरा का प्रयोग किया जा सकता है। एलोवेरा एंटी- इंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर होता है जो की दर्द और सूजन की समस्या को कम करने में सहयोग देते हैं। इसके फायदे की बात करें तो त्वचा पर कहीं पर यदि कोई हल्का कट लग गया हो या फिर त्वचा जल गयी हो तो उस जगह पर इसके ताजे जेल को लगा देने से काफी रिलेक्स मिलता है। यह त्वचा में ठंडक पहुंचाने का कार्य भी करता है।
Aloe vera ke fayde : ब्लड शुगर लेवल के लिए –
(Benefits of Aloe Vera in Hindi) एलोवेरा के फायदे की बात करें तो इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में लाने के लिए भी जाना जाता है। डायबिटीज के शुरूआती और टाइप- 2 डायबिटीज से गुजर रहे मरीजों के लिए इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह तेजी से आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में लाने का कार्य करता है। आप डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
करी पत्ते के फायदे (Kari patta ke fayde) – Benefits of Curry Leaves in Hindi.
Aloe vera ke fayde : इम्युनिटी बूस्ट करे –
(Benefits of Aloe Vera in Hindi) एलोवेरा के फायदे इम्युनिटी क्षमता को बढ़ाने का कार्य भी करते हैं। एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपकी इम्युनिटी क्षमता का मजबूत होना बेहद आवश्यक होता है। एलोवेरा में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करते हैं। इम्युनिटी क्षमता को बढ़ाने के लिए आप इसके जूस का सेवन कर सकते हैं। एलोवेरा का यह जूस इम्यून तंत्र के इम्यून सिस्टम का पीएफ और मैक्रोफेज को मजबूत बनाने का कार्य करता है। नियमित रूप से इसके जूस का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहता है।
Aloe vera ke fayde : ओरल हेल्थ के लिए –
(Benefits of Aloe Vera in Hindi) एलोवेरा के फायदे ओरल हेल्थ के लिए भी जाने जाते हैं। इस पर कुछ शोध इस बात को बताते हैं कि इसके एंटीमाइक्रोबायल गुण मुँह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं। दांतों और मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए भी इसका प्रयोग करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। ओरल हेल्थ के लिए आप एलोवेरा माउथ वाश का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो उन हर्बल पेस्ट का प्रयोग भी कर सकते हैं जिनमे एलोवेरा मिला होता है।
लहसुन खाने के फायदे (Lahsun khane ke fayde) – Benefits of garlic in hindi.
Aloe vera ke fayde : पेट से जुडी समस्याओं के लिए –
(Benefits of Aloe Vera in Hindi) पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने के लिए एलोवरा के फायदे बेहद लोकप्रिय हैं। इसका प्रयोग आप कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या को दूर करने के लिए कर सकते हैं। इसके लैक्सेटिव गुण कब्ज की समस्या को दूर करने में कारगर माने जाते हैं। इसका सेवन मल त्याग प्रकिया को आसान बनता है। इसमें मौजूद लेटेक्स डाइजेशन प्रक्रिया में भी सहयोग देता है। पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने के लिए सुबह उठ कर खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन करना बहुत फायदेमंद साबित होता है। हालाँकि बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन करना नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।
Aloe vera ke fayde : वजन घटाने के लिए –
बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं तो आपको जरूरत है अपनी डाइट में एलोवेरा को शामिल करने की, एलोवरा से बनने वाले जूस में एंटी-ओबेसिटी के गुण मौजूद होते हैं जो की बढ़ते वजन की समस्या पर एक हद तक नियंत्रण लगाने का कार्य करते हैं। इसके अलावा इसकी एक खासियत यह भी है कि यह शरीर में ऊर्जा की खपत को बढ़ाता है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है। हालाँकि वजन कम करने के लिए आपको एलोवरा के साथ-साथ संतुलित डाइट और नियमित व्यायाम का पालन भी करना होता है।
मेथी दाने के फायदे (Methi dane ke fayde) – Benefits of Fenugreek Seeds in Hindi.
Aloe vera ke fayde : त्वचा के लिए –
त्वचा के लिए एलोवरा का प्रयोग बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा से संबंधी कई परेशानियों को दूर करने के लिए जाना जाता है। एलोवेरा एंटीआक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल और एंटी- इंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर होता है। इसके यह सभी गुण त्वचा के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह कार्य करता है। इसका प्रयोग त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत करने का कार्य करता है। इसके अलावा यह त्वचा की जलन आदि की समस्या को भी दूर करने का कार्य करता है। इसका प्रयोग त्वचा को सनबर्न की समस्या से भी बचाता है।
Aloe vera ke fayde : बालों के लिए –
त्वचा की तरह बालों के लिए भी एलोवरा का प्रयोग बेहद फायदेमंद साबित होता है। बालों में एलोवेरा का प्रयोग बालों को मजबूत बनाने और पोषण देने का कार्य करता है। इसके अलावा इसका प्रयोग बाल झड़ने की प्रक्रिया को भी कम करता है। एलोवेरा में एंटी- फंगल गुण मौजूद होते हैं जो डेंड्रफ की समस्या दूर करने में सहयोग देते हैं। मौजूदा समय में कई सारे हर्बल शेम्पू आपको ऐसे भी मिल जायेंगे जिनमें एलोवेरा का प्रयोग किया जा रहा है।
लहसुन के तेल के फायदे (lahsun ke tel ke fayde) – Garlic oil benefits in hindi.
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022