अंजीर खाने के फायदे (Anjeer khane ke fayde) – Benefits of Figs in Hindi.
pinks tea - December 19, 2020 1000 4 Comments
Anjeer khane ke fayde…अंजीर की गिनती उन चुनिंदा फलों में होती है जिन्हें लोग कच्चा या पका खाने की जगह सूखा कर खाना अधिक पसंद करते हैं। हालाँकि इसका फल भी काफी स्वादिष्ट होता है लेकिन सूखने के बाद इसका प्रयोग एक सेहतमंद ड्राईफूट के रूप में किया जाता है। ये बात पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करती है कि आप इसे फल के रूप में खाना पसंद करते हैं या फिर ड्राईफ्रूट के रूप में। (Benefits of Figs in Hindi) अंजीर के फायदे की बात करें तो इसका सेवन आपके स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन कई बिमारियों को दूर करने के लिए भी जाना जाता है। अंजीर एक ऐसा फल है जिसमे आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस, फोलेट, ल्यूटिन, जेक्सेंथिन और कॉपर जैसे तत्व मौजूद होते हैं। दुनियाभर में अंजीर की कई प्रजातियां पायी जाती हैं। इसकी खेती हिमलाय रीजन के क्षेत्रों में अधिक मात्रा में की जाती है। आईये एक नजर डालते हैं (Anjeer khane ke fayde) अंजीर खाने के फायदे और इससे मिलने वाले सभी स्वास्थ्य लाभों के ऊपर।

Contents
- 1 अंजीर खाने के फायदे (Anjeer khane ke fayde) – Benefits of Figs in Hindi
- 2 Anjeer khane ke fayde : – पेट से जुडी समस्याओं के लिए –
- 3 Anjeer khane ke fayde : हेल्दी हार्ट के लिए –
- 4 Anjeer khane ke fayde : वजन कम करने के लिए –
- 5 Anjeer khane ke fayde : कोलेस्ट्रॉल के लिए –
- 6 Anjeer khane ke fayde : लिवर के लिए –
- 7 Anjeer khane ke fayde : डायबिटीज की समस्या में।
- 8 Anjeer khane ke fayde : कैंसर में –
- 9 Anjeer khane ke fayde : यौन शक्ति के लिए –
अंजीर खाने के फायदे (Anjeer khane ke fayde) – Benefits of Figs in Hindi
Anjeer khane ke fayde : – पेट से जुडी समस्याओं के लिए –
(Benefits of Figs in Hindi) अंजीर के फायदे की बात करें तो इसका सेवन पेट से जुडी कई समस्याओं को दूर करने का कार्य करता है। अंजीर में फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। फाइबर का सेवन हमारे पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद रहता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन पाचन प्रकिया को बढ़ावा देने का कार्य करता है साथ ही कब्ज आदि की समस्या को भी दूर करता है। कब्ज आदि की समस्या को दूर करने के लिए अंजीर को रात भर के लिए पानी में भिगोएं और सुबह उठ कर इनका सेवन करें। आप चाहें तो इसे शहद के साथ भी खा सकते हैं।
Anjeer khane ke fayde : हेल्दी हार्ट के लिए –
(Benefits of Figs in Hindi) अंजीर के फायदे आप अपने हृदय स्वास्थ्य को सुधारने के लिए भी ले सकते हैं। अंजीर का सेवन कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रण में लाने का कार्य करता है। चूहों के ऊपर किये गए एक शोध में यह देखा गया कि इसका सेवन धमनियों में जमा होने वाले वसा को हटाने का काम करता है। जिससे शरीर में रक्त प्रवाह सामान्य बना रहता है। साथ ही यह हृदय के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी माने जाने वाले लिपोप्रोटीन कि मात्रा को भी बढ़ाने का कार्य करता है। आप भी इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
एलोवरा के फायदे (Aloe vera ke fayde) – Benefits of Aloe Vera in Hindi.
Anjeer khane ke fayde : वजन कम करने के लिए –
(Benefits of Figs in Hindi) अंजीर खाने के फायदे की बात करें तो वजन कम करने में भी अपना सहयोग देते हैं। जैसा की हमने आपको बताया अंजीर में फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। फाइबर को पचने में अधिक समय लगता है जिस कारण आपको अपना पेट भरा हुआ महसूस होता है और आपको बार-बार भूख नहीं लगती। यदि आप संतुलित मात्रा में भोजन ग्रहण करेंगे तो आपका वजन भी नियंत्रण में रहेगा। इसके अलावा अंजीर एक लो कैलोरी वाला फल है। इसका सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता।
Anjeer khane ke fayde : कोलेस्ट्रॉल के लिए –
(Benefits of Figs in Hindi) अंजीर खाने के फायदे कोलेस्ट्रॉल की समस्या को नियंत्रण में लाने के लिए भी जाने जाते हैं। अंजीर पर हुए कुछ शोध इस बात को बताते हैं कि यह ख़राब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाने का कार्य करता है। इसमें मौजूद पेक्टिन नाम का सॉल्युबल फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने का कार्य करता है। अंजीर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने का कार्य करता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में लाने के लिए अंजीर कितना कारगर है इस विषय पर शोध अभी जारी है। लेकिन आप चाहें तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
करी पत्ते के फायदे (Kari patta ke fayde) – Benefits of Curry Leaves in Hindi.
Anjeer khane ke fayde : लिवर के लिए –
(Benefits of Figs in Hindi) अंजीर के फायदे एक स्वस्थ्य लिवर के लिए भी जाने जाते हैं। लिवर को स्वस्थ्य रखने में अंजीर की पत्तियां अहम भूमिका निभाती हैं। अंजीर की पत्तियों में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो हमारे लिवर को हानिकारक तत्वों से सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करते हैं। लिवर के स्वास्थ्य के लिए अंजीर की पत्तियों से बनने वाले पाउडर का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। आप चाहें तो इसकी पत्तियों की चाय बना कर इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों का फायदा उठा सकते हैं।
Anjeer khane ke fayde : डायबिटीज की समस्या में।
(Benefits of Figs in Hindi) अंजीर के फायदे की बात करे तो डायबिटीज की समस्या में भी इसके लाभ लिए जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको अंजीर का नहीं बल्कि उसके पत्तों का सेवन करना होगा। इसकी पत्तियों में एथिल एसीटेट अर्क मौजूद होता है जो अपने एंटी-डायबिटिक प्रभाव के लिए जाना जाता है। डायबिटीज की समस्या से ग्रस्त लोगों को इसके पत्तों से बनने वाली चाय का सेवन करना चाहिए। इसकी पत्तों की चाय बनाने के लिए आपको उनको पानी में उबाल सकते हैं या फिर आप चाहें तो इसके पत्तों के पाउडर को गर्म पानी में मिला कर चाय बना सकते हैं।
लहसुन खाने के फायदे (Lahsun khane ke fayde) – Benefits of garlic in hindi.
Anjeer khane ke fayde : कैंसर में –
(Benefits of Figs in Hindi) अंजीर खाने के फायदे की बात करें तो इसका सेवन कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को दूर करने के लिए भी लिया जा सकता है। अंजीर में मौजूद प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम एंटीकैंसर युक्त गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन कैंसर कोशिकाओं के विकास में बाधा उतपन्न करने का कार्य करती हैं। चूहों पर हए एक शोध में यह देखा गया कि इसमें मौजूद लेटेक्स ट्यूमर के विकास को रोकने का कार्य करता है। अंजीर का सेवन ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है। आप भी अपनी डाइट में अंजीर को जरूर शामिल करें।
Anjeer khane ke fayde : यौन शक्ति के लिए –
अंजीर के फायदे कि बात करें तो इसका सेवन पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ाने का कार्य भी करता है। इसमें ऐसे पोषक तत्व और एंटीआक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो यौन क्षमता को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। अंजीर की पत्तियों के अर्क का सेवन पुरुषों में शुक्राणुओं की गुणवत्ता व संख्या को बढ़ाने का कार्य करता है। महिलाओं के लिए भी ड्राई अंजीर का सेवन उनकी प्रजनन क्षमता में बढ़ोतरी करने का कार्य करता है।
मेथी दाने के फायदे (Methi dane ke fayde) – Benefits of Fenugreek Seeds in Hindi.
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022