Health

लहसुन के तेल के फायदे (lahsun ke tel ke fayde) – Garlic oil benefits in hindi.

Garlic oil benefits in hindi…क्या आप जानते हैं सिर्फ लहसुन ही नहीं बल्कि लहसुन का तेल भी स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है। इसका प्रयोग प्राचीन काल से कई रोगों के उपचार में दादी नानी के घरेलू नुस्खों की तरह किया जा रहा है। लहसुन का यह तेल एंटी-फंगल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है। इसका प्रयोग कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने में लिया जा सकता है। लहसुन के तेल के फायदे की बात करें तो इसका प्रयोग जोड़ो के दर्द से जुडी समस्याओं को दूर करने में बेहद लोकप्रिय हैं। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे (Garlic oil benefits in hindi) लहसुन के तेल के फायदे, नुकसान और इसे बनाने की विधि के बारे में, आईये जानते हैं।

Garlic oil benefits in hindi
courtesy google

Contents

लहसुन के तेल के फायदे (lahsun ke tel ke fayde) – Garlic oil benefits in hindi

Garlic oil benefits in hindi : हेल्दी हार्ट के लिए –

(lahsun ke tel ke fayde) लहसुन के तेल का प्रयोग हेल्दी हार्ट के लिए भी जाना जाता है। इसके ऊपर हुए कुछ अध्ययन बताते हैं कि इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में लाने का कार्य करते हैं। साथ ही यह ब्लड प्रेसर की समस्या को भी नियंत्रण में लाने का कार्य करता है। एक हेल्दी हार्ट के लिए शरीर में ब्लड प्रेसर और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का नियंत्रण में होना जरूरी होता है।

Garlic oil benefits in hindi : इम्युनिटी के लिए –

(lahsun ke tel ke fayde) लहसुन के तेल के फायदे इम्युनिटी पवार को बूस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। इसमें विटामिन बी 6, विटामिन बी 1 और विटामिन सी मौजूद होते हैं। ये सभी इम्युनिटी क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा लहसुन के इस तेल में फास्फोरस, एलिकिन और आयरन जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व भी इम्युनिटी क्षमता को बढ़ाने में कारगर होते हैं।

गर्म पानी पीने के फायदे (Garam pani peene ke fayde) – Benefits of drinking hot water in hindi.

Garlic oil benefits in hindi : फंगल इंफेक्शन में –

लहसुन का तेल फंगल इंफेक्शन से जुडी समस्याओं को दूर करने के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। लहसुन से बनने वाला यह तेल एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। यह उन बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है जो फंगल की समस्या को जन्म देने का कार्य करते हैं। यदि आप भी इस प्रकार की समस्या से परेशान हैं तो इसका प्रयोग करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Garlic oil benefits in hindi : हड्डियों के लिए –

(lahsun ke tel ke fayde) लहसुन के तेल के फायदे हड्डियों की मजबूती के लिए भी जाने जाते हैं। यह बोन डेंसिटी को बढ़ाने का कार्य करता है। बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमारी हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं जिसका नतीजा यह रहता है इनके जल्दी टूटने या घिसने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में लहसुन का तेल आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान करने का कार्य करता है। साथ ही यह जोड़ो के दर्द को दूर करने में भी कारगर माना जाता है।

नारियल पानी के फायदे (Nariyal pani ke fayde) – Benefits of coconut water in hindi.

Garlic oil benefits in hindi : ओरल हेल्थ के लिए –

लहसुन का यह तेल आपके ओरल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियलगुण दांतों को सड़न आदि की समस्या से बचाते हैं। इसका प्रयोग दांतों में होने वाले दर्द, मुँह के छालों और घावों में किया जाना बेहद फायदेमंद साबित होता है। एक अच्छी ओरल हेल्थ के लिए आप इसे एक माउथवॉश की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Garlic oil benefits in hindi : त्वचा के लिए –

(lahsun ke tel ke fayde) लहसुन के तेल फायदे त्वचा से जुडी समस्याओं को दूर करने के लिए भी जाने जाते हैं। इसके एंटीफंगल गुण त्वचा में होने वाले इंफेक्शन की समस्या को दूर करने का कार्य करते हैं। त्वचा पर इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लहसुन के तेल को हल्का गर्म कर कॉटन बाल की मदद से संक्रमित क्षेत्र में लगाएं। लहसुन के तेल का प्रयोग पिम्पल्स की समस्या को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है।

सेब के सिरके के फायदे (Seb ke sirke ke fayde) – Benefits of apple cider vinegar in hindi.

Garlic oil benefits in hindi : बालों के लिए –

(lahsun ke tel ke fayde) लहसुन के तेल के फायदे बालों से जुडी समस्याओं को दूर करने में भी लिए जा सकते हैं। इसके तेल में बालों के विकास के लिए जरूरी माने जाने वाले फोलेट, आयरन, सेलेनियम और जिंक जैसे तत्व मौजूद होते हैं। यह बालों को मजबूती देने के साथ उनके झड़ने की समस्या को भी दूर करता है।

लहसुन के तेल के नुकसान – Garlic Oil Side Effects in Hindi

  • उलटी या मितली हो सकती है।
  • लिवर के लिए हो सकता है खतरनाक।
  • एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  • त्वचा पर अधिक मात्रा में इसका प्रयोग लाल धब्बे पैदा कर सकता है।

नींबू पानी के फायदे (Nimbu pani ke fayde) – Lemon water benefits in hindi.

लहसुन का तेल बनाने की विधि – How Make Garlic Oil At Home in Hindi

  • एक पैन लें और उसे गैस में रखें।
  • अब इसमें 100 ml के आस पास ऑलिव ऑयल डालें।
  • इसके बाद 8-10 लहसुन की कलिया लें इन्हें हल्का सा क्रश करें।
  • अब इन्हें भी पेन में रखे ऑलिव ऑयल पर डाल दें।
  • गैस को मीडियम फ्लेम पर चालू करें और तब तक पकाएं जब तक तेल का रंग हल्का लाल न होने लगे।
  • आपका लहसुन का तेल बनकर तैयार है।
  • 7 दिन के अंदर इसका प्रयोग कर लें।

आम खाने के फायदे (Aam khane ke fayde) – Benefits Of Mango in Hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *