Lifestyle

क्या आप जानते हैं? ये पेड़-पौंधों रात्रि के समय भी ऑक्सीजन छोड़ते हैं।

पौधे और पेड़ से हमारा गहरा रिश्ता होता है, इनके बिना जीवन की कल्पना करना भी असंभव है। पेड़ पौधे हमे जीवन जीने के लिए वे सभी आवश्यक चीजें प्रदान करते हैं, जिनके बिना मानव जीवन असंभव लगता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे हमें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जिस तरह से हम जीवन के लिए पेड़-पौधों पर आश्रीत रहते है, उसी प्रकार से पेड़-पौंधे भी हम पर आश्रित रहते है। ये दोपहर के समय हमारे द्वारा छोडे जाने वाली कार्बन डाइऑक्साइड गैस को ग्रहण करते है और रात्रि के समय पेड़-पौंधे आक्सीजन ग्रहण करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कई पेड़-पौंधे ऐसे भी है जो रात्रि के समय भी ऑक्सीजन भी छोड़ते हैं। आईये जानते है ऐसे ही कुछ पेड़-पौंधों के बारे में जो रात्रि के समय भी ऑक्सीजन छोड़ते हैं।

पेड़-पौंधे रात्रि ऑक्सीजन
courtesy google

Contents

पेड़-पौंधे जो रात्रि के समय भी ऑक्सीजन छोड़ते हैं – These Plants Exhale Oxygen Even in The Night Time

नीम का पेड़ –

नीम के पेड़ भारत में बड़े पैमाने पर पाए जाते हैं। नीम के पेड़ की सबसे बड़ी खासियत ही कि यह अनेक औषधीय गुणों से भरा होता है। यह एक अच्छा शुद्ध हवा देने वाला पेड़ है। इतना ही नहीं इसके पत्ते बहुत प्रभावी होते हैं और कीटों से छुटकारा पाने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा इसकी एक और बड़ी विशेषता यह है कि इसका पेड़ रात में भी ऑक्सीजन भी छोड़ता है।

 एलोवेरा –

एलोवेरा का पौंधा अपने औषधीय गुणों के लिए प्रशिद्ध पौंधों में से एक है। यह त्वचा की समस्याओं और सौंदर्य उत्पादों में प्रयोग किये जाने वाला पौंधा है। यह पौंधा हवा में मौजूद प्रदूषण को अवशोषित करने में मदद करता है। इसके अलावा एलोवेरा का पौंधा रात के समय बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ता हैं। इसलिए आप चाहें तो इसे अपने लिविंग रूम या घर के अंदर किसी भी जगह रख सकते हैं।

तुलसी –

तुलसी के पौंधे का प्रयोग प्राचीन काल से अनेक औषधीय गुणों के लिए किया जा रहा है। भारतीय संस्कृति में इसे एक पवित्र पौंधे का दर्जा प्राप्त है। भारतीय घरों में तुलसी के पौंधे की पूजा भी की जाती है। तुलसी का यह पौधा रात के समय में ऑक्सीजन छोड़ता है।

पीपल का पेड़ –

प्राचीनकाल में महात्मा बुद्ध ने ध्यान करने के लिए इसी पेड़ को चुना था और उन्होंने ऐसा क्यों किया इसमें कोई रहस्य की बात नहीं। चूंकि प्राचीन काल से ही पिपल का पेड़ पवित्र और फायदेमंद माना गया है इसके आलावा इसमें अनेक औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं। साथ ही सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पीपल का पेड़ से रात के समय में भी ऑक्सीजन छोड़ता है।

शुद्ध और ताजी हवा के लिए इन एयर प्यूरीफाइंग प्लांट्स को अपने घर में जरूर लगाएं।

ऐरेका पाम –

यह एक उष्णकटिबंधीय पौंधा है अधिकतर इसका प्रयोग घर में सजावटी पौंधे के रूप में किया जाता है। यही कारण है कि ऐरेका पाम एक बेहतर सजावटी इनडोर प्लांट बनाता है। इसके अलावा इसकी एक बड़ी खासियत यह भी है कि यह दिन और रात दोनों समय ऑक्सीजन प्रदान करता है।

ऑरेंज गेरबेरा –

ऑरेंज गेरबेरा का पौंधा न केवल वे हवा को शुद्ध करने का कार्य करता है बल्कि यह कई स्वास्थ्य लाभों से भी भरा होता है। उदाहरण के तौर पर यह पौंधा दिन और रात दोनों समय ऑक्सीजन छोड़ता है। यह एक अच्छा स्वास्थ्यवर्ध्क इनडोर प्लांट है।

ऑर्किड –

दिखने में बेहद आकर्षक ऑर्किड के पलांट को भला कौन अपने बेडरूम में रखना पसंद नहीं करेगा। यह एक सुंदर इनडोर प्लांट है, इसे आप घर चाहे किसी भी जगह रखें यह घर की खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है। इसके अलावा ऑर्किड का प्लांट दिन और रात में भरपूर ऑक्सीजन छोड़ता है।

स्नेक पलांट –

इसकी गणना सबसे अच्छे एयर प्यूरीफायर पलांट में होती है। आप इसे अपने लिविंग रूम में एक अच्छे सजावटी पौंधे के रूप में रख सकते हैं। इस पौधे का एक और लाभ है, यह दिन और रात दोनों समय भरपूर ऑक्सीजन देता है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *